Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बनारस पहुंचे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, कहा- विश्व शांति का एकमात्र रास्ता है हिंदू राष्ट्र

बनारस पहुंचे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, कहा- विश्व शांति का एकमात्र रास्ता है हिंदू राष्ट्र
Sep 13, 2025, 07:48 AM
|
Posted By Gaandiv


वाराणसी: बागेश्वर धाम के महंत आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को बनारस में नेपाल और बांग्लादेश में हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को इनसे सबक लेना चाहिए. भारत में सामाजिक समरसता और हिंदू एकता का संदेश बेहद जरूरी है. विश्व शांति का एकमात्र रास्ता हिंदू राष्ट्र है. हम चाहते हैं कि भारत और नेपाल दोनों घोषित रूप से हिंदू राष्ट्र बनें. जानकारी दी कि इसी संदेश को लेकर वह 7 नवंबर से 16 नवंबर तक यात्रा करेंगे, ताकि देशभर में हिंदू एकता का संकल्प जागृत हो.


इसके पूर्व आचार्य धीरेंद्र शास्त्री तड़के वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. उनके आगमन की खबर लगते ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन को उमड़ पड़े. वह एयरपोर्ट से सीधे गंगा किनारे सामनेघाट स्थित सांसद मनोज तिवारी के आवास पहुंचे. उसके बाद सुबह वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक बाबा के दरबार में मंत्रोच्चारण किया. उन्हें देखते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा.


ty


मणिकर्णिका घाट पर ध्यान और सतुआ बाबा आश्रम का रुख


काशी दर्शन के क्रम में आचार्य शास्त्री मणिकर्णिका घाट पहुंचे और अपने दादा जी के शवदाह स्थल पर बैठकर ध्यान साधना की. इसके बाद वह सीधे सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे और संत समाज से मुलाकात की.


i


पीएम मोदी की मां पर विवादित बयान की निंदा


बिहार की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर हुई अभद्र टिप्पणी पर आचार्य ने कड़ा रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि मां किसी की भी हो, सदैव आदरणीय होती है. किसी की मां के लिए निंदनीय शब्द कहना उसकी धूर्तता का परिचायक है.


r


राजनीति और आरोपों पर प्रतिक्रिया


बीजेपी के लिए कथा करने और सत्ता के पक्ष में बोलने जैसे आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसे जो कहना है कहने दें. आरोप तो मीडिया पर भी लगते हैं कि वह गोदी मीडिया है. हमारा काम केवल हनुमान भक्ति और समाज का कल्याण करना है. हम कोई चमत्कार नहीं करते.


ALSO READ : वाराणसी के रामनगर बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, बैखोफ बाइक सवार बदमाशों की दबंगई से फैली सनसनी



क्रिकेट और राजनीति पर बयान


आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा "जो हमारे साथ गद्दारी करे, उसके साथ क्या खेलना ?


राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में जब चोर और मर्डर करने वाले नेता हो सकते हैं, तो भगवाधारी नेता क्यों नहीं हो सकते?


e


पीएम मोदी पर जताया विश्वास


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए आचार्य ने कहा "जिस देश का राजा सनातनी होता है, उस देश की प्रजा भी सनातनी बन जाती है. यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है. इस तरह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का वाराणसी दौरा आस्था, सामाजिक संदेश और हिंदू राष्ट्र की घोषणा के संकल्प का अनूठा संगम साबित हुआ.






33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.