Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में वायु गुणवत्ता दमघोटू, बढ़ती ठंड के साथ AQI बढ़ा, तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट

वाराणसी में वायु गुणवत्ता दमघोटू, बढ़ती ठंड के साथ AQI बढ़ा, तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट
Dec 18, 2025, 07:07 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - तापमान गिरने के साथ हवा में प्रदूषित तत्वों की मात्रा तेजी से बढ़ी है. नवंबर और दिसंबर में शहर की हवा खराब होने से परेशानी बढ़ गई है. 17 दिनों में 15 दिनों तक एक्यूआइ स्तर 100 से 250 के मध्य होने से सांस की तकलीफ झेल रहे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा. अस्‍पतालों में इनकी संख्या बढ़ने लगी है. खराब हवा उनके फेफड़े और ह्रदय को 'छलनी' कर रही है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI ) मानक से अधिक होने के कारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को येलो और आरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा. बुधवार को भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे फेफड़ों के विकार, अस्थमा और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों को असुविधा हुई.


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वाराणसी शहर के चार प्रमुख निगरानी केंद्रों पर शाम सात बजे एक्यूआइ 118 से 151 के बीच रहा. सर्वाधिक खराब स्थिति अर्दली बाजार निगरानी केंद्र से जुड़े शहरी क्षेत्रों की रही, क्योंकि यहां एक्यूआइ 151 दर्ज किया गया, इसमें पीएम-2.5 का औसत 138 जबकि अधिकतम 250 रिकार्ड किया गया.


पीएम-10 का औसत 151, नाइट्रोजन डाइआक्साइड का औसत 94 और सल्फर डाइआक्साइड का औसत 11 रिकार्ड किया गया. लंबी अवधि के संपर्क में रहने से स्वस्थ लोगों पर भी हल्की सांस की तकलीफ हुई. डाक्‍टरों ने ऐसे मौसम में संवेदनशील आबादी को बाहर निकलने से बचने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है.


बुधवार को निगरानी केंद्रों का हाल


निगरानी केंद्र और...AQI


निगरानी केंद्र AQI श्रेणी

अर्दली बाजार 151 मध्यम

भेलूपुर 118 मध्यम

बीएचयू 127 मध्यम

मलदहिया 128 मध्यम



शीतलहरी का अलर्ट, शनिवार तक छाएगा घना कोहरा


मौसम विभाग ने भीषण ठंड और घने कोहरे को लेकर गंभीर चेतावनी जारी कर दी है. पश्चिम भारत और मध्य भारत में स्थित प्रति-चक्रवात और 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से घना से अत्यंत घना कोहरा हो सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ये मौसमी परिस्थितियां अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप 'शीत दिवस' की स्थिति बन सकती है. इसके कारण आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.


जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से -4.5 से -6.4 डिग्री तक कम हो, तो इसे 'शीत दिवस' कहते हैं. अधिकतम तापमान का विचलन 6.5 डिग्री से अधिक होने पर इसे 'अत्यंत शीत दिवस' कहा जाता है. जिले में दृश्यता 400 मीटर के आसपास रही.


यूपी में पर्यटन का अंतरराष्‍ट्रीय हब बना वाराणसी, 2025 में 14.69 करोड़ सैलानियों ने निहारी दिव्‍य भव्‍य काशी



नमी की वजह से नीचे आ जाते हैं प्रदूषक तत्व


बीएचयू के पर्यावरण विज्ञानी डा. सुधाकर श्रीवास्तव ने बताया कि नमी की वजह से प्रदूषक तत्व नीचे आ जाते हैं. चूंकि वर्तमान में मौसम की स्थिति मध्यम प्रदूषण वाली है, इसलिए गुरुवार को सुबह ठंडी और संभवतः हल्की धुंध वाली हो सकती है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है. आसमान की स्थिति साफ रहेगी लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है. चूंकि हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच रहने की संभावना है, क्योंकि प्रदूषण का स्तर अभी भी उच्च है. सुबह के समय ठंड और नमी की वजह से प्रदूषक तत्व सतह के पास बने रह सकते हैं.

वाराणसी में चलती बाइक में लगी आग, सड़क पर लगा लंबा जाम
वाराणसी में चलती बाइक में लगी आग, सड़क पर लगा लंबा जाम
वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार इलाके में बुधवार दोपहर एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई. इस घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. फायर संयंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया. आग बुझने तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया.नारायणपुर पुराना भट्ठा सिंधोरा रोड, शिवपुर के निवासी रवि प्रजापति ने बताया कि वे मकानों में खिड़की-दरवाजे लगाने का काम करते हैं. बुधवार को वे काम के सिलसिले में महावीर मंदिर की ओर जा रहे थे. इसी बीच दोपहर लगभग 1 बजे उनकी बाइक अचानक गर्म होकर बंद हो गई.रवि प्रजापति ने जब बाइक को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की, तो उसमें अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैली और पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों से मदद मांगी. इलाकाई लोगों ने बाल्टी के पानी, बालू और दुकान में रखे फायर संयंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भयावह होती गई.ALSO READ : शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगेबीच सड़क पर बाइक में आग लगने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद कैंट थाने की महिला सब इंस्पेक्टर आरती गौड़ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने तत्काल फायर सर्विस टीम को सूचित किया और इलाकाई लोगों के साथ मिलकर फायर संयंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया. इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया. इस दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही.
शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगे
शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगे
वाराणसी : आईआईटी बीएचयू से बीते 40 साल में निकलीं 200 से ज्यादा तकनीकी प्रतिभाएं अब करोड़पति और अरबपति हैं. ये सभी अगले महीने अमेरिका की विंड सिटी शिकागो में एक साथ होंगे. वहां भारत को एआई लीडर बनाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा. शिकागो सम्मेलन में एआई, रक्षा, तकनीक, कारोबार और उद्योगों का भी संगम होगा. शिकागो के द वेस्टइन शिकागो लोंबार्ड में पांच और छह सितंबर को ग्लोबल एलुमनी मीट-2026 होना है. करीब 900 अरब डॉलर के मालिक जीस्केलर के संस्थापक जय चौधरी के साथ 40 साल पुराने बैच के 200 से ज्यादा पूर्व छात्र एक मंच पर मंथन करेंगे.जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे. वे पहले दिन पांच सितंबर को चाय पर चर्चा करेंगे. इन्होंने आईआईटी बीएचयू से 1979 बैच में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था. 12,500 करोड़ संपत्ति वाले पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा और टेस्ला के सीएफओ दीपक आहूजा भी इस सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. सम्मेलन का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युग में नेतृत्व और कुछ नया निर्माण करने को लेकर है. इसके अलावा मशीन लर्निंग, डिजिटल रिसर्च और बदलती तकनीक पर भी सम्मेलन में कई एकेडमिक और व्यवसायिक प्रस्ताव तैयार होंगे.एआई युग में कंपनियों का उदय, कटिंग एज एआई पैनल, एआई और मानव क्षमता के सत्र होंगे. स्टैंप अप कॉमेडी भी होगी. आईआईटी बीएचयू में डीन (पुरा छात्र एवं संसाधन) प्रो. हीरालाल प्रामाणिक ने बताया कि देश एआई के मामले में अग्रणी रहे, इस पर मंथन किया जाएगा. व्यवसायियों और वैज्ञानिक मेहमानों की सूची लगातार अपडेट हो रही है. हिस्सेदारी करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आईआईटी से निकलकर दुनिया भर में अपने कारोबार और तकनीक जगत में कुछ नया मुकाम पा चुके दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है. जीस्केलर के संस्थापक और चेयरमैन जय चौधरी 1980 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र रहे. उन्होंने एयर डिफेंस, सिफर ट्रस्ट, कोर हार्बर और सिक्योर आई जैसी कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया है. पूर्व छात्रों का नेटवर्क उभरती तकनीक से संस्थान के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों को रूबरू कराएगा. क्लाउड, माइक्रोसर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. तकनीकी बदलावों के साथ उद्योग और कारोबार पर उसके प्रभाव को लेकर भी मंथन होगा.ALSO READ: बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसरइन पुरा छात्रों की सूची तैयारमाई कर्मा के फाउंडर उज्ज नाथ, पोर्टवॉक्स के सीईओ मुरली थिरुमाले, शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रदीप चिंतागुता, सिलिकॉन वैली क्वाड के फाउंडर मैनेजिंग पार्टनर बीवी जगदीश, अफर्मा कैपिटल के सीईओ नयनेश जयसिंह, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के अरविंद गुप्ता, मोबाइल फोर्स के सीईओ जगदीश भंडोल और रोबोटिक्स के फाउंडर सौरभ चंद्रा आदि शामिल होंगे.
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बरेका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 800 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। विद्यार्थियों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ दिखाई दे रहा था.करीब 400 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने विद्यालय परिसर का चक्रमण किया और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’, ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘सरदार भगत सिंह अमर रहें’ और ‘मैडम भीखाजी कामा अमर रहें’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए. नारों की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया.तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को भी बढ़ावा दिया गया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा.तिरंगा यात्रा का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक चंद्र मोहन यादव ने किया. यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का संदेश दिया.ALSO READ : खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटीबरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और मजबूत किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान बरेका परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.