Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कांग्रेस नेता नाना पटोले बोले- राहुल गांधी भगवान राम की तरह काम कर रहे

कांग्रेस नेता  नाना पटोले बोले- राहुल गांधी भगवान राम की तरह काम कर रहे
Jan 01, 2026, 10:40 AM
|
Posted By Preeti Kumari

कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. जहां, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम के काम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है. इसी बीच उन्होंने भारत के विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में सरकार को वास्तविक स्थिति पेश करनी चाहिए. जिस पर आक्रोशित हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सीआर केसवन ने हिंदू भावनाओं का घोर अपमान बताते हुए पटोले की इस टिप्पणी की निंदा की और ये सावल कर बैठे कि राहुल गांधी अभी तक अयोध्या नगरी राम मंदिर क्यों नहीं गए, जिसका बचाव करते हुए नाना पटोले ने कहा "भगवान राम हर किसी के दिल और विचारों में होते हैं, सिर्फ दरबार जाने से कुछ नहीं होता, शोषित और पीड़ित लोगों की सेवा करना, न्याय दिलाना भगवान श्रीराम का काम था, आज वहीं काम राहुल गांधी कर रहे हैं" वो भी श्री भगवान राम लला की तरह न्याय के लिए लड़ रहे हैं.


ui


"राहुल जब चाहेंगे तब जाएंगे अयोध्या"


हालांकि, "राहुल गांधी जब चाहेंगे अयोध्या जाएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे, क्योंकि रामलला के मंदिर का ताला राजीव गांधी ने ही खुलवाया था. भगवान श्रीराम का काम-काज आज राहुल गांधी कर रहे हैं. मंदिर जाने वाले नेता दिखावा करते हैं और राहुल उन सबसे अलग हैं". इसी के आगे कांग्रेस नेता ने कहा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "सरकार इस पर झूठी कहानी बता रही है. देश में बेरोजगारी क्यों बढ़ रही है? उद्योग का पता नहीं है, क्योंकि यहां के उद्योगपति अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जा रहे हैं.


इस सरकार में देश पर कर्जा काफी हद तक बढ़ चुका है, जिसके बारे में जनता को भी जानना जरूरी है". "हमारे देश का संविधान विविध भाषा, विविध धर्म और जातियों से बना हुआ है, हम दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं. हमारे देश के संविधान ने इन बुनियादी तत्वों को मजबूत जड़ों के साथ बांध के रखा है, आपको (आरएसएस) ना संविधान स्वीकार था और ना देश का तिरंगा स्वीकार था. आपने 60 साल तक आरएसएस कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया, जिन लोगों ने फहराया, उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी."


p


एक्स पर पोस्ट कर भाजपा नेता ने कही बड़ी बात


दरअसल, भाजपा के नेता सीआर केशवन ने X पर लिखा, नाना पाटोले द्वारा भगवान राम की तुलना राहुल से करना कोई मामूली नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का घोर अपमान है, जिसे अक्षम्य माना जा सकता है. कांग्रेस का ये विवादित टिप्पणी ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा दिव्य राम मंदिर जाकर देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की थी. कांग्रेस कितना भी इस बयान को झूठा साबित करना चाहेगी पर सच तो यह है कि नाना पाटोले ने अयोध्या राम मंदिर के शुद्धिकरण की मांग के साथ शर्मनाक हरकत की थी,


द


इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में वही काम कर रहे हैं, जो हमारे दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने द्वार खोलने का आदेश दिया था, जिसे पूरा करने के लिए राहुल अयोध्या जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इन बयानों के चलते पटोले की खूब आलोचना हो रही हैं. हालांकि, नाना पटोले का ये विवादित बयान कोई पहला नहीं, इससे पहले भी राहुल गांधी की तुलना हिंदू देवता से की थी, अक्टूबर 2022 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नाना पटोले ने ये कहा था कि यह एक "संयोग" है कि दोनों के नाम "आर" से शुरू होते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं करती है.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
वाराणसी: मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को आरोपी किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को बीएलडब्ल्यू आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ : गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजापूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम  पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 28 और 29 जुलाई को होने वाले आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने शनिवार को आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.पुलिस प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, पार्किंग स्थलों का निर्धारण तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे गुरु पूर्णिमा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.
काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को 48वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में 'दहेज मुक्त भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए युवाओं से इसके खिलाफ जनजागरण का आह्वान किया।मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. शैफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि दहेज प्रथा केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और मानवीय गरिमा के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने विद्यार्थियों से दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।प्रो. रश्मि सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने युवाओं से दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने कहा कि शिक्षित समाज ही दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। वहीं डॉ. कंचन शुक्ला ने समाज में समानता, महिला सम्मान और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया।ALSO READ : दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान सरकारी कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, चौक थाने में प्राथमिक दर्जभाषण प्रतियोगिता में जाह्नवी गुप्ता, विकास कुमार, विकास यादव, दीपाली यादव और मोहम्मद आरिफ सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने 'दहेज मुक्त भारत' का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम का स्वागत डॉ. प्रतिभा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया