Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की पहल: वाराणसी कोषागार में आधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण...

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की पहल: वाराणसी कोषागार में आधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण...
Jul 28, 2026, 09:40 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय परिसर में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. यह नया पेंशनर्स कक्ष उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लंबे समय से कोषागार में अपने कार्यों के लिए आने वाले पेंशनर्स की यह मांग थी कि उनके बैठने और प्रतीक्षा करने के लिए एक समुचित कक्ष की व्यवस्था की जाए. कई बार बुजुर्ग पेंशनर्स को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा होती थी.


सरकार ने उनकी इस आवश्यकता को गंभीरता से लिया और आज लगभग 40 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पेंशनर्स कक्ष को जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस आधुनिक कक्ष में एक समय में 100 से अधिक पेंशनर्स आरामपूर्वक बैठ सकेंगे. इससे कोषागार आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को धूप, गर्मी, बारिश अथवा अन्य मौसम संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. यह व्यवस्था हर जिलों में किया जा रहा हैं. यह सुविधा उनके सम्मान और सुविधा दोनों को सुनिश्चित करेगी.

XYZ

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है. सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय प्रदेश और देश की सेवा में लगाया है, इसलिए उनका सम्मान और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का दायित्व है. इस अवसर पर उपस्थित मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया कि पेंशनर्स कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि पेंशनभोगियों को प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. भविष्य में भी कोषागार सेवाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.


ALSO READ: काशी विद्यापीठ दीक्षांत : देशभक्ति गान पर राज्‍यपाल भावुक, जंतर मंतर आंदोलन को लेकर कही ये बात


उद्घाटन कार्यक्रम में शशिकांत श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, श्याम राज यादव जिला मंत्री, एस डी मिश्रा, राजेश्वर पांडे, अशोक सिंह, रामचंद्र गुप्ता, अवध नारायण पांडे, प्रियांशु मौर्य, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक एवं कोषागार विभाग के अधिकारी, पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनभोगी उपस्थित रहे. पेंशनर्स ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई, इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे वरिष्ठ नागरिकों के हित में एक सराहनीय पहल बताया.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।