चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफ़ाश,4 महिलाएं गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

वाराणसी: वाराणसी में मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला श्रद्धालु की चेन चोरी के मामले में सारनाथ पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. महिलाओं के पास से पुलिस ने चोरी की चेन और सात अंगूठियां बरामद की हैं. पुलिस ने सभी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पैगंबरपुर पंचकोशी निवासी सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय भोलानाथ गुप्ता ने सारनाथ पुलिस को बताया कि वह कल शाम करीब 5:30 बजे सारंग तालाब स्थित लक्ष्मी मंदिर दर्शन करने गई थीं. मंदिर से वापस लौटते समय भीड़ में किसी महिला ने उनकी चेन काट ली. चेन चोरी का एहसास होते ही सुशीला देवी ने संदिग्ध महिला का पीछा किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकली.
इनकी हुई पहचान...
बता दें कि पुलिस गिरफ्तारी में जिनकी पहचान हुई है उसमें हीरामनपुर सिंधौरा निवासी रीना देवी पत्नी ओम प्रकाश, रोशनी पत्नी अमन, रमौली पत्नी कल्पू और रेखा पत्नी भुल्लू के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की चेन चोरी करती थीं और महिला होने के कारण उन पर कोई शक नहीं करता था.
ALSO READ : परंपरा में बदलाव, मसाननाथ मंदिर में आयोजित होगा राग-विराग का रंगारंग मेला
पुलिस टीम ने दिया अंजाम...
गौरतलब है कि, इस आरोपियों को पकड़ने के लिए जिन पुलिसकर्मियों ने अभियान में हिस्सा लिया उसमें थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार, संगीता देवी, कांस्टेबल पुरुषोत्तम मिश्रा, महिला कांस्टेबल अनुराधा और दीपमाला की टीम शामिल रही.



