Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

भाजपा की टिफिन संग कार्यशाला में भावी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, जनसहभागिता पर जोर

भाजपा की टिफिन संग कार्यशाला में भावी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, जनसहभागिता पर जोर
May 28, 2026, 12:58 PM
|
Posted By Preeti Kumari

BJP's Tiffin Sang workshop strategizes future programs, stresses public participation


वाराणसी: भारतीय जनता महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर गुरुवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चों के अध्यक्षों की टिफिन संग कार्यशाला संपन्न हुई. कार्यशाला की विषय प्रस्तावना रखते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, जनकल्याण के एवं विकास के पूरे होने पर 5 जून से 21 जून तक पूरे महानगर में विभिन्न कार्यक्रम होने हैं. सभी कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन को भी जोड़ना है. जन सहभागिता के बिना सभी कार्यक्रम अधूरे रहते हैं. वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है इस वजह से हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि आगामी कार्यक्रमों को हर संभव प्रयास करके सफल बनाएं.


c


एक पेड़ मां के नाम अभियान


महानगर वाराणसी के प्रभारी विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर बूथ स्तर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर काम से कम एक पेड़ हर बूथ पर लगना चाहिए और उसकी सेवा भी करनी है. 8 से 14 जून तक मण्डल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाना है. जनप्रतिनिधियों के साथ प्रगति पथ यात्रा निकालनी है.


y


बुद्धिजीवी लोगों से जनसंपर्क अभियान चलाना है. प्रत्येक जनप्रतिनिधि को कम से कम 50 लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करना है. 14 जून को वाराणसी के प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें महानगर अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे. 14, 15 एवं 16 जून को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें नवजात लाभार्थी एवं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है ऐसे लोगों का शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाना है. उसमें बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता मंगलवार अपनी पारी तय कर शिविर में भाग लेंगे.


h


17 से 20 जून तक जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें प्रतियोगिता भी होगी. इस प्रदर्शनी में 12 साल के विकास कार्यों का इतिहास रहेगा. प्रदर्शनी में मंडल स्तर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल की जनमानस को प्रदर्शनी देखने के लिए प्रेरित करेंगे. 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक मंडल में मनाया जाएगा. जिसमें प्रशिक्षित योग गुरु द्वारा योगासन कराया जाएगा. उपरोक्त सभी अभियान के लिए महानगर अध्यक्ष द्वारा लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.


gh


जिसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान की जिम्मेदारी अशोक यादव को, विशेष जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, आलोक श्रीवास्तव को, जन कल्याण शिविर एवं प्रदर्शनी चंद्रशेखर उपाध्याय एवं साधना वेदांती , विकसित भारत संकल्प सम्मेलन अशोक जाटव, विश्व योग दिवस राहुल सिंह, 14 जून को प्रेस वार्ता अशोक पाण्डेय ,प्रमील पाण्डेय अभियान का संयोजक आत्मा विश्वेश्वर एवं सहसंयोजक मधुप सिंह एवं पंकज चतुर्वेदी को बनाया गया है. कार्यशाला में संचालन आत्मा विश्वेश्वर एवं धन्यवाद प्रकाश नवीन कपूर ने किया. सभी लोग अपने-अपने घरों से टिफिन लाए थे और एक साथ सामूहिक रूप से भोजन किया.


g


Also Read: युवती का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, पति से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में महापौर अशोक तिवारी,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, केंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव, गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, साधना वेदांती गीता शास्त्री रचना अग्रवाल कुसुम सिंह पटेल प्रीति सिंह अशोक पटेल अनुपम गुप्ता विवेक पांडे अतुल सिंह दिलीप चौहान मनोज सोनकर तारकेश्वर गुप्ता बंटी बबलू सेठ सोभनाथ यादव अनुराग शर्मा कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक, ऋतिक, राकेश जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा आदि शामिल रहे.

सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
वाराणसी: केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (सीआईएचटीएस), सारनाथ के कुलपति प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी ने सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने को भारत की आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी ऐतिहासिक स्थल को मिला सम्मान नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को पूरी दुनिया द्वारा स्वीकार किए जाने का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस के 2605वें आयोजन से ठीक पहले मिली यह उपलब्धि सारनाथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को नई ऊंचाई प्रदान करती है। यही वह पावन स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश देकर धर्मचक्र का प्रवर्तन किया था। आज भी यह स्थान विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं, शोधार्थियों और पर्यटकों के लिए प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।प्रो. नेगी ने कहा कि भारत की पहचान केवल अपनी प्राचीन सभ्यता से नहीं, बल्कि उन सार्वभौमिक मूल्यों से है जिन्हें भगवान बुद्ध ने मानवता के सामने रखा। सत्य, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का उनका संदेश वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पहले से अधिक प्रासंगिक हो गया है।ALSO READ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कुलपति ने देशवासियों और विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारनाथ अब केवल इतिहास का साक्षी नहीं, बल्कि विश्व शांति और मानवता के साझा भविष्य का भी प्रेरणा-स्थल बनकर उभरेगा। उन्होंने अंत में कामना की कि भगवान बुद्ध का करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण विश्व में सद्भाव, शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
वाराणसी: मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को आरोपी किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को बीएलडब्ल्यू आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ : गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजापूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम  पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 28 और 29 जुलाई को होने वाले आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने शनिवार को आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.पुलिस प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, पार्किंग स्थलों का निर्धारण तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे गुरु पूर्णिमा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।