Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

तेज रफ्तार स्‍कार्पियों ने ली स्‍कूटी सवार व्‍यक्ति की जान, 25 नवंबर को बेटी की है शादी

तेज रफ्तार स्‍कार्पियों ने ली स्‍कूटी सवार व्‍यक्ति की जान, 25 नवंबर को बेटी की है शादी
Nov 21, 2025, 09:54 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: कैंटोमेंट इलाके में डीआईजी पीएसी कार्यालय के सामने शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्‍कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद कैंट पुलिस घटनास्‍थल पर पहुँची तो स्कूटी (UP 65 DA 1221) रोड पर क्षतिग्रस्त हालत में मिली. स्कूटी चालक की पहचान राजेश कुमार गौड़, पुत्र अशोक कुमार गौड़, निवासी बांग्ला नंबर 11 छावनी परिषद सदर बाजार, वाराणसी के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो चालक ने तेज और लापरवाही से चलते हुए स्कूटी को पीछे से टक्‍कर मारी, जिससे राजेश कुमार गौड़ गिर पड़े और स्कार्पियो का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया. इससे उन्‍होंने मौके पर ही दम तोड दिया. कैंट पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को मोर्चरी भेज दिया और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.


hjh


परिवार में मातम, पुलिस ने संभाला


कैंट थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में राजेश गोंड की मौत की खबर मिलते ही उसकी बेटी अंजली, जिसका विवाह 25 नवंबर को होना था, मां और बहन के साथ थाने पहुंची. पिता के मौत की सूचना सुनते ही अंजली सदमे में लड़खड़ाई और वहीं जमीन पर गिर पड़ी. थाना परिसर में यह मार्मिक मंजर देखते ही थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा खुद आगे बढ़े और बेसुध अंजली सहित परिवार को सहारा देकर कुर्सी मंगवाया और शांत कराने की कोशिश करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया.

कुछ देर बाद महिला कांस्टेबल स्नेहा पाण्डेय भी आगे आईं. उन्होंने अंजली को गोद में संभालकर उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे और उसे हिम्मत दी. थाने का माहौल कुछ मिनटों के लिए पूरी तरह भावुक हो उठा. जहां एक ओर शादी की तैयारियों में लगा परिवार तो बेटी पिता की मौत से टूट गई.


car


नाबालिग हाथों में कार, पिता पर भी शिकंजा


ALSO READ : अग्निवीर सेना भर्ती रैलीः अंतिम दिन दौड़े 803 युवा, सफल हुए 554


किशोर हाथों में होंडा सिटी कार देना एक पिता को भारी पड़ गया. तेज रफ्तार होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अंश न्यूरो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल पत्नी ने थाना कैंट में सूचना दी तो पुलिस सख्ती दिखाते हुए किशोर के पिता को भी आरोपित बना दिया. कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल निवासी श्याम नारायण सेंट्रल जेल रोड पर रहते हैं. वह 16 नवंबर का अपने घर से बाइक निकाल रहे थे, तभी तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. पति को हास्पिटल में भर्ती कराने के बाद सरिता देवी ने थाना कैंट में तहरीर दी. पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर सीसीटीवी कैमराें के जरिए जांच की तो किशोर होंडा सिटी चलाते हुए दिख गया.

आरोपित किशोर का सदर बाजार निवासी प‍िता भी जिममेदार है. इसी कारण उसे भी मुकदमे में आरोपित बनाया गया है. यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम 2019 के तहत की गई है. फिलहाल होंडा सिटी कार को सीज कर दिया गया है.

वाराणसी में स्थापित होगी यूपी की सबसे बड़ी 30 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा, मिनी बंगाल की मिलेगी झलक
वाराणसी में स्थापित होगी यूपी की सबसे बड़ी 30 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा, मिनी बंगाल की मिलेगी झलक
वाराणसी : काशी में चार दिन तक मिनी बंगाल की झलक देखने को मिलेगी. जिले में 11 अक्‍टूबर से शुरू दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. देश भर में कोलकाता के बाद काशी की दुर्गा पूजा दूसरे स्थान पर है. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के मुताबिक, जिले में छोटे बड़े पंडाल मिलाकर कुल 512 सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी. इनमें हथुआ मार्केट, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, जंगमबाड़ी, मच्छोदरी, शिवपुर मिनी स्टेडियम समेत 15 स्थानों पर बड़े पंडाल बनाए जाएंगे. अधिकतर स्थानों पर इको-फ्रेंडली प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी. इस बार इलेक्‍ट्रानिक शो देखने को मिलेगा.नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मां दुर्गा की 30 फीट ऊंची और 15 फीट चौड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी. आयोजकों का दावा है कि यह प्रतिमा यूपी में सबसे ऊंची है. कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि इस बार बदरीनाथ की तर्ज पर पंडाल बनाया जाएगा. जिसकी ऊंचाई 60 फीट होगी. पंडाल के भीतर पांच मिनट का इलेक्ट्रिक शो भी दिखाया जाएगा. जिसमें नूतन बालक, मां गंगा, महादेव और मां दुर्गा के दर्शन होंगे. बंगाल से आए 35 कारीगर बांस, पुवाल और गंगा की मिट्टी से प्रतिमा तैयार कर रहे हैं. हथुआ मार्केट स्थित प्रीमियर बॉयज क्लब कंबोडिया के अंकोरवाट स्थित विष्णु मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. इसकी ऊंचाई 80 से 90 फीट की बताई जा रही है. भीतर तीन-चार मिनट का इलेक्ट्रिक शो भी संचालित होगा.शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम में केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है. मैदागिन स्थित टाउन हॉल में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के ओर से छत्रपति शिवाजी को तलवार भेंट करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. मां की प्रतिमा गंगा मिट्टी से तैयार की जा रही है. इसमें किसी प्रकार के हानिकारक केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाएगा. रोजाना शाम में मां को तीन घंटे शास्त्रीय संगीत सुनाया जाएगा.जगतगंज में समसामयिक घटनाओं पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक शोजगतगंज में समसामयिक घटनाओं पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक शो दिखाया जाएगा. वरुणा पुल क्षेत्र में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के ओर से मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मां दुर्गा को हैंडलूम की बनारसी साड़ी पहनाई जाएगी. पांडेयपुर में खजुरी रोड पर आदियोगी थीम पर 40 फीट ऊंचा पंडाल बनाया जाएगा. काशी शारदीय उत्सव समिति के अध्यक्ष तुषार दुबे ने बताया कि पंडाल के मुख्य गेट पर आदियोगी शिव की 30 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. भीतर महिषासुर का वध करते हुए 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन होंगे.ALSO READ:इंटर फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पहले दिन कला, विज्ञान और आरजीएससी ने दर्ज की जीतचेतगंज स्थित विद्यार्थी स्पोर्टिंग क्लब में मां दुर्गा को ‘एलियन’ रूप में दर्शाया गया है, जबकि नवाबगंज दुर्गाकुंड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चेहरे से प्रेरित प्रतिमा बनाई गई है. वहीं, एक पंडाल में 14-15 फीट ऊंचे सिंह पर हंसमुख कन्या के रूप में भगवती विराजमान हैं. आधुनिक तकनीक के जरिये तुलसीपुर के गोल्ड स्पोर्टिंग क्लब में इलेक्ट्रॉनिक झांकी से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है, जहां छेड़खानी करने वाले का शिक्षिका दुर्गा रूप धरकर वध करती है. इसके अलावा, पान दरीबा में हाई-टेक भूत बंगला और गीता मंदिर में असुर वध का जीवंत दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.
इंटर फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पहले दिन कला, विज्ञान और आरजीएससी ने दर्ज की जीत
इंटर फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पहले दिन कला, विज्ञान और आरजीएससी ने दर्ज की जीत
