Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में मिठाई की दुकान के मंत्र लिखे कागज के केसरिया प्लेट पर भड़के भाजपाई, कर डाली यह मांग

वाराणसी में मिठाई की दुकान के मंत्र लिखे कागज के केसरिया प्लेट पर भड़के भाजपाई, कर डाली यह मांग
Aug 21, 2026, 06:18 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : खाने के प्‍लेट को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है. भैरवतालाब में आयोजित एक कार्यक्रम में नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए कागज के केसरिया प्लेट पर मंत्र लिखे होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. प्लेट देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई. पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह और जिलाध्‍यक्ष ने मामले पर नाराजगी जताते हुए राजातालाब थाने में तहरीर देकर जिम्‍मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. इसे हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला बताया.


बताते हैं कि भैरवतालाब में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में शामिल लोगों को नाश्ता दिया जा रहा था. इसी दौरान नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए कागज के प्लेट पर हिंदू देवी-देवताओं से संबंधित विभिन्न मंत्र लिखे दिखाई दिए. अधिकांश प्लेट केसरिया रंग के थे. प्लेट पर मंत्र लिखे होने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई.


ALSO READ : वाराणसी के कांशीराम आवास में जर्जर छज्जा टूट कर गिरा, मजूदर की मौत...


पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि धार्मिक मंत्र लिखे प्लेट में नाश्ता परोसा जाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है. उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग वाराणसी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले की जानकारी होने पर पूर्व विधायक राजातालाब स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंचे, जहां से कार्यक्रम के लिए मिठाई और प्लेट भेजे गए थे. उनके साथ स्वदेशी जागरण मंच, बजरंग दल और गोरक्षा संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे. उन्होंने दुकानदार के सामने प्लेट को लेकर आपत्ति जताई और ऐसे प्लेट तत्काल हटाने व कार्रवाई की मांग की. सूचना के बाद राजातालाब पुलिस भी मौके पर पहुंची. पूर्व विधायक ने राजातालाब थानाध्यक्ष को फोन कर मामले की जानकारी दी और बाद में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की.


उधर, दुकानदार ने कहा कि वह केवल मिठाई बनाकर बेचता है. उसके अनुसार नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए प्लेट किसी दूसरी दुकान से आए थे. दुकानदार ने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि आगे से उसकी दुकान से इस तरह के प्लेट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. राजातालाब थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित एक चाय स्टॉल पर रविवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर मारपीट और लूटपाट की.पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपितों ने उसे धमकी दी थी कि क्षेत्र में दुकान चलानी है तो उन्हें रुपये देने होंगे. रुपये देने से इनकार करने पर आरोपितों ने दुकान पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया. मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.पीड़ित शशांक द्विवेदी के मुताबिक, रविवार को आरोपित अचानक चाय स्टॉल पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.इस दौरान दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमलावरों ने दुकान में रखे रुपये और अन्य सामान भी लूट लिया.घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.ALSO READ: वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...घटना से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। पीड़ित ने बड़ागांव थाने में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसीःमासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में कैंट थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.परिजनों ने पुलिस को बताया कि 11 साल की बच्ची दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सेना के हवालदार ने उसे अपने कमरे में बुलाया. कमरे के अंदर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत शुरू कर दिया. घटना के बाद बच्ची वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए.उन्होंने मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बच्ची और उसके परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है.ALSO READ:ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रसाथ ही पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस और परिवार की ओर से बच्ची की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
वाराणसीः इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रामनगर में बंदरगाह के उत्तरी छोर पर चार बीघा क्षेत्र में बनने वाले शिप रिपेयरिंग सेन्टर की शुरुआत की है. इसके साथ ही वाराणसी देश का पहला शहर होगा जहां नदी में जलयानों की मरम्मयत की जाएगी.कार्यदायी संस्था लार्सन एन्ड टुब्रो जिओ स्ट्रक्चर के कर्मचारियों ने प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया है. यहां जहाजों को रिपेयर करने के लिए उत्त्तरी छोर पर एक वाटर चैनल बनाया जाएगा जहा जहाज नदी की मुख्य धारा से अंदर चैनल में रिपेयर होने के लिए आएंगे.कार्यदायी संस्था फिलहाल रिपेयर फैसिलिटी के प्लेटफार्म को बनाने का काम कर रही है उनके मुख्य अभियंता रमेश जोशी ने बताया कि प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करना है. बताया कि बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए जल्दी ही काम शुरू करना पड़ा.ALSO READ: ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रइस बाबत उन्होंने बताया कि देश मे किसी भी नदी पर बनने वाला यह पहला शिप रिपेयरिंग सेंटर है. यहां कुछ जहाजों को क्रेन के माध्यम से ड्राई डाक सूखी सतह पर लाकर रिपेयर करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही जहाज में पानी की सतह से ऊपर की खराबी को नदी में ही ठीक कर दिया जाएगा.बताया रि देश मे अभी तक शिप रिपेयरिंग सेन्टर समुद्रों के किनारे ही बनाये जाते है देश मे किसी नदी के ऊपर पहली बार शिप रिपेयरिंग सेन्टर बन रहा है. पहले जहाजों को रिपेयरिंग के लिए कोलकाता जाना होता था जो अब बनारस में भी संभव है.