Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

झुन्‍ना पंडित का शूटर बताकर कारोबारी से मांगी पांच लाख रंगदारी, जान से हाथ धोने की दी धमकी

झुन्‍ना पंडित का शूटर बताकर कारोबारी से मांगी पांच लाख रंगदारी, जान से हाथ धोने की दी धमकी
Feb 03, 2026, 08:01 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : सारनाथ क्षेत्र में गिट्टी-बालू के एक कारोबारी की दुकान पर तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रात के अंधेरे में बदमाशों ने व्यापारी को पिस्टल तानकर 5 लाख रुपये महीना रंगदारी देने की धमकी दी और खुद को "झुन्ना पंडित का शूटर" बताकर डराया. मौके से एक खोखा (कारतूस का खोल) भी बरामद हुआ है. इस संबंध में पीडित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है.


पीडित कृष्णा यादव निवासी परशुरामपुर (सारनाथ थाना क्षेत्र) ने सारनाथ थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गिट्टी-बालू का व्यापार करता है. 2 फरवरी की रात करीब 8:40 बजे वह बकाया वसूली के लिए सारनाथ आया था. इसी बीच मंडी के ड्राइवर ने फोन पर सूचना दी कि 10-12 अज्ञात लोग उनकी दुकान "डी एम इंटरप्राइजेज" पर तोड़फोड़ कर रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं. घटना स्थल पर पहुंचने पर कृष्णा यादव ने देखा कि कुछ लोग कैमरा तोड़ रहे थे. विरोध करने पर आरोपियों ने कहा,"बिना रंगदारी दिए तुम दुकान कैसे चला रहे हो?पहले भी फोन पर मांगी थी,नहीं दिया. आज तोड़फोड़ कर रहे हैं. उन्होंने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि एक महीने में नहीं दिया तो जान से हाथ धो बैठोगे.


ALSO READ : कारोबार और फ्लैट के नाम पर 13 लाख की ठगी, चार के खिलाफ केस दर्ज


व्यापारी ने कहा कि वह पहले से ही एक लाख रुपये महीना दे रहा है और इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकता,तो बदमाशों ने और सख्ती दिखाई. आरोपियों ने कमर से असलहा (पिस्टल) निकालकर व्यापारी पर तान दी. उन्होंने उसकी जेब से 20,000 रुपये नगद जबरन छीन लिए और कहा कि बाकी पैसा जल्द नहीं दिया तो जान जाएगी. बदमाश खुद को "झुन्ना पंडित का शूटर" बता रहे थे. सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है. सीसीटीवी फुटेज और प्रार्थना पत्र की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए अनुष्‍ठान, मोदी ने शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की...
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए अनुष्‍ठान, मोदी ने शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की...
वाराणसी : चेतगंज क्षेत्र में स्थित माता सत्‍ती के दरबार में शुक्रवार को अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर हवन-पूजन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यह धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ “गोलू” के नेतृत्व में आयोजित किया गया. पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने मां से अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. इस दौरान शुभम सेठ ने माता से मनौती भी मांगी कि अजय राय शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ दरबार में उपस्थित हों और आशीर्वाद प्राप्त करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर अजय राय के शीघ्र स्‍वास्‍थ होने की कामना की.शुभम सेठ “गोलू” ने कहा कि अजय राय हमेशा काशीवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं. उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में लोगों की मदद की है और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई है. ऐसे में जब वे स्वयं अस्वस्थ हैं, तो पूरा काशी समाज उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है.हवन-पूजन के दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर अजय राय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और पुनः सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की.also read:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहरामइस अवसर पर प्रदीप कनौजिया, रवि अग्रहरि, पिंटू बाबा, मलिक चंद्र और विकास गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और उनके स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय होने की उम्मीद जताई. बतादें कि शुक्रवार को लखनऊ में अचानक अजय राय की तबीयत खराब हो गई थी. आनन फानन उन्‍हें मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है.
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के कविरामपुर गेट के समीप शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान बड़ागांव के भरतपुर गांव निवासी आशु राजभर (19) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आंशू युबह अपनी बाइक से शिवपुर सब्जी मंडी जा रहा था. इसी दौरान बाबतपुर- कविरामपुर मार्ग से बड़ागांव की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि आंशू की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने बताया कि बोलेरो ने इससे पहले भी एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी और तेजी से भाग रही थी.युवक बीएससी का छात्र था और अपने दो भाइयों में बड़ा था. उसका छोटा भाई आदित्य राजभर इंटर फाइनल का छात्र है. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. पिता दीपक राजभर 6 बिस्से जमीन से परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए नयेपुर बाजार में किराए का कमरा लेकर टेलरिंग का काम भी करते हैं. पुत्र की मौत की खबर सुनकर माता रेशमा राजभर का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है.also read:वाराणसी की इस परियोजना की डेडलाइन 15 अगस्‍त, यातायात और पर्यटन को मिलेगा लाभगंगा में डूबे युवक का शव मिला, परिवार में मातमरामनगर थाना क्षेत्र में डोमरी के सामने गंगा में नहाने के दौरान डूबे साहिल (22)का शव एनडीआरएफ ने कशक्‍कत के बाद ढूंढ निकाला. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती सर्कस रोड निवासी साहिल मोहल्ले के चार दोस्तों अमित, सुमित, आलोक और सुधांशु के साथ देर शाम डोमरी क्षेत्र में पहुंचा. सुधांशु का जन्मदिन होने के कारण सभी ने उसका केक काटा. इसके बाद गंगा किनारे सभी नहा रहे थे कि अचानक साहिल गहरे पानी में चला गया. साहिल के डूबने की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। रात तक चली खोजबीन में साहिल का पता नहीं चला. दूसरे दिन सुबह एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की तो डोमरी गांव के सामने से साहिल का शव बाहर निकाला गया. तीन बहनों और एक भाई में साहिल सबसे छोटा था. बेटे का शव देखकर मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.
वाराणसी की इस परियोजना की डेडलाइन 15 अगस्‍त, यातायात और पर्यटन को मिलेगा लाभ
वाराणसी की इस परियोजना की डेडलाइन 15 अगस्‍त, यातायात और पर्यटन को मिलेगा लाभ
वाराणसी : शहर की राेपवे परियोजना को जल्‍द ही पंख लगने वाले हैं. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में इस संबंध में बैठक कर इस बात के संकेत दिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त तक काशीवासियों को रोपवे की सौगात मिल सकती है. वहीं, सिग्नेचर ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा. वी. उमाशंकर ने बताया कि काशी में बन रहा रोपवे प्रोजेक्ट देश की सबसे अनूठी परियोजनाओं में से एक है और अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में शुरुआत में कुछ तकनीकी और संरचनात्मक चुनौतियां आई थीं, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है. रोपवे के तीनों स्टेशनों का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है.उन्होंने जानकारी दी कि गोदौलिया और गिरजाघर स्टेशन के बीच रोप पुलिंग का कार्य 10 मई से शुरू किया जाएगा, जिसे पूरा होने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगेगा. इसके बाद जुलाई माह से टेस्टिंग का काम शुरू होगा और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 15 अगस्त तक काशीवासियों को रोपवे की सौगात मिल जाएगी.also read:वाराणसी में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर अलर्ट, गंगा में किए जा रहे सुरक्षा उपायसिग्नेचर ब्रिज के बारे में उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की नई तकनीक और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से इन समस्याओं का समाधान कर लिया गया है.उन्होंने उम्मीद जताई कि सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य सितंबर से अक्टूबर के बीच शुरू हो जाएगा. इसके अलावा गंगा रिवर रोड को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. साथ ही वरुणा नदी के किनारे सड़क निर्माण की परियोजना भी प्रस्तावित है, जिससे शहर के यातायात और पर्यटन दोनों को लाभ मिलेगा.