Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Apr 15, 2026, 11:19 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Congress workers protest against harassment in the name of Smart Meter, submit memorandum


वाराणसी: प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर एवं जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा स्थित अभियंता वितरण के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस क्रम में आज बुधवार की सुबह 11 बजे सिगरा पेट्रोल पंप के समीप महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ता एकत्रित हुए. यहां माल्यार्पण एवं संकल्प के बाद सभी लोग जुलूस के रूप में सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभियंता (वितरण) कार्यालय पहुंचे.


ह


आम जनता का किया जा रहा आर्थिक शोषण


इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का सुनियोजित आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो पूरी तरह जनविरोधी और असंवेदनशील नीति का परिचायक है. दोनों नेताओं ने कहा कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पुराने मीटर हटाकर जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.


ू


आम जनता की समस्याओं की अनदेखी


यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में धकेल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के संरक्षण में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह नीति लागू की जा रही है, जबकि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर प्रणाली में लगातार तकनीकी खामियां, गलत बिलिंग और रिचार्ज से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं, जिनका समाधान समय पर नहीं हो रहा है.


र


Also read: मुस्लिम महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, सोशल एक्‍टीविस्‍ट का फूंका पुतला


प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, सजीव सिंह, वीरेन्द्र कपूर, अरुण सोनी, गिरीश पाण्डेय, राजीव राम, वकील अंसारी, दिलीप चौबे, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकेश यादव, घनश्याम सिंह,रामजी गुप्ता,विकास पाण्डेय, विशाल तिवारी,शिवाजी मौर्य,लक्ष्मी नारायण यादव,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


&t=733s

निजी हॉस्पिटल के फर्जी लिंक से 2.67 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी...
निजी हॉस्पिटल के फर्जी लिंक से 2.67 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी...
वाराणसी : चौबेपुर क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी जोखन सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए जालसाजों ने निजी अस्पताल का नंबर खोजते समय गूगल पर फर्जी लिंक भेजकर उनके भारतीय स्टेट बैंक के दो खातों से चार ट्रांजेक्शन में कुल 2,67,570 रुपये निकाल लिए. पीड़ित जोखन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 जून को उन्होंने एपेक्स हास्पिटल में मरीज की जांच के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए गूगल से प्राप्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. फोन उठाने वाले व्यक्ति ने मरीज का विवरण भरने और मात्र 5 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए एक लिंक भेजा. जोखन सिंह ने कई बार भुगतान का प्रयास किया, लेकिन हर बार ट्रांजेक्शन फेल हो गया.ALSO READ : माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी काशी...इस दौरान उनका मोबाइल फोन गिरकर खराब हो गया, जिसे उन्होंने 11 जून की शाम तक ठीक कराया. इसके ठीक अगले दिन 12 जून की सुबह पौने दस से दस बजे के बीच उनके दोनों SBI खातों से अचानक चार बार में 2,67,570 रुपये कट गए. जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए.पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. चौबेपुर पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है. आरोपियों की पहचान और ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.
माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी काशी...
माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी काशी...
वाराणसी : माहेश्वरी समाज के वंश उत्पत्ति दिवस 'महेश नवमी' के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. यह शोभायात्रा दशाश्वमेध घाट से शुरू होकर बाबा विश्वनाथ धाम तक निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विश्वनाथ धाम पहुंचने के बाद बाबा का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया. इस दौरान पूरा मार्ग 'हर हर महादेव' तथा 'ओम नमः शिवाय' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक केसरिया साड़ियों में और पुरुष कुर्ता-पायजामा पहने पूरी श्रद्धा के साथ बाबा दरबार की ओर बढ़ते नजर आए.व्यापार को सेवा से जोड़ा: आयुष राज्यमंत्रीकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महेश नवमी केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह उस संकल्प का दिन है जब भगवान शिव ने माहेश्वरी समाज को क्षत्रिय से वैश्य बनाकर व्यापार, दान और धर्म का मार्ग दिखाया था. उन्होंने आगे कहा कि आज काशी की इस पावन धरती पर केसरिया सागर (श्रद्धालुओं की भीड़) को देखकर गर्व की अनुभूति होती है कि माहेश्वरी समाज ने हमेशा व्यापार को सेवा भावना से जोड़ा है.वरिष्ठ सदस्य नवरतन राठी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा सहित उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल एवं हंसराज विश्वकर्मा सहित कई बड़े राजनेताओं ने समाज को बधाई और अपने शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं.ALSO READ : गंगा आरती में लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को दी गई श्रद्धांजलि...महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में पंडित शंकर महाराज और भागचंद द्वारा भगवान महेश का विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया. इस भव्य कलश शोभायात्रा का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी एवं मंत्री राकेश कछोलिया ने किया. कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष सुशील दमानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और मीडिया प्रमुख गौरव राठी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया. इस महोत्सव में दीपक माहेश्वरी, शंकरलाल सोमानी, मांगीलाल सारड़ा, लाला चांडक, राजेश धूत, गिरिराज कोठारी, डा. वेणुगोपाल झंवर, धीरज मल आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.
गंगा आरती में लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को दी गई श्रद्धांजलि...
गंगा आरती में लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को दी गई श्रद्धांजलि...
वाराणसी : लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में छात्रों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. इसी क्रम में मंगलवार शाम वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती के दौरान मृत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. आरती में शामिल श्रद्धालुओं, पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की.गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आरती शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखकर मृत छात्रों को याद किया गया. उपस्थित लोगों ने हाथों में तस्वीरें लेकर हादसे में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. घाट पर मौजूद श्रद्धालु इस दुखद घटना को याद कर भावुक नजर आए. आरती के दौरान मां गंगा से प्रार्थना की गई कि हादसे में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की आत्मा को शांति मिले तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो। साथ ही अग्निकांड में घायल हुए छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की गई.गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ में हुई यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. ऐसी घटनाएं केवल प्रभावित परिवारों को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देती हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सभी शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.ALSO READ : बीएचयू में नियुक्तियों में धांधली का मामला, संपत्तियां के नेटवर्क खंगालने में जुटी जांच एजेंसियां...इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में मृत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. गंगा आरती के दौरान का यह दृश्य बेहद भावुक और मार्मिक रहा, जहां पूरे वातावरण में शोक और संवेदना का भाव देखने को मिला.