Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कैंट पुलिस का ड्रोन सर्वे: प्रतिबंधित मंझे से पतंग उड़ाने वाले और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

कैंट पुलिस का ड्रोन सर्वे: प्रतिबंधित मंझे से पतंग उड़ाने वाले और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
Dec 22, 2025, 07:45 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - कैंट थाने की पुलिस द्वारा मकर संक्रांति त्योहार से ठीक पहले ड्रोन सर्वे किया गया, प्रतिबंधित मंझे (चाइनिज मंझे ) से पतंग उडाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है, यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित मंझे का उपयोग करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, यदि किसी के द्वारा चाइनीज़ मंझा बेचा जाता है, तो उसकी सूचना मोबाइल नंबर 9454404379 पर दें सूचना देने वालों का नाम व नंबर गोपनीय रखा जाएगा.


VARANASI


बड़े पैमाने पर की जाने वाली पतंगबाजी जिसमें पतंग में प्रयोग होने वाला चाइनीज़ मंझा लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है. बीते समय में चाइनीज़ मंझे से गला कटने, हाथ और शरीर के अन्य अंगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत जैसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कैंट पुलिस टीम द्वारा नदेसर क्षेत्र स्थित नगर निगम कार्यालय की छत से ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया गया. इस दौरान आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि पतंग उड़ाने में चाइनीज़ मंझे का प्रयोग न करें, क्योंकि यह अत्यंत खतरनाक और जानलेवा है. इस दौरान लाउडस्‍पीकर से स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति चाइनीज़ मांझे का उपयोग करता पाया गया तो उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.


कैंट पुलिस ने की अपील

कैंट थाना पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील करते हुए यह निवेदन किया गया, की यदि किसी के द्वारा चाइनीज़ मंझा बेचा जाता है, तो उसकी सूचना मोबाइल नंबर 9454404379 पर दें सूचना देने वालों का नाम व नंबर गोपनीय रखा जाएगा.


ALSO READ : कोहरे से हवाई इमरजेंसी, छह उड़ानें रद्द, कई विमान देरी से पहुंचे,यात्रियों की फजीहत


प्रतिबंधित मंझे की चपेट में आने से मोर की मौत


बड़ागांव विकास खंड के ग्राम सभा कनियर में रविवार को चाइनीज मंझे की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, मोर उड़ते समय प्रतिबंधित चाइनीज मंझे में फंस गया, जिससे वह उड़ नहीं पाया। इसके बाद, वह पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा. गिरने के बाद, कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया. इस स्थिति को देखकर गांव के गृजेश मिश्रा (गिज्जू) और हितेश मिश्रा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर को कुत्तों के हमले से बचाया. लेकिन तब तक मोर गंभीर रूप से घायल हो चुका था.

गांव के लोगों ने मोर को जल पिलाने के बाद वन विभाग को सूचना दी. हालांकि, जब तक वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक मोर ने दम तोड़ दिया.

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर पंकज कुमार सिंह, दरोगा अमित श्रीवास्तव और सिपाही सतेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोर के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मोर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा.

हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे पास में ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर भी जा गिरे.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में सामान्य रूप से लोग अपने काम में जुटे थे, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलने लगा और आसपास फैल गया. गर्म तेल के छींटे ठेला लगाने वाले लोगों तक पहुंचने से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.अचानक हुए धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग को दी. इसके बाद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां आसपास ठेले और लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था.ALSO READ: वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगेस्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और खराबी को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आए रांची के एक पर्यटक को होटल की बुकिंग कैंसिल कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजना भारी पड़ गया, साइबर ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर के जरिए उनसे करीब 5.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के अनुसार, रांची निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह 23 अगस्त को पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे थे, उन्होंने एक होटल में कमरा बुक कराया था. बुकिंग कैंसिल कराने के लिए जब उन्होंने होटल के रिसेप्शन से मदद मांगी तो उन्हें बताया गया कि बुकिंग अगोडा ऐप के जरिए हुई है और कैंसिलेशन के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा, इसके बाद गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर उन्हें दिया गया.पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए एक फाइल का लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से करीब 5 लाख 13 हजार रुपये निकल गए, ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई.ALSO READ: मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनसाइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को गूगल या सोशल मीडिया पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहने की सलाह देती हैं. I4C ने भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट, कस्टमर केयर और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने को कहा है.
रातभर बारिश के बाद काशी में निकले मेयर, बोले- अब जल्दी निकल जाता है पानी
रातभर बारिश के बाद काशी में निकले मेयर, बोले- अब जल्दी निकल जाता है पानी
वाराणसी. शहर में रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह मेयर अशोक तिवारी ने कई इलाकों का निरीक्षण किया. उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी और नगर निगम की तैयारियों का जायजा लिया. मेयर ने कहा कि पिछले दो साल में जलभराव वाले प्रमुख स्थानों पर काफी काम किया गया है, जिसका असर अब बारिश के दौरान दिखाई दे रहा है.मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि पहले आंध्रापुल, तेलियाबाग, कबीरचौरा, गुरुबाग, महमूरगंज, लंका और सामनेघाट समेत कई इलाकों में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या रहती थी. नगर निगम और जलकल विभाग की टीम ने इन स्थानों पर लगातार काम किया है.उन्होंने कहा कि तेज बारिश होने पर कुछ जगहों पर आधे घंटे से 45 मिनट तक पानी जरूर जमा होता है, लेकिन अब पानी ज्यादा देर तक नहीं रुकता और जल्द ही निकल जाता है. रातभर बारिश होने के बावजूद फिलहाल शहर में बड़े स्तर पर जलजमाव देखने को नहीं मिल रहा है.ALSO READ : मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनमेयर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम और जलकल विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां की व्यवस्थाओं पर सभी की नजर रहती है। बारिश के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए टीम लगातार मौके पर काम कर रही है.