Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

CM योगी जन्मदिन विशेष: कटआउट को खिलाई मिठाई फिर किया पौधारोपण, भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल...

CM योगी जन्मदिन विशेष: कटआउट को खिलाई मिठाई फिर किया पौधारोपण, भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल...
Jun 05, 2026, 08:14 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर पूरे पखवारे चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाने से किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के महानगर कार्यालय सिगरा पर इकट्ठा हुए. सभी ने योगी के चित्र पर मिष्ठान प्रस्तुत कर उसे लोगों को बांट कर मुंह मीठा किया. इसके बाद पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ.


इस क्रम में पूरे पखवारे भर कार्यक्रम होगा. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के कार्य होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन को सात जून को 12 वर्ष पूर्ण हो रहा है. इस दौरान देश में उपलब्धियों और बदलाव की नई इबारत लिखी गई. केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने के लिए पूरे पखवारे भर समेकित अभियान चलाया जाएगा. कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप होगा. इस क्रम में आठ जून को मंत्री, जनप्रतिनिधि व अधिकारी प्रबुद्ध वर्ग और आम आदमी से संपर्क करेंगे.


ALSO READ:बीएचयू अस्‍पताल में नवजात का शव मुंह में दबोच कर भाग र‍हा था कुत्‍ता, जांच में जुटी पुलिस


14 जून को सभी विकास खंडों में त्रिदिवसीय जनकल्याण मेलों में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 जून से 20 जून तक पहले और अब विकास प्रदर्शनी लगेगी. इसमें विशेष रूप से श्रीराम जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ, महाकुंभ व अन्य पुनर्जीवित तीर्थ स्थलों एवं दार्शनिक केंद्र, इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक परियोंजनाएं, सुरक्षा माडल, विकसित उत्तर प्रदेश को प्रदर्शित किया जाएगा.


पार्टी की ओर से बताया गया क‍ि 18 व 19 जून को गौ-आधारित, प्राकृतिक व प्रगतिशील खेती पर कार्यशाला आदि होगा. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रम होंगे. इस अभियान अवधि में रात्रि चौपाल भी होगा. इस माह पार्टी की ओर से कई प्रमुख आयोजन प्रस्‍ताव‍ित हैंं. इसके ल‍िए पार्टी के स्‍तर पर तैयार‍ियां भी चल रही हैं.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन