Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU-सावित्रीबाई फुले के नाम पर होगा WC का सभागार, VC ने नई छात्राओं का किया

BHU-सावित्रीबाई फुले के नाम पर होगा WC का सभागार, VC ने नई छात्राओं का किया
Sep 12, 2025, 01:03 PM
|
Posted By Gaandiv



वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय के सभागार का नाम भारत की महान समाज सुधारक और महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले होगा. यह घोषणा कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने नवप्रवेशी छात्राओं को संबोधित करते हुए दी. उन्होंने छात्राओं को विद्यार्थी जीवन का भरपूर लाभ उठाने और अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी.


u


विद्यार्थी जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान


कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि अध्यापन केवल एकपक्षीय प्रक्रिया नहीं है, बल्कि तब ही सार्थक होता है जब विद्यार्थी सक्रिय रूप से सीखने में भाग लें. उन्होंने छात्राओं से कक्षा में पूरी तैयारी के साथ आने, तकनीक का अधिकतम उपयोग करने और शिक्षकों-सहपाठियों से निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया. कहा स्नातक स्तर पर छात्राओं को करियर को लेकर चिंतित होने की बजाय अपने व्यक्तित्व को ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्यों से समृद्ध करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.


t


विश्वविद्यालय की नई पहल और योजनाएं


अपने संबोधन में कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के समग्र विकास के लिए की जा रही पहलों की जानकारी दी. इनमें इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल, कौशल विकास प्रकोष्ठ, विद्यार्थी कल्याण प्रकोष्ठ (पहल) और जीवन कौशल विकास पहल शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन पहलों को और सशक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें.

कुलपति ने छात्र-प्रशासन संवाद को और मजबूत करने की बात कही और बताया कि विश्वविद्यालय सभी विद्यार्थियों को बीएचयू डोमेन आधारित ईमेल आईडी देने पर विचार कर रहा है.


r


सुरक्षा और संवाद पर विशेष जोर


प्रो. चतुर्वेदी ने हाल ही में विश्वविद्यालय के ‘नमस्ते बीएचयू’ ऐप में जोड़ी गई सुरक्षा अलर्ट सुविधा का जिक्र किया. यह फिलहाल छात्राओं के लिए परिसर में उपलब्ध है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


महिला शिक्षा में एमएमवी की अग्रणी भूमिका


कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह ने महिला महाविद्यालय को देश में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण का मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह संस्थान महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के सपनों को साकार करता है। उन्होंने छात्राओं को अधिकारों के प्रति सजग और कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने की प्रेरणा दी. महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि महिला महाविद्यालय, महिला शिक्षा संबंधी महामना के दृष्टिकोण का जीवंत प्रतीक है. उन्होंने संकाय सदस्यों के योगदान को भी रेखांकित किया.


रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा मंच


कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने संस्थान की गौरवमयी यात्रा को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। नृत्य निर्देशन डॉ. रुक्मिणी जायसवाल ने किया। वहीं अपर्णा, श्रेया, निशा, सुहानी, गौरी और हरिप्रिया ने कुलगीत प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया. प्रस्तुति में अंकिता मंडल ने हारमोनियम और पं. ललित कुमार ने तबला पर संगत दी.


ALSO READ : काशी के रंग में रंग गए मॉरीशस के प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी


ओरियंटेशन का उद्देश्य


कुलपति द्वारा उद्घाटित छह दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं को विश्वविद्यालय की गतिविधियों, सुविधाओं और वातावरण से परिचित कराना है. कार्यक्रम का संचालन प्रो. ऋचा कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रुक्मिणी जायसवाल ने प्रस्तुत किया.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.