प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी: प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकल कराने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी को मलदहिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवजीत पटेल पुत्र बाल गोविन्द पटेल, निवासी रामगढ़ कोठारी, थाना बहरिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है, आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0300/2026 के तहत उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 की धारा 4/8/13(1)(2)(5) में मुकदमा दर्ज है.
पुलिस के अनुसार शिवजीत पटेल प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे मलदहिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया.
ALSO READ : बीएचयू में एंटी-रैगिंग सप्ताह का समापन, छात्रों ने दिया ‘अहंकार पर सहानुभूति’ का संदेश.
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में की गई.



