अग्निवीर सेना भर्तीः बनारस के 930 युवाओं ने दिखाया दमखम, पास हुए 676

वाराणसीः कैंट स्थित छावनी के रणबांकुरा स्टेडियम में गुरुवार को बनारस के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया उत्साह और अनुशासनपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई. भर्ती प्रकिया के लिए वाराणसी जनपद के कुल 1152 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 930 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. इनमें से 676 अभ्यर्थियों ने दौड़ समेत अन्य शारीरिक परीक्षा पास की. आज की प्रकिया कर्नल सुनील मोर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई. ARO अमेठी के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर की निगरानी में पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हुई. दूसरी ओर सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे आयोजन की सघन मॉनिटरिंग की. बता दें कि
सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है.

ALSO READ : दालमंडी में तानाशाही की तरह हो रहा कार्यः सांसद वीरेंद्र सिंह
कल जौनपुर संग सोनभद्र के युवा होंगे शामिल

भर्ती प्रकिया कल 21 नवंबर को आखिरी दिन जौनपुर के शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, सदर, मड़ियाहू, केराकत, तथा सोनभद्र के घोरावल, राबर्ट्सगंज और दुद्धी तहसील के 978 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे. गौरतलब है कि सेना भर्ती रैली में 12 जिलों के अभियर्थियों को दौड़ संग अन्य शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है. कल भर्ती रैली का अंतिम दिन है.



