Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सिटी ट्रांसपोर्ट कराएगा काशी दर्शन, 10 घंटे के सफर में लें धार्मिक और पर्यटन नगरी का लुत्‍फ

सिटी ट्रांसपोर्ट कराएगा काशी दर्शन, 10 घंटे के सफर में लें धार्मिक और पर्यटन नगरी का लुत्‍फ
Nov 24, 2025, 08:10 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: आगामी एक दिसंबर से पर्यटकों के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से काशी दर्शन बस सेवा शुरू होने जा रही है. इस 10:30 घंटे के सफर में बनारस आने वाले पर्यटकों को शहर के सभी मंदिरों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जायगा. इसके लिए प्रति व्यक्ति 2499 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. एक दिसंबर से इस सेवा की शुरूआत होने वाली है. कैंट स्थित चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन से सुबह आठ बजे यह सेवा शुरू होगी और शाम 6:30 बजे वापस आएगी.


गाइड कराएंगे विरासत से रूबरू


इन बसों में हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाले प्रशिक्षित गाइड भी मौजूद रहेंगे, जो यात्रियों को काशी के इतिहास, अध्यात्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएंगे. यात्रा कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव, संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर, तुलसी मानस मंदिर और बौद्ध तीर्थ स्थल सारनाथ शामिल हैं. पैकेज में श्री काशी विश्वनाथ धाम के सुगम दर्शन का टिकट भी जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को बिना किसी भीड़-भाड़ के सुलभ दर्शन का अवसर प्राप्‍त होगा.


varanasi


पैकेज में गंगा आरती, कचौड़ी, जलेबी और चाट


ALSO READ : बर्फीली हवाओं ने बनारस का पारा घटा दिया, शुष्‍क हवाओं ने बढ़ाई ठंड


पर्यटकों के अनुभव को और सजीव बनाने के लिए अस्सी घाट की प्रसिद्ध ‘सुबह-ए-बनारस’ की आरती और शाम की गंगा आरती को भी इसमें शामिल किया गया है. सुबह यात्रियों को बनारसी कचौड़ी-सब्जी और जलेबी का स्वाद चखाया जाएगा. वहीं, शाम की यात्रा में चाट और स्थानीय व्यंजनों का आनंद मिलेगा. शुरुआती चरण में एक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिन्हें बाद में संख्या बढ़ाई जा सकती है.

इन स्थलों का भ्रमण कराएगी बस : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर, स्वर्वेद महामंदिर धाम, सारनाथ, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर, नमो घाट और गंगा किनारे के टूरिस्ट स्पॉट. क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के मुताबिक काशी दर्शन का प्रति व्यक्ति किराया 2499 रुपये है. शुरू में एक बस चलाई जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर बसों की और संख्या बढ़ाई जाएगी.

वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकनप्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचलारंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:- प्रथम: आर्या त्रिपाठी- द्वितीय: पीहू प्रितराज- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूहरंगोली प्रतियोगिता के विजेता:- प्रथम: सौम्या कुमारी- द्वितीय: आस्था यादव- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूहदोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरणपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.