Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में ठंड ने पसारा पांव, पारा 12 डिग्री के करीब पहुंचा

वाराणसी में ठंड ने पसारा पांव, पारा 12 डिग्री के करीब पहुंचा
Nov 10, 2025, 11:10 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - जिले में मानसून की व‍िदायी होते-होते ही ठंड आ गई. देर तक ठहरे मानसून और चक्रपात का झंझावात झेलने के बाद ठंड की शुरुआत अक्‍टूबर माह के मध्‍य से ही शुरू हो चुकी थी. ठंड के साथ सुबह अंचलों में कुहासे का दौर भी शुरू हो गया. पारा न्‍यूनतम 12 ड‍िग्री के करीब तक जा पहुंचा है.आने वाले दिनों में और भी कडाके की ठंड पडने की उम्‍मीद है.


गलन का दौर शुरू


अब समय के साथ ठंड और फ‍िर गलन का दौर शुरू हो गया है. वातावरण में नमी का स्‍तर कम होने लगा है और घरों में कंबल का स्‍थान रजाइयों ने ले रखा है. सोमवार को आसमान में सूरज का ताप देर से शुरू हुआ. कुहासे का असर खत्‍म हुआ तो सूरज की गुनगुनी धूप का असर नजर आने लगा. मौसम व‍िज्ञान‍ियों के अनुसार मौसम का रुख सामान्‍य बना रहने की आगे भी संभावना है. हालांक‍ि ठंड का यही रुख रहेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों में गलन में इजाफा होगा और वातावरण में ठंडक का व्‍यापक असर नजर आने लगेगा.


ALSO READ : अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दिवंगत मां की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन



hh


सामान्‍य से 3.4 ड‍िग्री कम रहा न्‍यूनतम तापमान


बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 28.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.2 डि‍ग्री कम रहा. न्‍यूनतम तापमान 12.6°C रहा जो सामान्‍य से 3.4 ड‍िग्री कम रहा. आर्द्रता इस दौरान अध‍िकतम 71% और न्‍यूनतम 63% दर्ज की गई. मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह मौसम का यही रुख बने रहने की उम्‍मीद जताई है. माना जा रहा है क‍ि इस सप्‍ताह के बाद कोहरे का अंचलों में असर भी शुरू होगा और वातावरण में ठंडक का असर व्‍यापक होगा.

सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगति
सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगति
वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी की सड़कों को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है.रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया.नगर आयुक्त ने गोलघर कचहरी, सुंदरपुर मुख्य मार्ग सहित अस्सी घाट से रविदास घाट तक के मार्ग का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.प्रथम चरण में 6 प्रमुख सड़कों का कायाकल्पसीएम ग्रिड्स योजना के तहत प्रथम चरण में 4784.53 लाख रुपये की लागत से शहर की छह प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है. इन सड़कों को 10 मीटर से अधिक चौड़ा किया जा रहा है। साथ ही, इनमें भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी.अंडरग्राउंड डक्ट के निर्माण से भविष्य में बिजली के लटकते तारों और पाइपलाइन के लिए बार-बार सड़क खुदाई की समस्या से निजात मिलेगी.द्वितीय चरण को भी मिली स्वीकृतिद्वितीय चरण के तहत भेलूपुर विद्युत कार्यालय से वंशीधर अपार्टमेंट तक के मार्ग के लिए 722.15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है. वर्तमान में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना और सुंदरपुर मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है.कुछ मार्गों पर अब तक 40 से 47 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है.ALSO READ : वाराणसी में ऑटो चालक रहस्यमय हालात में लापता, 10 दिन बाद हत्या की आशंकाघाटों की सफाई और जनसुविधा पर जोरनिरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अस्सी घाट से रविदास घाट तक घाटों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, नगर निगम के अधिकारी, अभियंता और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
वाराणसी में ऑटो चालक रहस्यमय हालात में लापता, 10 दिन बाद हत्या की आशंका
वाराणसी में ऑटो चालक रहस्यमय हालात में लापता, 10 दिन बाद हत्या की आशंका
वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया सट्टी इलाके से एक 22 वर्षीय ऑटो चालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है.युवक बीते दस दिनों से घर नहीं लौटा है.परिजनों ने अब उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है.लापता युवक की पहचान सन्नी सोनकर (22) निवासी कोनिया सट्टी, आदमपुर के रूप में हुई है.सन्नी पेशे से ऑटो चालक था.दोस्तों के साथ निकला था युवकपरिजनों के अनुसार, 28 जनवरी को सन्नी के कुछ दोस्त उसके घर आए थे.उन्होंने बताया कि बिहार की ओर एक भाड़ा मिला है, जिसके बाद सन्नी उनके साथ चला गया. इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा.पहले दर्ज कराई गई थी गुमशुदगीकई दिनों तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आदमपुर थाने में सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.शनिवार को किसी परिचित के माध्यम से जानकारी मिली कि सन्नी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई है. इस सूचना के बाद परिजन थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दी.CCTV खंगाल रही पुलिसमामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विमल मिश्रा जांच में जुट गए हैं.पुलिस ने कथित मारपीट स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.साथ ही परिजनों द्वारा बताए गए संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.ALSO READ : वाराणसी: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, एसआईआर पर दी जानकारीपुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
वाराणसी: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, एसआईआर पर दी जानकारी
वाराणसी: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, एसआईआर पर दी जानकारी
वाराणसी : जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास खंड आराजी लाइन के अंतर्गत ग्राम पंचायत नागेपुर में ग्राम चौपाल–गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा.ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र एवंप्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की.उन्होंने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए.ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है और वे उनका लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए.जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दिया और बताया कि इसके माध्यम से पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज संभव है.उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, तथा वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सशक्तिकरण योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कही.एसआईआर कार्यों को लेकर किया गया संवादचौपाल के बाद जिलाधिकारी ने एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्यों को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने एएसडी/अनकलेक्टेबल/अनमैप्ड मतदाताओं, फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर कार्यों की समय-सीमा एक माह बढ़ा दी गई है.जिलाधिकारी ने लोगों से अपीलजिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम का सत्यापन अवश्य करें तथा आवश्यकता होने पर दावा/आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं या https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.ALSO READ : काशी में संविधान संवाद सम्मेलन: कांग्रेस सांसदों ने लोकतंत्र और काशी की अस्मिता की रक्षा का लिया संकल्पइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीसी मनरेगा पवन कुमार सिंह, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.