Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

व्‍यवसाय के नाम पर युवती से लाखों की धोखाधड़ी, चार पर FIR

व्‍यवसाय के नाम पर युवती से लाखों की धोखाधड़ी, चार पर FIR
Apr 01, 2026, 09:50 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र में व्यवसाय के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. पहड़िया स्थित गणपत नगर कॉलोनी निवासी वंदना देवी ने शिकायत में बताया कि उनकी 25 वर्ष पुरानी सहेली रिया मिश्रा निवासी शिवपुरवा महमूरगंज उनसे मिलने उनकी मां के घर आई थी. वंदना ने रिया से पहले दिए गए 30 हजार रुपये वापस मांगे. रिया मिश्रा ने उन्हें लहंगा और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के व्यवसाय में पार्टनर बनाने का लालच दिया.


g


आरोप है कि रिया मिश्रा बंदना को अपने घर शिवपुरवा महमूरगंज ले गई और वहां लाखों रुपये के लहंगे व ज्वेलरी दिखाकर व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव दिया. रिया ने पांच लाख रुपये निवेश करने पर पार्टनर बनाने का भरोसा दिया और तीन लाख रुपये और ले लिए गए. इसके बाद रिया ने फाइनेंस कराने के नाम पर शिवपुर की जयराम कंपनी से जुड़े प्रशांत, सिद्धांत और आशी श्रीवास्तव से बातचीत कराई.


धोखाधड़ी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


फाइनेंस की पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये वंदना के खाते में आए, जिन्हें रिया मिश्रा ने तुरंत आरटीजीएस के जरिये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया. इसके बाद पीडिता को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है. थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिया मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


j


फर्जी दस्‍तावेज से रजिस्‍ट्री कराने में तीन गिरफ्तार


फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के जरिए मानसिक रूप से अस्वस्थ रामू की जमीन रजिस्ट्री कराने और बैंक खाते से पैसा निकालने के तीन आरोपियों को रोहनिया पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया. रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोहता के ऊंचगांव निवासी मनोज पटेल, रोहनिया कनेरी निवासी विकास राय और केशरीपुर रोहनिया निवासी मनोज कुमार रा शामिल हैं.


च


यह भी पढ़ें: रेलवे ने जनता के लिए खोला जलालीपुरा अंडरपास, मिलेगी सहूलियत


पीड़ित रामू के भाई, सामू, ने 3 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. रामू जन्मजात मानसिक मंदित है. शिकायत में कहा गया कि 8 सितंबर 2025 को आरोपियों ने रामू को दिव्यांग पेंशन दिलाने का झांसा देकर गंगापुर रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर उसकी नाम की 84 एड़ जमीन धोखे से रजिस्ट्री करा ली. साथ ही, रामू के नाम से बैंक खाता खुलवाकर चेकबुक और डेबिट कार्ड के माध्यम से लाखों रुपये निकाल लिए.

