Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महाशिवरात्रि पर ट्रै‍फिक एडवाइजरी, डायवर्जन और रूट प्‍लान देखकर घर से निकलें

महाशिवरात्रि पर ट्रै‍फिक एडवाइजरी, डायवर्जन और रूट प्‍लान देखकर घर से निकलें
Feb 14, 2026, 06:48 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : महाशिवरात्रि के अवसर पर आसपास के जिलों तथा माघ मेले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के काशी आगमन की संभावना को देखते हुए कमिश्‍नरेट यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजलरी जारी की है. श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मैदागिन और गोदौलिया की ओर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. शनिवार रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक पंचक्रोशी चौराहे से कज्जाकपुरा ओवरब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा. जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग की ओर से भी कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शहर में पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है.


शहर के अंदर प्रमुख पार्किंग स्थल


सोनारपुरा–गोदौलिया–रामापुरा क्षेत्र

- एग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज, खोजवा रोड

- द्वारिकाधीश मंदिर, शंकुलधारा पोखरा

- पीडीआर मॉल पार्किंग, थाना लक्सा

- गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग

- बेनियाबाग पार्किंग

- जय नारायण इंटर कॉलेज मैदान

- सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैदान

- सीएचएस स्कूल मैदान, कमच्छा व खोजवा रोड किनारे


अस्सी–ब्रॉडवे क्षेत्र


- ब्रॉडवे से रविन्द्रपुरी कॉलोनी के सामने सड़क किनारे

- VIP पार्किंग, रविदास पार्क


लहुराबीर–मैदागिन क्षेत्र


- टाउनहाल मैदान

- हरिश्चन्द्र कॉलेज के सामने

- सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय गेट

- राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर

- क्वीन्स इंटर कॉलेज मैदान

- चित्रकूट रामलीला मैदान, लकड़मंडी

(दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग क्षमता निर्धारित की गई है.)


प्रतिबंधित क्षेत्र


- मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.


डायवर्जन प्लान (दो चरणों में लागू)


प्रथम चरण

- पिपलानी कटरा, विशेश्वरगंज, बेनियाबाग, लक्सा, रेवड़ी तालाब, सोनारपुरा, अमर उजाला और लहुराबीर चौराहों से चार पहिया वाहनों को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा.

- रामापुरा और मैदागिन की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा.


द्वितीय चरण (भीड़ बढ़ने पर)

- अमर उजाला, लहुराबीर, गोलगड्डा, गुरुबाग, ब्रॉडवे और अग्रवाल तिराहों से चार पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

- बाहरी जनपद से आने वाले वाहनों को शहर के भीतर सीमित प्रवेश दिया जाएगा.

ALSO READ : वाराणसी पुलिस की सख्त कार्रवाई:पांडेयपुर क्षेत्र में पैदल गस्त के दौरान 5 वाहन सीज


यातायात पुलिस की अपील


यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जारी एडवाइजरी का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक कंट्रोल/हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष व्यवस्था लागू की गई है.

