Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

प्रतिबंधित कफ सिरप मामला - अब तक 19 दवा फर्मों के लाइसेंस निरस्‍त

प्रतिबंधित कफ सिरप मामला - अब तक 19 दवा फर्मों के लाइसेंस निरस्‍त
Dec 22, 2025, 08:15 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - प्रतिबंधित कफ सीरप तस्करी के मामले में औषधि विभाग की कार्रवाई रफ्तार पकड ली है. तस्करी के आरोप में 38 दवा फर्मों में से सात के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है. इससे पहले 12 फर्मों के लाइसेंस भी निरस्त किए जा चुके हैं. इस प्रकार, कुल 19 दवा फर्मों के खिलाफ जांच अभी भी जारी है.

दो हजार करोड़ रुपये के कफ सीरप तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने 26 दवा फर्मों के अलावा शुभम जायसवाल और उसके पिता भोलानाथ प्रसाद के खिलाफ 19 नवंबर को मामला दर्ज किया था. पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) आरोपितों की तस्करी में भूमिका की गहराई से जांच कर रही है. इस जांच में 12 और दवा कारोबारी आरोपित बनाए गए हैं. औषधि विभाग सभी 38 दवा कारोबारियों के लाइसेंस को नियमों के अनुसार जांच रहा है. 33 दिनों की जांच में 50 प्रतिशत आरोपितों के दवा लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं. औषधि विभाग के सहायक आयुक्त पीसी रस्तोगी ने बताया कि शेष 19 कारोबारियों की जांच जल्द ही पूरी की जाएगी.


कफ सिरप नेटवर्क का आरोपी गिरफ्तार


कफ सिरप नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मीरजापुर पुलिस ने थाना अदलहाट पुलिस ने मु0अ0सं0 378/25 के अंतर्गत दर्ज गंभीर धाराओं में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कफ सिरप तस्करी से जुड़े नेटवर्क में संलिप्त पाया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी अजीत यादव, पुत्र सदन यादव, निवासी बरईपुर नारायणपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर, निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रोपराइटर है. जांच में सामने आया कि झारखंड के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से लगभग 23,000 सीसी न्यू फेन्सेडिल कफ सिरप (100 एमएल) आरोपी की फर्म को सप्लाई किया गया था.


सघन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निम्न तथ्य उजागर किए—


* निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स मौके पर क्रियाशील नहीं पाई गई। फर्म केवल एक-दो बार खोली गई, वास्तविक दवा व्यवसाय नहीं हुआ.


* ड्रग लाइसेंस में लगाया गया आधार कार्ड फर्जी पाया गया। लाइसेंस में दर्ज पता मीरजापुर का, जबकि बैंक खाते में प्रयुक्त आधार का पता वाराणसी का निकला.


* कोटक महिंद्रा बैंक, लहुराबीर (वाराणसी) स्थित खाते में करीब ₹31.61 लाख का टर्नओवर पाया गया.


* GST विभाग, मीरजापुर से बिल, परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के नंबर और ट्रेसबिलिटी विवरण प्राप्त किए जा रहे हैं.


ALSO READ : कैंट पुलिस का ड्रोन सर्वे: प्रतिबंधित मंझे से पतंग उड़ाने वाले और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई


NDPS और BNS की गंभीर धाराएं


मामले में अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1), 208(b), 61(2) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 26डी व 29 के तहत कार्रवाई की गई है. विवेचना में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जिनकी तलाश और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है.

वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोप
वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोप
वाराणसी: वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, छात्रा के पिता ने एक युवक पर बेटी को परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पिता का आरोप है कि बेटी ने जब स्कूल की प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की तो उसकी मदद करने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उसका नाम ही काट दिया, मामले की शिकायत पर अब पुलिस और संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है.परिजनों के मुताबिक, छात्रा के साथ आरोपी युवक कथित तौर पर काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था. आरोप है कि वह छात्रा को परेशान करने के साथ ही उसे ब्लैकमेल भी करता था, इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई. छात्रा ने हिम्मत जुटाकर स्कूल की प्रधानाचार्य को पूरे मामले की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई.छात्रा के पिता का आरोप है कि शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया. उनका कहना है कि बेटी पहले ही कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान थी, ऐसे में स्कूल से नाम काटे जाने से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गईं.परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई है, उनका कहना है कि शिकायत करने वाली नाबालिग छात्रा को सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए था.ALSO READ: वरुणा जोन में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देशमामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आएगी. नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले को देखते हुए उसकी पहचान गोपनीय रखी जा रही है.
वरुणा जोन में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश
वरुणा जोन में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी. अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरुणा जोन में पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने की। इसमें जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में अपराध की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए।वांछित और इनामी अपराधियों पर कसें शिकंजाडीसीपी ने वांछित, वारंटी एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही हत्या, लूट, चोरी, वाहन चोरी, नकबजनी जैसे गंभीर अपराधों वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां प्रभावी गश्त और चेकिंग बढ़ाने को कहा गया।विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोरलंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले की विवेचना साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाए। निर्धारित 60/90 दिवस की समयावधि में विवेचनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए। विवेचनाओं में ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विधिक प्रक्रिया के अनुरूप सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया गया।ALSO READ : वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षणएनडीपीएस और निरोधात्मक कार्रवाई पर विशेष जोरअवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने तथा पूरे नेटवर्क और मादक पदार्थों के स्रोत का पता लगाने के निर्देश दिए गए। अपराध की रोकथाम के लिए आपराधिक प्रवृत्ति वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर धारा 111 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।महिला-बाल सुरक्षा और जनशिकायतों को प्राथमिकतामहिला एवं बाल अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के साथ स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी पुलिस मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।बैठक में रात्रि गश्त, पैदल गश्त और संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग बढ़ाने के साथ आगामी त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करें।
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।