Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

प्रतिबंधित चाइनीज मांझ से जौनपुर में फिजियोथेरेपिस्‍ट की मौत, वाराणसी में 10 घायल

प्रतिबंधित चाइनीज मांझ से जौनपुर में फिजियोथेरेपिस्‍ट की मौत, वाराणसी में 10 घायल
Jan 15, 2026, 08:13 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : मकर संक्रांति पर जान लेवा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के शिकार हो रहे हैं. जौनपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर पंचहटिया तिराहे के समीप बुधवार की दोपहर पौने एक बजे पतंग के चीनी मांझे से फिजियोथेरेपिस्ट समीर हाशमी (25) का गला कट गया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जहां हादसा हुआ, वहां की सड़क खून से लाल हो गई. वह जिला अस्पताल से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच गले में चीनी मांझा फंस गया. मामले में लाइन बाजार थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. इससे पहले 11 दिसंबर 2025 को जौनपुर में ही निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप त्रिपाठी की चीनी मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी.


DFG

केराकत कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी समीर हाशमी फिजियोथेरेपिस्ट थे। केराकत बाजार में उनकी क्लीनिक है. पिता मुकीम के मुताबिक समीर सुबह जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज को व्यायाम कराने और डॉक्टर से मिलने की बात कहकर बाइक से जौनपुर गए थे. अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे. हेलमेट भी लगा रखा था. पचहटिया तिराहे के समीप चीनी मांझे की चपेट में आ गए. इससे गला पूरी तरह से कट गया. समीर के पिता बैंडबाजा का काम करते हैं. समीर चार भाइयों में सबसे छोटे थे.


वाराणसी में दस घायल


FYU


आसमान में उड़ती पतंग की डोर में लगे चीन के मांझे ने वाराणसी में बुधवार को 10 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. चीन के जानलेवा मांझे से किसी की गर्दन, किसी की नाक और किसी का हाथ या बांह कट गया. जैकेट और गले में लपेटे मफलर ने अधिकतर लोगों की जान बचा ली. बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सुबह से देर शाम तक छह घायलों को भर्ती कराया गया. इसके अलावा मंडलीय, जिला और राजकीय अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में भी चीनी मांझे से घायल लोगों का उपचार किया गया. फ्लाईओवर और दोपहिया वाहन सवार लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए.


मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बरेका रोड, ककरमत्ता में बाइक सवार ऋषभ वर्मा (27) का गला चीन के मांझे से कट गया. उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गले में सात टांके लगाए गए. दुर्गाकुंड में उपकेंद्र नगर पार्क के सामने स्कूटी सवार कृति गिरी के बायें गाल पर मांझे से कट लगा. हेलमेट पहनने की वजह से उसका गला और नाक बच गया.

सामनेघाट पुल पर बाइक सवार जितेंद्र मौर्य की दोनों पलकों और नाक पर गहरा कट आया. चुरामनपुर निवासी जितेंद्र को रामनगर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार स्थिति फिलहाल स्थिर है. वहीं, रामनगर-पड़ाव क्षेत्र में सैफ (22), अमृता (26) और अमन गुप्ता (28) को भी रामनगर राजकीय अस्पताल में उपचार दिया गया. लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार राजेंद्र (52) का गर्दन पर गहरा कट लग गया. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बरेका परिसर में टेलीफोन एक्सचेंज में कार्यरत टेक्नीशियन संतोष त्रिपाठी का गर्दन और ढूढ़ी कट गई. उन्हें तुरंत बरेका केंद्रीय अस्पताल में उपचार कराया गया.


ALSO READ : वाराणसी में उलझी पतंगे कह रही रोपवे की कहानी, मंडलायुक्‍त बोले - लगाएंगे लगाम


डीसीपी गोमती की अपील... गले में लपेटें मफलर


डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने शहरवासियों से अपील की है कि कुछ दिनों तक दोपहिया वाहन से यात्रा करते समय अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अनिवार्य रूप से मानक हेलमेट का प्रयोग करें. साथ ही चीन के मांझे से होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव के लिए गले की सुरक्षा के लिए मफलर, स्कार्फ अथवा अन्य सुरक्षात्मक वस्त्र अवश्य पहनें.दो पहिया वाहन के आगे यू आकार का लोहे का तार लगाएं.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।