Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच मसान की होली के विरोध में उतरे डोमराजा, कह दी ये बात...

आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच मसान की होली के विरोध में उतरे डोमराजा, कह दी ये बात...
Feb 24, 2026, 08:49 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: मसाने की होली को लेकर विरोध और समर्थन, आरोप - प्रत्‍यारोप के बीच डोमाराजा भी मुखर हो गए हैं. भले ही इस परंपरा की नींव कुछ वर्ष पूर्व डाली गई लेकिन इस बार लग रहा है क‍ि यह आयोजन व‍िरोध की भेंट चढ़ जाएगा. वैसे तो काशी में मान्‍यता है क‍ि जीव को मसान की होली शिव बना देती है, लेक‍िन इन भावों के बीच काशी व‍िद्वत पर‍िषद के साथ ही अन्‍य संस्‍थाएं और खुद डोमराजा पर‍िवार भी व‍िरोध में सामने आ गए हैं.


ह


जीवन और मृत्यु को समान भाव से स्वीकार करने वाली मोक्ष की नगरी काशी में देवस्थान और महाश्मशान का महात्म्य एक समान माना जाता है. 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी है. इसके अगले दिन फाल्गुन शुक्ल द्वादशी को मणिकर्णिका और श्‍मशान घाट पर पारंपरिक ‘मसान की होली’ खेली जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव भस्मांगरागाय महेश्वर रूप में अपने गणों के साथ चिता भस्म से फाग रचाते हैं. रवींद्रपुरी से बाकायदा शोभायात्रा निकाली जाती है. दोपहर के समय महाश्मशान में राग-रागिनियों के बीच भस्म की होली का अनोखा दृश्य देखने को मिलता है. इसमें काशी ही नहीं, देश-विदेश से आए श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं. भक्त अपने इष्ट के साथ भस्म की होली खेलकर स्वयं को शिवमय अनुभव करते हैं.


गद


चिता भस्म की होली का जाने रहस्य


पौराणिक कथा के अनुसार, विवाह के समय भगवान शिव अपने गणों को गौने की बरात में साथ नहीं ले गए थे. इससे गणों के मन में दुख पहुंचा. उसे दूर करने के लिए उन्होंने मणिकर्णिका धाट पर अपने गणों के साथ चिता भस्म की होली खेली. इसी परंपरा को मसाननाथ महादेव मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने 2009 में प्रारंभ किया. तब से यह आयोजन हर वर्ष भव्य होता जा रहा है.


रकगह


आयोजन धार्मिक मान्‍यताओं के खिलाफ लगे रोक


इस वर्ष मसान की होली पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. कुछ शास्त्रज्ञ इसे अशास्त्रीय मानते हैं, लेकिन काशीवासियों की आस्था और उत्साह ने मसान की होली को विश्वस्तरीय पहचान दिला दी है. डोमराजा परिवार ने भी इस परंपरा पर रोक लगाने की बात कही है, जिससे स्थानीय समुदाय में चिंता और विरोध के स्वर उठने लगे हैं.


रकगह


डोमराजा परिवार का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है और इसे रोकना चाहिए. दूसरी ओर, काशी के भक्त और श्रद्धालु इस परंपरा को अपने सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा मानते हैं. उनका मानना है कि मसान की होली न केवल शिव की आराधना का एक तरीका है, बल्कि यह जीवन और मृत्यु के चक्र को स्वीकार करने का भी प्रतीक है. इस विवाद ने काशी में मसान की होली के आयोजन को लेकर नई बहस छेड़ दी है. सवाल उठ रहा है कि क्या यह आयोजन अपनी परंपरा को बनाए रख पाएगा, या इसे रोकने की कोशिशें सफल होंगी, यह देखना रोचक होगा.

कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
वाराणसी : बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए रक्त और प्लाज्मा दान किया. इस सराहनीय पहल में बीएससी एग्रीकल्चर यूजी के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार,भूपेंद्र और श्वेताभ शामिल रहे. इन छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद कैंसर मरीजों की सहायता की और समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई.कैंसर के उपचार के दौरान कई मरीजों को नियमित रूप से रक्त और प्लाज्मा की आवश्यकता होती है. एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो बच्चों की जान बचाई जा सकती है. बहुत सारे बच्चे इसके आभाव में अपनी जिंदगी खो बैठते है जो कि प्लाज्मा के उपलब्धता से बचाई जा सकती थी. ऐसे में इन छात्रों का यह योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है और समाज के लोगो को भी इसमें अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए.ALSO READ मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गयाछात्रों ने बताया कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे. यह पहल कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. यू. पी. सिंह के प्रेरणा अंतर्गत वाराणसी हेल्प ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था. जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ तरुन वर्मा, वाराणसी हेल्प ग्रुप के तरफ से हिमांशु गुप्ता और टाटा कैंसर अस्पताल की कर्मचारी खुशबु कुमारी ने बच्चों कों लगातार प्रोत्साहित किया. आज के इस मानवीय प्रयास के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालय के मूलमंत्र “विद्या धर्मेण शोभते” को चरितार्थ करते हुए यह सिद्ध किया है कि सच्ची शिक्षा वही है जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए.यह पहल न केवल वर्तमान समय की सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप है, बल्कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान करती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
Manoj Tiwari's political attack in Varanasi: Said- Mamta Didi's system has been shakenवाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में आयोजित राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का माहौल बन चुका है और वहां की जनता अब बदलाव चाहती है.मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लगता है कि उनका सिस्टम हिल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करे. तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी और वहां कानून का राज स्थापित होगा. उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राज्य में अब बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बनने की संभावना मजबूत होती जा रही है.‘बंगाल में भाजपा 15–20 सीट आगे चल रही’पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए सांसद तिवारी ने दावा किया कि सर्वेक्षण भले ही मुकाबले को “नेक टू नेक” बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि अब तक वे राज्य में 25 से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं और आगे भी लगातार प्रचार अभियान जारी रहेगा. उनके मुताबिक, राज्य की जनता विकास और निष्पक्ष शासन की मांग कर रही है और इसी मुद्दे पर भाजपा चुनाव मैदान में है.एआई और फर्जी वीडियो पर जताई चिंताकार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित फोटो और वीडियो को लेकर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल उनके मछली-भात खाने से जुड़ा एक फर्जी फोटो वायरल कर रहे हैं, जबकि वे व्यक्तिगत रूप से मांसाहार का सेवन नहीं करते. उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री पर बिना जांच के विश्वास न करें.‘विपक्ष पूरी तरह डरा हुआ है’सांसद तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों को भी गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि विपक्ष चुनावी माहौल में दबाव महसूस कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही राजनीतिक परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था तथा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.Also Read: VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA's OTS-2026 scheme: Special camps to be organised to provide relief to defaultersवाराणसी: विकास प्राधिकरण वाराणसी (VDA) ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 के तहत बकायेदारों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण द्वारा शहर की विभिन्न आवासीय योजनाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां डिफॉल्टर आवंटियों को योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा. प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य उन आवंटियों को राहत देना है, जो समय पर किस्तों का भुगतान न कर पाने के कारण बकायेदार बन गए हैं.वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देशवीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश और सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन योजनाओं में बकाया अधिक है, वहां मौके पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और आवेदन भी लिए जाएंगे. प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल से 14 मई 2026 के बीच लालपुर, पाण्डेयपुर, दासेपुर (हरहुआ), संजय गांधी नगर, गंगा नगर, बड़ी गैबी और रामनगर आवासीय योजनाओं में अलग-अलग तिथियों पर कैंप लगाए जाएंगे.Also Read: पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगमइन कैंपों में संबंधित पटल सहायक, रेंट कलेक्टर और आउटसोर्सिंग कर्मचारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे. यहां बकायेदारों को उनके बकाया की जानकारी दी जाएगी और ओटीएस-2026 योजना के तहत आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. VDA ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपना बकाया निस्तारण कराएं और योजना के तहत मिलने वाली छूट का फायदा उठाएं.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk