अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त ने दी भावभीनी विदाई

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्री प्रियदर्शी को उनके लंबे, निष्ठावान और बेदाग सेवाकाल के लिए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि आलोक प्रियदर्शी का दीर्घ और गौरवपूर्ण सेवाकाल पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन, अनुभव और कर्तव्य के प्रति समर्पण से विभाग को मजबूती प्रदान की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि श्री प्रियदर्शी का कार्य के प्रति समर्पण और उनकी व्यवहार कुशलता पुलिसकर्मियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

समारोह के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त अपर पुलिस आयुक्त के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया।
ALSO READ: BHU के आयुर्वेद पाठ्यक्रमों को लेकर विश्वविद्यालय ने दी सफाई, कहा- NCISM में प्रक्रिया विचाराधीन
पुलिस आयुक्त ने आलोक प्रियदर्शी को सुखद, स्वस्थ, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन उनके लिए नई खुशियों और उपलब्धियों से भरा हो। समारोह में कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



