अयातुल्ला खामेनेई की मौत से आहत हुआ काशी का मुस्लिम समुदाय, सात दिन के शोक संग निकाला कैंडल मार्च

वाराणसी: अमेरिका और इजरायल हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर से काशी का मुस्लिम समुदाय भी मर्माहत है. शिया जमात ने उनके इंतकाल पर शिया जामा मस्जिद के इमाम-ए-जुमा मौलाना जफरुल हुसैनी ने सात दिन के शोक का एलान किया है. इमाम-ए-जुमा ने लोगों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने, काले कपड़े पहनने और घरों पर काले झंडे लगाने का आह्वान किया है. वहीं, रविवार को मगरिब की अजान के बाद रोजा इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने अल्लाह से खामनेई के मगफिरत के लिए दुआएं मांगीं.

वक्फ मस्जिद और कब्रिस्तान खास मौलाना मीर इमाम अली पितरकुंडा में रोजा इफ्तार हुआ. मगरिब की नमाज मौलाना जफर हुसैनी ने अदा कराई. मुल्क में अमन-ओ-आमन और तरक्की के साथ खामनेई के लिए दुआख्वानी की गई. अंजुमन हैदरी ने नौहाख्वानी पेश की. इफ्तार और मजलिस में मौलाना मेहंदी रजा, मौलाना इश्तियाक अली, मौलाना बाकर रजा बलियावी, सैयद अब्बास मुर्तुजा शम्सी, इकबाल हुसैन, सैयद हैदर अब्बास चांद, हैदर मौलाई, नायाब रजा आदि ने शिरकत की, शुक्रिया मौलाना मौसूफ के खानवादे और संयोजक सैयद मुनाजिर हुसैन मंजू ने अदा किया.

कैंडल मार्च निकालकर शिया मुसलमानों ने खामनेई को दी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि, ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामनेई की मौत के गम में डूबे लोगों ने बीते रविवार की शाम सैयद मेहंदी हसन तनवीर फातमा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. इस कैंडल मार्च में इजहार, अरशद जैदी, शहीद हसन, वाजिद हसन, अदीब हसन, संजय, अहतेशाम, अली, रहबर, अली हसन, इब्ने हसन, इकबाल हसन, शहंशाह समेत कई लोग शामिल रहे, वहीं शिवपुर स्थित वीडीए कॉलोनी से देर शाम मार्च निकालकर लोगों ने खामनेई को श्रद्धांजलि दीआदि शामिल रहे.
आज करेंगे एहतेजामी जलसा
इमाम-ए-जुमा मौलाना जफरुल हुसैनी ने बताया कि ईरान पर किए गए हमले और खामनेई की मौत के विरोध में सोमवार को लाट सरैया में एहतेजाजी जलसे का एलान किया है. बनारस के उलेमाओं और लोगों से इस जलसे में शामिल होने की अपील की है. कहा कि सभी शांति प्रिय माहौल में शामिल होकर अपना विरोध जताएं.



