मातृशक्ति संभालेंगी पीएम मोदी के कार्यक्रम की कमान, 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत

Women power will take charge of PM Modi's program, 50 thousand women will welcome him.
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को काशी दौरे को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हाे गया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सर्किट हाउस में बैठक की. उन्होंने कहा कि पीएम का काशी दौरा नारी शक्ति का महोत्सव बनेगा. पीएम मोदी के कार्यक्रम की कमान मातृ शक्ति के पास रहेगी. 50 हजार महिलाएं पीएम का स्वागत और जनसभा में शिरकत करेंगी. यह कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी आयोजन का केंद्र रहेगा.

"PM का हर कार्यक्रम राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक"
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर कार्यक्रम राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक होता है. इस बार वाराणसी का आयोजन नारी सामर्थ्य का जीवंत उदाहरण बनेगा. उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटें ताकि यह कार्यक्रम देशभर में एक संदेश दे सके. बता सकें कि भारत की नारी नेतृत्व करने में सक्षम है. धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अधिनियम को संसद में लाया गया, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया. अब उनका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है.

28 अप्रैल को काशी दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री जब काशी पहुंचेंगे तो भी उनके निशाने पर विपक्षी दल ही होंगे. भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को दोपहर तीन बजे के करीब लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर उतरेंगे. इसके बाद सीधे सभा स्थल बरेका ग्राउंड पहुंचेंगे. पार्टी पदाधिकारियों ने महिला सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है.
Also Read: रिटायर्ड कृषि निदेशक के घर से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
![]()
यहां यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री इसके पूर्व भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पास होने पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में महिला सम्मेलन किया था. प्रधानमंत्री बरेका में ही जनपद में तैयार लगभग एक दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण और दो दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को रखने के लिए 22 अप्रैल को आ सकते हैं.