शारदीय नवरात्र 11 अक्‍टूबर से, भगवती का हाथी पर हो रहा आगमन, 10 दिनी होगा महापर्व...
शारदीय नवरात्र 11 अक्‍टूबर से, भगवती का हाथी पर हो रहा आगमन, 10 दिनी होगा महापर्व...
वाराणसी: शक्ति साधना का महापर्व शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर, रविवार से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार तक मनाया जाएगा. इस वर्ष नवरात्र में तिथि की वृद्धि होने के कारण यह महापर्व 10 दिनों तक चलेगा. अष्टमी तिथि दो दिन व्याप्त रहने से भक्तों को मां भगवती की भक्ति का विशेष अवसर प्राप्त होगा.अभिजित मुहूर्त पर घटस्‍थापना सर्वोत्‍तमबीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है. इस वर्ष नवरात्र के प्रथम दिन पूरे समय चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग की उपस्थिति रहेगी. धार्मिक ग्रंथों में इन योगों के दौरान कलश स्थापना करना वर्जित माना गया है. ऐसी स्थिति में अभिजित मुहूर्त में देवी स्थापना करना शास्त्रसम्मत और सर्वोत्तम माना जाता है.कलश स्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11:20 से 12:07 के मध्य है. नवरात्र का आरंभ रविवार को होने के कारण मां दुर्गा का आगमन 'हाथी' पर हो रहा है, जो अत्यधिक वर्षा और प्राकृतिक समृद्धि का प्रतीक है. समापन मंगलवार को होने से भगवती का गमन 'मुर्गे' (कुक्कुट) पर होगा. 20 अक्टूबर को विजयादशमी और 21 को नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा.ALSO READ:भोजपुरी गायक रितेश रंजन से मांगाी 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी का भी आरोप19 अक्टूबर को होगी संधि पूजाख्यात ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र में महाअष्टमी तिथि समाप्त और महानवमी तिथि के आरंभ को संधिकाल कहा जाता है. अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के शुरुआती 24 मिनट में संधि पूजा होती है. संधि पूजा 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10:27 बजे से 11:15 बजे तक रहेगी. मान्यता है कि इसी संधिकाल में माता दुर्गा ने चामुंडा रूप धारण कर चंड और मुंड असुरों का वध किया था.
भोजपुरी गायक रितेश रंजन से  मांगाी 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी का भी आरोप
भोजपुरी गायक रितेश रंजन से मांगाी 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी का भी आरोप
वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर निवासी भोजपुरी गायक एवं अभिनेता रितेश रंजन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का प्रकाश में आया है. गायक के प्रार्थनापत्र पर सारनाथ पुलिस आरोपी बुलबुल यादव और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपों की जांच की जा रही है.रितेश रंजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को बुलबुल यादव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ उन्हें फोन किया. आरोप है कि फोन पर दोनों ने गाली-गलौज की और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. गायक के अनुसार, जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी. घटना के बाद से रितेश रंजन और उनका परिवार भयभीत है. गायक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.ALSO READ : महिला सशक्तीकरण को सम्मान, यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार से प्रतिभाएं नवाजींशिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 सितंबर को केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है. एफआईआर संख्या 0487/2026 दर्ज की गई है. धारा 308(5) रंगदारी से संबंधित है, जबकि धारा 352 गाली-गलौज/अपमान और धारा 351(3) आपराधिक धमकी से संबंधित है. मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर शिव नारायण को सौंपी गई है. पुलिस आरोपी और उसके अज्ञात साथी की पहचान और घटना में इस्तेमाल किए गए फोन नंबर समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
महिला सशक्तीकरण को सम्मान, यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार से प्रतिभाएं नवाजीं
महिला सशक्तीकरण को सम्मान, यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार से प्रतिभाएं नवाजीं
वाराणसी: मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में रविवार को दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का नौवां स्थापना दिवस उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के बीच मनाया गया। इस मौके पर यशोमणि एवं कर्मवीर सम्मान समारोह आयोजित कर महिला सशक्तीकरण, प्रशिक्षण और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ की। मुख्य अतिथि लक्ष्मी मेडिकल के निदेशक एवं भाजपा काशी क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राय रहे। रक्षा मंत्रालय के इंजीनियरिंग सर्विसेज से सेवानिवृत्त सुनील सिंह, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी एवं एंद्री अस्पताल की प्रबंधक डॉ. आशा दुबे, उद्योगपति दिनेश गर्ग, एसबीआई काशी विद्यापीठ शाखा के प्रबंधक विनय त्रिपाठी, पूर्व प्रबंधक संजय गंगल, एसबीआई चौक शाखा के प्रबंधक नीरज पाठक और प्रिंस सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।समारोह में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल में उत्साह भर दिया। आद्या अग्रवाल, आन्या अग्रवाल, आरूषी गुप्ता, आनंदिता गुप्ता, आरोही गुप्ता, कृति वर्मा, दीक्षा शुक्ला, श्लोक वाचक, रामश्री दीक्षित और ख्याति गुप्ता ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली गीता देवी, रिदा नूर, हुस्ना बानो, निधि कुमारी, सुकन्या गुप्ता, रितिका कुमारी, खुशी सिंह और स्वाती सिंह को सिलाई मशीन और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली निशा भारती और अलबीना को भी सम्मान मिला।समर कैंप में हिस्सा लेने वाली अलका कुमारी, खुशी राजभर, आलमीन खानम, मनतशा, माही, दीजिका, नेहा रावत, रजिया सुल्तान, शाजिया, मालती, नंदनी, पूजा कुमारी, मीनू जायसवाल, गौरी गुप्ता, खुशबू सोनकर, शिवानी चौरसिया, अर्पिता जायसवाल और याशिका को भी सम्मानित किया गया।वहीं, ब्यूटी पार्लर का छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली वैष्णवी विश्वकर्मा, माया मार्या, सना बानो, रोशनी मौर्या, गीता सोनकर, पूजा विश्वकर्मा और शालू को भी सम्मान मिला। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को हुनर का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास लगातार जारी है।ALSO READ: काशी विश्वनाथ धाम से गूंजा शांति का संदेश, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की कामनासमारोह में व्यापारी राजेंद्र धानुका, समाजसेवी एवं शिव बरात समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह, संजय अग्रवाल, राजन दुबे, पिंटू भैया, समाजसेवी नित्यानंद तिवारी, सुनील उपाध्याय, प्रेम सिंह और शोभा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश तिवारी ने किया। संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला और दीपू शुक्ला ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।