Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

भूमि विवाद में हुई थी कॉलोनाइजर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भूमि विवाद में हुई थी कॉलोनाइजर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Aug 27, 2025, 12:33 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में 21 अगस्त को कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हुई हत्या के मामले में वाराणसी पुलिस ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों – जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू, चंदन शुक्ला और श्याम प्रकाश राजभर उर्फ रेखा प्रधान को गिरफ्तार किया है. इसके बाद एक असलहा सप्लायर मुकीम को भी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया. मुठभेड में मुकीम के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा (315 बोर), एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा पांच की पैड मोबाइल बरामद किए.


जमीन और कर्ज बना विवाद का जड़


पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या की जड़ में करोड़ों रुपये की जमीन और भारी-भरकम कर्ज का विवाद था. करीब छह महीने पहले आरोपियों ने सिंहपुर निवासी अंजनीनाथ शुक्ला की 4.5 बिस्वा जमीन 48 लाख रुपये एडवांस देकर खरीदी थी. बाद में उसी जमीन को महेंद्र गौतम को 1.22 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा हुआ. महेंद्र ने केवल 26 लाख रुपये अग्रिम दिए, लेकिन बाकी रकम न देने और जमीन हस्तांतरित न करने से विवाद गहराता चला गया. इसके साथ ही जोगेंद्र यादव पर लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कर्ज भी था. आरोपियों ने अंजनी शुक्ला से 9 बिस्वा जमीन खरीदने का सौदा किया, लेकिन महेंद्र गौतम ने दखल देकर वहां प्लॉटिंग रुकवा दी. सिंहपुर क्षेत्र की करीब 40 बिस्वा जमीन (कुल मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये) पर भी विवाद बढ़ा. इसमें से 9 बिस्वा रेखा प्रधान को बेची गई थी. रेखा ने 14 लाख रुपये का चेक दिया था, लेकिन महेंद्र ने हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया. इससे चंदन और रेखा को बड़ा नुकसान हुआ. इन तमाम विवादों और कर्ज के दबाव के चलते आरोपियों ने महेंद्र गौतम को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

सुपारी देकर कराई गई हत्या


पुलिस जांच में सामने आया कि महेंद्र की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. इसमें से 50 हजार रुपये नकद पहले ही शूटरों को दिए जा चुके थे, जबकि बाकी रकम बाद में देने का वादा किया गया था.


मुठभेड़ में गिरा हथियार सप्लायर


हत्या में प्रयुक्त असलहे की आपूर्ति करने वाला मुकीम बुधवार तड़के जोगेंद्र यादव से 4.5 लाख रुपये लेने जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया. खुद को फंसा देख मुकीम ने फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद मुकीम ने बताया – “पुलिस ने घेर लिया तो मैंने बचने के लिए गोली चलाई.


पुलिस को मिला इनाम


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की. इस टीम में सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.


Also Read :दीपावली से पहले बाजार में उतरेगा गोबर से बना प्राकृतिक पेंट


फरार शूटरों की तलाश


पुलिस फिलहाल हत्या में शामिल फरार शूटरों की तलाश में दबिश दे रही है. साथ ही जमीन और कर्ज से जुड़े इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है.

मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
वाराणसी: मालवीय चौराहे पर अवैध तरीके से पार्किंग कर जाम लगाने वाले टोटो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया गया है।मालवीय चौराहे के आसपास सड़क किनारे टोटो खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ऐसे टोटो के खिलाफ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े टोटो को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।सुबह से ही लंका चौराहे पर काफ़ी जाम की स्थिति रही, गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही. जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार मयफोर्स पहुंचे और अभियान चला कर जाम की स्थिति को संभाला.ALSO READ : क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरितपुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
वाराणसी : माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को युवा शक्ति, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य विशेश्‍वर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, उपनिदेशक, माई भारत, ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका आवश्यक है. विद्यालय के उपप्राचार्य ने भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.इसी क्रम में युवा आइकॉन एवं कॉलेज के पूर्व छात्र श्री सृजन चतुर्वेदी ने अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने कॉलेज में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी.ALSO READ : तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसराकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. विद्यार्थियों ने दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक तिवारी द्वारा किया गया. उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर माई भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, विद्यालय के शिक्षकगण, स्वयंसेवक अनिल कनौजिया एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे.
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
वाराणसी : कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं. तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्‍याप्‍त हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. मंजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया गया कि मंजू देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है. उनके पति और बेटा बाहर रहते हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद शहर से बाहर रहने वाले महिला के पति घर के लिए रवाना हो गए.ALSO READ : वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत