Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आंधी-बारिश के बाद अब लू की दस्तक, बढ़ेगा तापमान

आंधी-बारिश के बाद अब लू की दस्तक, बढ़ेगा तापमान
Apr 10, 2026, 06:16 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Varanasi Weather: उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में मौसम का बदलाव अभी भी जारी है. आज शुक्रवार यानी 10 अप्रैल और 12 को हवा बहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है, फिलहाल, मौसम विभाग ने आगे बारिश की कोई चेतावनी या उम्मीद भी नहीं जताई है. पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद वाराणसी में तापमान की तीव्रता बढ़ने लगी है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 दिनों में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.


फिलहला, आज 10 अप्रैल को पूरे पूर्वी यूपी में मौसम मुख्यत गर्म और शुष्क रहने वाला है. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ेंगी और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए दिन भर गर्मी का असर बना रहेगा और लोगों को धूप से बचाव करना जरूरी होगा.


hjkiuy


अप्रैल महीने में बेमौसम आंधी-बारिश


बता दें, अप्रैल महीने में बेमौसम आंधी, बारिश के ठीक बाद अब लू जैसी स्थिति बनने वाली है. बनारस का मौसम फिर से बदलना शुरू हो गया है, दो दिन से लग रही सिहरन अब समाप्त हो गई है, दूसरी ओर अब तेज धूप के बीच लू की तर्ज पर सूखी हवा बहने के आसार हैं. 10, 11 और 12 अप्रैल को हवा बहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है, वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने आगे बारिश की कोई चेतावनी या उम्मीद भी नहीं जताई है. बीते गुरूवार को बनारस का मौसम बारिश से घिरा रहा. जहां 24 घंटे में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई.


g


यह भी पढ़ें: करोड़ों की ड्रेन मास्टर मशीन से होगी नालों की सफाई, महापौर ने किया लोकार्पण


हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक तेज सूखी हवा चलने के आसार हैं, इसकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. वाराणसी के जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे रहा, मगर बुधवार के मुकाबले यह दो डिग्री ऊपर आ गया.


jk



पारा छह से आठ डिग्री तक बढ़ेगा


अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम को लेकर यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी सप्ताह कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके चलते दिन का पारा छह से आठ डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं रात का तापमान भी 4-5 डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है.

