वरुणा पुल पर खड़ा मिला आटो, नदी में उतराया था चालक का शव, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र में वरुणा नदी में ऑटो चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. वरुणा पुल पर लावारिस ऑटो खड़े होने की सूचना के बाद कचहरी चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे. ऑटो के अंदर तेजाब की बोतल मिली. जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो एक शव वरुणा नदी में उतराया हुआ मिला. जिसपर पुलिस ने ऑटो के नंबर से पता लगाकर आटो मालिक को सूचना दी. इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई और शव को बाहर निकला कर मोर्चरी में भेज दिया. मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे ने आरोप लगाया की पापा ने कहा था की तीन दिन से उनका कोई पुलिस वाला पीछा कर रहा है. फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में लग गई है. सीसीटीवी फुटेज से घटना के बारे में पता किया जा रहा है.
ऐसे मिली पुलिस को जानकारी
कैंट थाने की पुलिस को लोगों ने सूचना दी थी की वरुणा पुल पर एक लावारिस ऑटो संख्या UP 65 ET 8037 खड़ा है. जिसमें आगे तेज़ाब की बोतल रखी हुई है. इसपर मौके पर फौरन चौकी इंचार्ज कचहरी पहुंचे और ऑटो के संबंध में जानकारी जुटाई तो ऑटो राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड मिला. इसपर चौकी प्रभारी ने फोन किया तो उन्होंने बताया की उनका ऑटो ज्ञानचंद सोनकर चलाता है. इसपर उसका नंबर लेकर उसके परिजनों को काल की गई.
बेटा बोला- तीन से पुलिस कर रही पीछा
मौके पर सूचना के बाद ज्ञानचंद सोनकर का लड़का आशीष सोनकर मौके पर पहुंचा. पुलिस ने ऑटो की शिनाख्त करवाई. उसके बाद सर्च किया तो एक शव वरुणा में उतराया हुआ मिला. जिसकी पहचान उसके बेटे आशीष ने ज्ञानचंद के रूप में की. आशीष ने बताया सावन में सब लोग अयोध्या गए थे लेकिन पिता जी नहीं गए थे. पिछले तीन दिन से वह यह बात कह रहे थे की कोई पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा है और आज उनका शव मिला है.
ALSO READ :रिंग सेरेमनी में गोली लगने से घायल युवक की 11 दिन बाद मौत, पुलिस रही अनभिज्ञ
पुलिस जांच में जुटी
कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय ने बताया - शव को पानी से बाहर निकालकर मोर्चरी भेजवा दिया गया है. आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. परिजनों के तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक कर रही है.



