Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

EC पर अखिलेश ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा-क्यों काटे गए करोड़ों वोट?

EC पर अखिलेश ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा-क्यों काटे गए करोड़ों वोट?
Jan 10, 2026, 11:48 AM
|
Posted By Preeti Kumari

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को एसआईआर (SIR) को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को घेरते हुए कुछ सवाल कर बैठे. जहां चुनाव आयोग से पहला सवाल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, जब एक ही बीएलओ विधानसभा और पंचायत एसआईआर ड्राफ्ट तैयार कर रहा है तो फिर पूरे प्रदेश में और ग्रामीण क्षेत्र में भी 12.69 करोड़ वोटर कैसे हैं? ग्रामीण क्षेत्र और पूरे प्रदेश में वोटर्स की संख्या एक सामान कैसे हो सकती है? ये संख्या हर किसी को हैरान करने पर मजबूर कर रही है. दूसरा सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि, हूबहू बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर में कैसे विधानसभा के मतदाता ड्राफ्ट में 2.88 करोड़ वोटर काटे गए हैं.


uiop


जबकि पंचायत चुनाव में उन्हीं बीएलओ द्वारा 40 लाख मतदाता जोड़े गए हैं? क्या इसी तथ्य को छिपाने के लिए पंचायत चुनाव के मतदाताओं का फाइनल एसआईआर ड्राफ्ट 50 दिन के विलंब से आएगा. तीसरा सवाल पूछते हुए अखिलेश ने कहा चुनाव आयोग ये बताए कि दोनों में कौन सा एसआईआर सही है? क्योंकि दोनों आंकड़े एक साथ सही नहीं हो सकते. अगर कभी इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए जिस कंपनी ने बीजेपी को चंदा दिया हो और चुनाव आयोग का ऐप उस कंपनी ने बनाया हो तो फिर आयोग निष्पक्ष कैसे हो सकता है? ऐसे में ये कहना जरा भी गलत नहीं है कि देश का चुनाव आयोग ऐसा होना चाहिए, जो मतदाताओं के हक के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. पर अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आज की चुनाव आयोग मतदाताओं का नहीं बल्कि बीजेपी की बनकर रह गई है.


ghjk


अखिलेश ने चुनाव आयोग से की ये मांग


अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाए. वो इसलिए कि आधार में आंख का रेटिना/ फिंगर प्रिंट होता है. अगर उसको आधार कार्ड से जोड़ दिया जाएगा, तो सब अपने आप ठीक हो जाएगा. ई़डी-सीबीआई जहां चुनाव होते हैं, वहां एक्टिव होती हैं. जहां कोडीन भाई लोग घूम रहे 800 करोड़ का फंड चल रहा, उनके यहां ईडी क्यों नहीं जा रही? यूपी में बेटियां और महिलाएं सबसे ज्यादा अनसेफ है. एसआईआर ड्राफ्ट पर हमने पहले ही कहा था यह सीएए एनआरसी है.


sir


कटेंगे तो बटेंगे... घिसा-पीटा नारा


प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी द्वारा दिए गए कटेंगे तो बटेंगे बयान पर अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया और कहा यह उनका घिसा पिटा बयान है. सरकार घुसपैठियों की संख्या बताए? एसआईआर में कितने घुसपैठिए पकड़े गए है. ये आंकड़ा भी सामने आए. मुरादाबाद और देवरिया में एसआईआर सर्वे की बात करें तों, इस मामले में अखिलेश यादव ने मृत हुए BLO के परिवार को 2/2 लाख की आर्थिक सहायता दी. ऐसे में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूपी में लगातार SIR की कार्रवाई में कई विभागों के अधिकारी शामिल किए गए थे.


ytrui


एसआईआर का किसी राजनैतिक पार्टी ने विरोध नहीं किया. लेकिन एसआईआर की सूची आ गई है. जैसी आशंका थी कि 3 करोड़ वोट काट दिए जाएंगे, वैसा ही हुआ. जब ड्राफ्ट लिस्ट नहीं आई थी, तभी सीएम योगी ने कहा था कि 4 करोड़ वोट कटने जा रहे हैं. आखिर सीएम को ये सब पहले से कैसे पता था? अगर बीजेपी के लोग और उनके नेता ऐसे बयान देंगे तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता क्या है?

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.