वाराणसी के अमृत सरोवर में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम...

वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र के औरा गांव स्थित अमृत सरोवर (तालाब) में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत हो गई. हादसे की खबर लगते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणाें की मदद से पुलिस ने शव निकलवा कर कब्जे में ले लिया. पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है. वहीं गांव में घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चा व्याप्त है. युवक अविवाहित होने के साथ मजदूरी करता था.
औरा गांव निवासी युवक के भाई रामनंचद्र अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई प्रेमचंद्र अग्रहरि 26 वर्ष मंगलवार की सुबह अमृत सरोवर में नहाने गया था. उसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया. थोडी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनाें को चिंता हुई.

बाद में ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. युवक मजदूरी करके जीवन यापन करता रहा. उसकी मौत के बाद गांव में चूल्हे नहीं जले. गांव में शोक का माहौल है.
कार ने ली वृद्धा की जान
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर ड्योढ़ापर गांव में आयोजित एक पारिवारिक समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.जानकारी के अनुसार शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवां निवासी 70 वर्षीय श्याम प्यारी पत्नी बुल्लू रविवार शाम करीब पांच बजे बरियासनपुर ड्योढ़ापर गांव में आयोजित एक लड़की की छेकाई रस्म में शामिल होने पहुंची थीं.
ALSO READ : विधायक ने 51 बटुकों संग किया गंगा का दुग्धाभिषेक, हर हर गंगे की गूंज से वातावरण हुआ भक्तिमय...
समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और खुशियों का माहौल था. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान वहां खड़ी एक कार की चाबी कुछ लोगों ने चालक से लेकर वाहन चलाना शुरू कर दिया. इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद श्याम प्यारी को जोरदार टक्कर मार दी. परिजन आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई. इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई.