व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...
व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...
वाराणसी : पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान ने शनिवार को जोन के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों के व्यापारी बंधुओं के साथ एक गोष्ठी की, जिसमें विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. गोष्ठी के दौरान व्यापारी बंधुओं द्वारा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव साझा किए गए. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. डीसीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस को प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा.इस दौरान अधिकांश व्यापारियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों एवं हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्या उठाई गई. उनका कहना था कि कस्बों में स्ट्रीट लाइट खराब रहने से चोरी की घटनाओं तथा हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है. इस संबंध में डीसीपी ने बताया कि यद्यपि यह विषय सीधे पुलिस विभाग से संबंधित नहीं है, तथापि व्यापारियों द्वारा बताई गई ऐसी सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पृथक बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जा सके.एक व्यापारी द्वारा सीसीटीवी कैमरा खराब होने की समस्या भी बताई गई, जिस पर उन्‍होंने संबंधित थाना प्रभारी से वार्ता कर तत्काल समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त कुछ व्यापारियों द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की गई. इस पर डीसीपी ने अवगत कराया कि साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है तथा पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.Also Read: वाराणसी रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रेलरों की टक्कर में दो की मौत...डीसीपी ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की कि वे अपनी छोटी से छोटी समस्याओं को भी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते उनका प्रभावी निस्तारण किया जा सके. साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं तथा उनका रुख सार्वजनिक मार्ग की ओर रखें, जिससे सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके.गोष्ठी के समापन पर व्यापारियों द्वारा पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. व्यापारी प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं समाधान हेतु तत्परता दिखाने पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस एवं व्यापारियों के आपसी सहयोग से न केवल व्यापारिक वातावरण सुदृढ़ होगा, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी.
वाराणसी रिंग रोड पर भीषण  सड़क हादसा: तीन ट्रेलरों की टक्कर में दो की मौत...
वाराणसी रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रेलरों की टक्कर में दो की मौत...
वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्‍लमपुर रिंग रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज ट्रामसेंटर मे चल रहा है. स्थानीय लोगो के अनुसार एक ट्रेलर संदहा की ओर जा रहा था. तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर को सड़क पर रोकना पड़ा. इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले से खड़े टेलर मे टक्कर मार दी. उसके बाद पीछे चल रहे एक और ट्रेलर ने टक्कर मार दी. एक के बाद एक कर के कुल तीन ट्रेलर आपस मे भीड़ गए जिससे स्थिति और भयावह हो गई.इस दुर्घटना में सबसे पीछे चल रहे ट्रेलर के चालक श्याम सुंदर यादव (21) निवासी बटौआ, नौगढ़ (जनपद चंदौली) की मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. हादसे की सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलापुर भेजा. वहीं, अन्य दो घायल चालकों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से एक अन्य चालक की भी मौत हो गई. तीसरे घायल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.Also Read :नारी शक्ति वंदन : जन-जन तक पहुँचा अधिकारों का संदेश, स्कूटी रैली बनी प्रेरणा...पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. प्रशासन ने इस घटना के बाद रिंग रोड पर खड़े भारी वाहनों की निगरानी और उनकी तकनीकी जांच को और सख्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
नारी शक्ति वंदन : जन-जन तक पहुँचा अधिकारों का संदेश, स्कूटी रैली बनी प्रेरणा...
नारी शक्ति वंदन : जन-जन तक पहुँचा अधिकारों का संदेश, स्कूटी रैली बनी प्रेरणा...
वाराणसी : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम–प्रचार अभियान” के अंतर्गत आयोजित स्कूटी रैली को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के उस शाश्वत आदर्श का पुनर्स्थापन है, जिसमें नारी को ‘शक्ति’, ‘सृजन’ और ‘संस्कार’ का मूल स्रोत माना गया है.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाकर लोकतंत्र को अधिक समावेशी, सुदृढ़ और संवेदनशील बना रहा है.रैली के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि “इस स्कूटी रैली का प्रमुख उद्देश्य नारी सम्मान और अधिकारों के प्रति व्यापक जन-जागरण करना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में महिलाओं के प्रति समानता, सुरक्षा और सम्मान की भावना विकसित हो. यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता के विकास का भी सशक्त माध्यम है.भाजपा की जिला महिला मोर्चा की कार्यालय प्रभारी सोनिया जैन बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि “इस प्रकार की रैलियाँ समाज में सकारात्मक सोच का संचार करती हैं, रूढ़ियों को तोड़ती हैं और युवतियों एवं महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती हैं. जब नारी शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनती है, तभी सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव होता है.Also Read :दवा कारोबार के नाम पर 60.54 लाख की धोखाधड़ी, दंपती समेत तीन पर मुकदमा...रैली विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से प्रारंभ होकर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, चौकाघाट होते हुए पुनः मुख्य परिसर में सम्पन्न हुई. इस अवसर पर प्रो जितेन्द्र कुमार,आयुर्वेद महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. नीलम गुप्ता,प्रो विधु द्विवेदी, प्रो दिनेश कुमार गर्ग,नोडल अधिकारी प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा सहित अनेक महिलाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायी प्रयास रहा.