वाराणसी: विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित इंटर फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन प्रो. सुजीत कुमार दुबे ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। परिषद के महासचिव प्रो. ए.के. नेमा ने स्वागत भाषण देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन सचिव डॉ. रोबिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल नौ पुरुष टीमें खिताब के लिए हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया।प्रतियोगिता के पहले दिन कुल छह मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में कला संकाय ने वाणिज्य संकाय को सीधे सेटों में 25-13 और 25-18 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में विज्ञान संस्थान ने एसवीडीवी को 25-18 और 25-14 से पराजित किया।तीसरे मुकाबले में डीएवी कॉलेज और सामाजिक विज्ञान के बीच मुकाबला हुआ। सामाजिक विज्ञान की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी कॉलेज को 25-21 और 25-16 से शिकस्त दी। चौथे मैच में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (आरजीएससी), बरकच्छा ने एग्रीकल्चर साइंस को 25-21 और 25-19 से हराया।दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला एसवीडीवी और शिक्षा संकाय के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। तीन सेट तक चले मुकाबले में एसवीडीवी ने 2-1 से जीत हासिल की। एसवीडीवी ने पहला सेट 25-15 से जीता, जबकि शिक्षा संकाय ने दूसरे सेट में 25-22 से वापसी की। निर्णायक तीसरे सेट में एसवीडीवी ने 25-19 से बाजी मार ली।प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रो. निर्मला होरो, प्रो. मीनू लकरा, प्रो. संजय सोनकर, डॉ. किरण आर्या (बरकच्छा) समेत कई संकाय सदस्य और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।ALSO READ:हिन्दू बुनकर कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला, "बनारस ब्रांड" विकसित करने का आया सुझावप्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव डॉ. कविता वर्मा, उप निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, डॉ. प्रदीप खालको, सहायक निदेशक डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रियंका यादव और डॉ. वैभव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, एसआरके से दिलीप और आदर्श ने भी आयोजन में सहयोग किया। मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए रेफरी मंडल में आशीष तिवारी, शिव शंकर यादव, नितेश यादव, आनंद शुक्ला, प्रिय रंजन सिंह और राहुल यादव 'बाबा' शामिल रहे। क्रीड़ा परिषद के कर्मचारी दल ने भी प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में सहयोग दिया।
हिन्दू बुनकर कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला, "बनारस ब्रांड" विकसित करने का आया सुझाव
हिन्दू बुनकर कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला, "बनारस ब्रांड" विकसित करने का आया सुझाव
वाराणसी : हिन्दू बुनकर कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, वाराणसी परिक्षेत्र कुसुम सिंह से मिला. इस बैठक में बनारस के हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. प्रतिनिधिमंडल ने बुनकरों और कारीगरों के हित में आवश्यक कदम उठाने और समस्याओं के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. "बनारस ब्रांड" विकसित करने का सुझाव भी आया.बैठक के दौरान रमना टेक्सटाइल पार्क की प्रगति और वहां बुनकरों एवं छोटे वस्त्र उद्यमियों के लिए उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी भी साझा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने जोर दिया कि टेक्सटाइल पार्क का लाभ अधिक से अधिक स्थानीय बुनकरों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों तक पहुंचाया जाना चाहिए. समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि बनारस के पारंपरिक हथकरघा उद्योग को मजबूत करने के लिए बुनकरों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण कच्चा माल, सरकारी योजनाओं का सरल एवं पारदर्शी लाभ, बेहतर बाजार और आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि बुनकरों को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिलना चाहिए.समिति के महासचिव अनिल मूंदड़ा ने बनारसी वस्त्रों के लिए प्रभावी विपणन व्यवस्था विकसित करने, आधुनिक डिजाइन और प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उपाध्यक्ष विमलेश मौर्य ने जरी और कढ़ाई से जुड़े कारीगरों के विकास और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया. कोषाध्यक्ष विनोद मौर्य ने बुनकरों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने की मांग की.ALSO READ:अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्‍टर से सियासी उफान, सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रक सौंप कर उठाई ये मांगप्रतिनिधिमंडल के सदस्य सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने "बनारस ब्रांड" विकसित करने का सुझाव दिया, जिससे बनारसी वस्त्रों की देश-विदेश में विशिष्ट पहचान को और मजबूत किया जा सके. उन्होंने कहा कि बनारस की साड़ी और अन्य पारंपरिक वस्त्रों को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित कर उनकी गुणवत्ता, मौलिकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सकती है. इससे बुनकरों और कारीगरों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी. बैठक में कुसुम सिंह ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल से बनारस के पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उद्योग को नई गति मिलेगी और इससे जुड़े बुनकरों और कारीगरों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा.इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, महासचिव अनिल मूंदड़ा, उपाध्यक्ष विमलेश मौर्य, कोषाध्यक्ष विनोद मौर्य, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.