बहन की शादी से पहले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिवार में पसरा मातम

A young man hanged himself before his sister's wedding, leaving the family in mourning.
वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र के बघवानाला इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान प्रदीप विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र का रहने वाला था.

फंदे से लटकता मिला प्रदीप का शव
वह पिछले तीन वर्षों से वाराणसी में रहकर एसी सर्विसिंग का काम करता था. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे प्रदीप पानी लेने के बाद अपने कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला. इसी दौरान उसके छोटे भाई सत्यम विश्वकर्मा, जो किसी शादी समारोह में गया हुआ था, ने पड़ोस में रहने वाले एक छात्र से संपर्क किया. छात्र ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां प्रदीप का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रदीप अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में बडा था. एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन की शादी 7 मई को तय थी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा.

Also Read: खनन परियोजना में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस



