वाराणसी के अभिषेक राय ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी में डबल ट्रैप में कांस्य पदक जीता...

वाराणसी: 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी के युवा निशानेबाज अभिषेक राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल ट्रैप शॉटगन स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित किया है.काफी मेहनत और अभ्यास के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

यह प्रतियोगिता 21 जून 2026 से 30 जून 2026 तक नई दिल्ली के प्रसिद्ध डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित हुई. राज्य भर के निशानेबाजों ने इसमें भाग लिया.शॉटगन कैटेगरी की डबल ट्रैप स्पर्धा में वाराणसी टीम की ओर से अभिषेक राय ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि स्वर्ण और रजत पदक लखनऊ की टीम ने अपने नाम किया.
बनारस की शॉटगन टीम में अभिषेक राय के साथ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शशांक त्रिपाठी और राष्ट्रीय निशानेबाज अर्जुन सिंह ने भी टीम का प्रतिनिधित्व किया.तीनों खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से वाराणसी की शूटिंग टीम ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.अभिषेक राय ने प्रतियोगिता के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाया और अंतिम में कड़े मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया है.

यह उपलब्धि वाराणसी के निशानेबाजी इतिहास में एक नई मिसाल है.काशी के निशानेबाज लंबे समय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. अभिषेक राय का यह प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर युवा निशानेबाजों को प्रेरित करने वाला साबित होगा.
वाराणसी जिला निशानेबाजी संघ और स्थानीय कोचिंग स्टाफ ने अभिषेक राय, शशांक त्रिपाठी और अर्जुन सिंह को बधाई दी है.खिलाड़ियों ने बताया कि नियमित अभ्यास, बेहतर कोचिंग और मानसिक तैयारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.
ALSO READ : बरेका में एक अधिकारी समेत 18 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में सराहा गया योगदान...
इस जीत के साथ वाराणसी की निशानेबाजी टीम ने साबित कर दिया कि काशी की मिट्टी न सिर्फ ज्ञान-संस्कृति बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी निखारने वाली है.आने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.



