Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू की प्रमुख सुविधाओं का होगा कायाकल्प, डालमिया समूह से हुआ पांच साल का समझौता

बीएचयू की प्रमुख सुविधाओं का होगा कायाकल्प, डालमिया समूह से हुआ पांच साल का समझौता
Aug 29, 2026, 04:03 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर की प्रमुख सुविधाओं के मरम्मत, नवीनीकरण और विकास को लेकर विश्वविद्यालय और डालमिया समूह के बीच समझौता हुआ है। 27 अगस्त को हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर बीएचयू के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव और कुणाल डालमिया ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।


समझौते के तहत सेठ दूली चंद जी डालमिया छात्रावास, सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) के कमच्छा से सटे पूर्वी क्षेत्र और सावित्री देवी डालमिया विज्ञान भवन में चरणबद्ध तरीके से विकास और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। एमओयू पांच वर्ष के लिए किया गया है, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।


डालमिया छात्रावास में होंगे कई विकास कार्य

सेठ दूली चंद जी डालमिया छात्रावास में संरचनात्मक मरम्मत, जलरोधन, विद्युत व्यवस्था और शौचालयों की मरम्मत के साथ रंग-रोगन कराया जाएगा। परिसर में पौधारोपण कर इसे हरा-भरा बनाया जाएगा। साथ ही बैडमिंटन, पिकलबॉल और बास्केटबॉल के लिए बहुउद्देशीय खेल मैदान विकसित किया जाएगा। छात्रावास परिसर में स्वर्गीय एलएन डालमिया की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी और उनके योगदान का संक्षिप्त विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।


सीएचएस में बनेगा ‘साबो उद्यान’

सीएचएस के कमच्छा से सटे पूर्वी क्षेत्र को विकसित कर उसका नाम ‘साबो उद्यान’ रखा जाएगा। यहां सीमा रेलिंग, पौधारोपण, फव्वारे और जल निकाय विकसित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए गर्मियों में ठंडे और सर्दियों में गर्म पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा यहां बहुउद्देशीय खेल मैदान विकसित होगा। दानदाताओं की ओर से वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘साबो कप’ के लिए ट्रॉफी और पुरस्कार राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।


ALSO READ : वाराणसी केंद्रीय कारागार में रक्षाबंधन पर भावुक हुई बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधा प्रेम का धागा....


विज्ञान भवन का भी होगा नवीनीकरण

पहली दो परियोजनाओं के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद सावित्री देवी डालमिया विज्ञान भवन में भी संरचनात्मक मरम्मत, जलरोधन, विद्युत एवं शौचालयों की मरम्मत तथा रंग-रोगन कराया जाएगा। भवन में स्वर्गीय सावित्री देवी डालमिया की प्रतिमा स्थापित करने के साथ उनके जीवन और योगदान का संक्षिप्त विवरण भी प्रदर्शित किया जाएगा।


कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय की सुविधाओं के विकास और सुधार के लिए डालमिया समूह की पहल की सराहना की। वहीं कुणाल डालमिया ने इस योगदान को ‘जिम्मेदारी और विरासत’ से जोड़ते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि परिवार की आने वाली पीढ़ियां भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएं।


बीएचयू और डालमिया परिवार का पुराना संबंध


डालमिया परिवार और बीएचयू के बीच लंबे समय से संबंध रहे हैं। स्वर्गीय लक्ष्मीनिवास डालमिया ने वर्ष 1973 में सेठ दूली चंद जी डालमिया छात्रावास विश्वविद्यालय को दान किया था। वहीं कुणाल डालमिया और उनकी कंपनी ने 2004 में हुए एमओयू के माध्यम से सावित्री देवी डालमिया विज्ञान भवन के निर्माण में योगदान दिया था।


प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए संरचनात्मक डिजाइन और ड्रॉइंग बीएचयू उपलब्ध कराएगा। निर्माण कार्यों की निगरानी और एमओयू के क्रियान्वयन की देखरेख भी विश्वविद्यालय की ओर से की जाएगी।

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.