आत्‍मघाती स्‍टेटस पोस्‍ट कर लापता युवक का गंगा नदी में मिला शव, परिवार में पसरा मातम
आत्‍मघाती स्‍टेटस पोस्‍ट कर लापता युवक का गंगा नदी में मिला शव, परिवार में पसरा मातम
Body of youth found in Ganga river after posting suicidal status, family mournsवाराणसी: चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके से लापता युवक निखिल राय उर्फ निशु का शव बुधवार को रविदास घाट पर गंगा में मिलने से सनसनी फैल गई. युवक ने सोमवार सुबह करीब 10:21 बजे सोशल मीडिया पर एक भावुक और आत्मघाती संदेश वाला स्टेटस पोस्ट किया था, जिसके बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा. परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ उसकी तलाश कर रहे थे.दवाइयों से तंग आकर मौत को लगाया गलेस्टेटस में उसने डॉक्टर और दवाइयों से परेशान होने की बात लिखते हुए “गंगा मां” का जिक्र किया था, जिससे परिजनों को पहले ही किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी. परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन दो दिन बाद उसका शव रविदास घाट के पास मिलने की खबर ने सबको हतप्रभ कर दिया.परिजनों के मुताबिक, निखिल राय घर से अपनी स्प्लेंडर बाइक (नंबर: UP65FV2316) लेकर निकला था. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई थी और तभी से उसकी खोजबीन जारी थी.Also Read: काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिलामां पर टूटा दुखों का पहाड़बताया जा रहा है कि निखिल के पिता नहीं हैं. घर की जिम्मेदारी उसकी मां पर ही थी. बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का कहना है कि निखिल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिला
काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिला
These projects will prove to be crucial pillars of development in Kashi; find out who received how much budget.वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह इस बार भी काशी को 6,332.08 करोड़ लागत की 163 परियोजनाएं कि सौगात दी. जिसमें 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. लोकार्पण में सबसे प्रमुख 308.09 करोड़ की लागत से तैयार एसटीपी, 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी, 45.91 करोड़ से तैयार सारनाथ स्थित तिब्बती संस्थान में सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज है. 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज का शिलान्यास, 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई, 429.36 करोड़ लागत का कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल आदि परियोजनाओं की नींव भी प्रधानमंत्री ने रखी.गंगा घाटों के लिए 41 करोड़ 21 लाख रुपये गंगा किनारे के प्राचीन घाटों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे. इस कार्य के लिए कुल 41 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. काशी के सबसे अधिक भीड़ वाले दशाश्वमेध घाट के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास के लिए 827 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया.इस परियोजना के अंतर्गत दशाश्वमेध घाट से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मध्य स्थित राजेंद्र प्रसाद, मान मंदिर और त्रिपुरा भैरवी घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. इन घाटों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए कुल 616.06 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. घाटों के कायाकल्प के बाद मंदिर तक पहुंचने का मार्ग सुगम होगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं को कि‍या लोकार्पणकाली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तक फोरलेन-277.43 करोड़बाबतपुरा चौबेपुर रोड पर कादीपुर में आरओबी-51.39 करोड़नमामि गंगे तहत भगवानपुर में 55 एमएलडी एसटीपी-308.09 करोड़कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एकडेमी ब्लाक व छात्रावास-417.89 लाख36वीं वाहिनी पीएसी में 100 व्यक्तियों की क्षमता का बैरक-687.37 लाखसुगम्य भारत योजना के तहत मारकंडेय महादेव घाट पर रैंप-83.83 लाखपिसौर में कल्याण मंडप का निर्माण- 470.64 लाखसंत कबीर प्राक्ट्यस्थली का पर्यटन विकास-653.39 लाखसांरगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास- 291.53 लाखनगवां में संत रविदास पार्क का सुंदरीकरण-275.23 लाखचंद्रावती घाट का पुर्ननिर्माण--758 लाखडिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना-83.89 लाख30 गांवों में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति- 8897 लाखनगर के 23 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज सहित पुनर्विकास-463 लाखयूपी कालेज मैदान में सिंथेटिक हाकी टर्फ व विकास कार्य-837 लाखसीएचसी चोलापुर में 50 बेड का हास्पिटल -- 301.20 लाखरामनगर 100 बेड का वृद्धाआश्रम का निर्माण-2459.39 लाखभेलूपुर में एक मेगावाट क्षमता का ग्रिड से संबंध सोलर प्लांट- 758 लाखहाेमगार्ड का जिला व मंडल कार्यालय 462.96 लाखट्रामा सेंटर, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा-2441 लाखशिलान्यास हुई प्रमुख परियोजनाएंनगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण-9699.65 लाखहरहुआ से संदहा तक फोर लेन के दोनों सर्विस रोड 15 किमी- 12128 लाखएकीकृत मंडलीय कार्यालय, कमिश्नरी -- 15036 लाखग्रामीण क्षेत्र की 71 सड़कें-116.46 करोड़फूलपुर सिंधारा मार्ग का चौड़ीकरण- 3762 लाखज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी का चाैड़ीकरण- 2483 लाखदीनदयाल चिकित्सालय के सुदृढीकरण व रीमाडलिग 198 बेड का कार्य -11387.77 लाखअस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड पार्क- 984.16 लाखAlso Read: पीएम मोदी ने नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगाातपीएम एबीएचआइएम के अंतर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक-3497.42 लाखराजकीय बाल गृह, रामनगर में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड-1492.28 लाखगंजारी स्टेडियम के आसपास गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूूर्ति-1385.45 लाखनवविस्तारित क्षेत्र रामनगर में पेयजल पुनर्गठन योजना-9084.78 लाखनवविस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन वर्क-19009.30 लाखबीएचयू में जी प्लस 4 का ब्वायज हास्टल - 5766 लाखभोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कामर्शियल कांप्लेक्स-399 लाखपिशाचमोचन समेत आधा दर्जन कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य-1803 लाखhttps://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
पीएम मोदी ने नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगाात
पीएम मोदी ने नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगाात
PM Modi gave the gift of projects worth crores of rupees related to the Municipal Corporation.वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान शहर को विकास की नई दिशा दी. इस दौरान बरेका में महिला सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही शहर को विकास की अरबों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें नगर निगम से जुड़ी कुल 196.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. इसमें 182.23 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 14.27 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी शामिल है. बरेका से वर्चअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने बहुप्रतीक्षित नगर निगम सदन भवन की नींव भी रखी . प्रधानमंत्री ने 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन का शिलान्यास किया. यह भवन भविष्य में निगम के प्रशासनिक कार्यों और जनसुनवाई को और अधिक व्यवस्थित एवं सुलभ बनाएगा. ऐसे में नगर निगम सदन भवन' का निर्माण अब जल्द धरातल पर उतरेगा.​​कुंडों और तालाबों का होगा कायाकल्पकाशी के पौराणिक कुंडों और तालाबों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है. नगर निगम सीमा में 05 कुंडों और 08 तालाबों के जलशोधन और कायाकल्प के लिए 21.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 08 अन्य तालाबों/कुंडों के जीर्णोद्धार पर 2.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भोजूबीर तिराहा स्थित कांजी हाउस स्थल पर 3.98 करोड़ रुपये की लागत से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा.​स्वच्छता के लिए बढ़े कदमनगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए लीगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य के लिए 53.15 करोड़ और शहर में छह नए ट्रांसफर स्टेशनों के निर्माण के लिए 22.27 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं. साथ ही, शहर के नव-विस्तारित 25 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए 150 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इन वाहनों के माध्यम से नव-विस्तारित 25 वार्डों में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी. इसके साथ ही, पिसौर में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडप का भी लोकार्पण किया गया, जो स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा.​प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास (182.23 करोड़)नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण: 96.99 करोड़ रुपयेलीगेसी वेस्ट का निस्तारण: 53.15 करोड़ रुपये05 कुंडों और 08 तालाबों का कायाकल्प: 21.33 करोड़ रुपयेसिगरा में को-वर्किंग स्पेस कम ऑफिस: 4.67 करोड़ रुपयेभोजूबीर कांजी हाउस स्थल पर कॉम्प्लेक्स: 3.98 करोड़ रुपये​08 तालाबों/कुंडों का जीर्णोद्धार: 2.72 करोड़ रुपयेशहर में छह नए ट्रांसफर स्टेशन: 2.27 करोड़ रुपये​परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने लोकार्पणकल्याण मंडप (पिसौर): 4.70 करोड़ रुपये150 नए वाहन और नए ट्रांसफर स्टेशन कार्य का शुभारंभ. इन वाहनों के माध्यम से नव-विस्तारित 25 वार्डों में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव की प्रक्रिया सुगम होगी.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg