कोहरे से हवाई इमरजेंसी, छह उड़ानें रद्द, कई विमान देरी से पहुंचे,यात्रियों की फजीहत

वाराणसी - कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभापित होने का असर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमानों के संचालन पर भी पडा है. रविवार को भी छह उड़ानें रद्द रहीं. 36 विमान देरी से पहुंचे हैं. इससे यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा है.
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें रद्द रहीं. इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली और स्पाइस जेट की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद की उड़ानें शामिल हैं. इसी तरह अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 2.57 घंटे, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 16 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 26 मिनट, स्पाइस जेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट, इंडिगो खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो 54 मिनट, स्पाइस जेट की पुणे-वाराण्सी-पुणे की उड़ान में 3.48 मिनट की देरी हुई है.

ALSO READ : आईएमए चुनाव परिणाम - डॉ. मनोज श्रीवास्तव अध्यक्ष, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी फिर सचिव
इंडिगो की दुर्गापुर-वाराणसी-दुर्गापुर 29 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 18 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 16 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 35 मिनट, इंडिगो की अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 29 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 15 मिनट, स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 21 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 17 मिनट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान 33 मिनट की देरी से पहुंची. एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी यात्रियों से फ्लाइट की स्थिति देखते हुए और पहले से जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट आने को कहा है ताकि ठंड में यात्रियों को परेशान होना न पड़े.



