Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम....

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम....
Aug 30, 2026, 08:33 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की ओर से 29 और 30 अगस्त को बैडमिंटन एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अनुशासन, एकाग्रता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की मिसाल पेश की।


कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य और संघर्षशीलता जैसे गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।


छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस युवाओं में खेल चेतना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।


बैडमिंटन में अंकित निषाद प्रथम


बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंकित निषाद ने प्रथम, अंश सिंह ने द्वितीय और सत्यम पाण्डेय ने तृतीय स्थान हासिल किया।


तीरंदाजी में अक्षत सिंह ने साधा निशाना


तीरंदाजी के रिकर्व राउंड में अक्षत सिंह प्रथम और सर्वेश कुमार द्वितीय रहे। वहीं कंपाउंड राउंड में अंश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इंडियन राउंड में महेश पटेल प्रथम, अंकित निषाद द्वितीय और निहाल चौहान तृतीय स्थान पर रहे। महिला रिकर्व वर्ग में क्षवर्षा जटराणा ने प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच लाल कुमार का निधन...


प्रतियोगिता के संयोजक एवं खेल प्रभारी डॉ. कुप्पा बिल्वेश शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के धनुर्विद्या प्रशिक्षक आदित्य कुमार का विशेष मार्गदर्शन मिला। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने तीरंदाजी की तकनीक, एकाग्रता और लक्ष्य-साधना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


क्रीड़ा विभाग के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता और खेल प्रभारी डॉ. कुप्पा बिल्वेश शर्मा के संयोजन में संपन्न हुई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विश्वविद्यालय में “स्वस्थ शरीर–स्वस्थ मन–सशक्त युवा” की भावना को बढ़ावा दिया गया और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया गया।

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.