Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में पर्वों को लेकर बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्‍ला बोल, पार्षद दल ने सोंपा ज्ञापन

Feb 10, 2026, 12:55 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : लगातार बिगड़ती जनसुविधाओं और बदहाल नागरिक व्यवस्थाओं को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने शहर में व्याप्त सफाई, सड़क, यातायात, जलापूर्ति, आवारा कुत्तों की समस्या सहित कई गंभीर मुद्दों को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आगामी महाशिवरात्री, रमजान माह,होली एवं ईद का पर्व मनाया जाएगा. इन सभी अवसरों पर काशी में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की भारी आवाजाही रहती है, लेकिन वर्तमान में नगर निगम की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई है.

कांग्रेस नेताओं ने सभी शिवालयों, मंदिरों, मस्जिदों, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने की मांग की. साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. होली एवं ईद के दौरान भी अतिरिक्त सफाई टीमें तैनात की जाए. जिससे त्योहारों के समय शहर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे. साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गलियों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो.


hntf


कांग्रेस पार्षद दल ने बड़ी बाजार, जैतपुरा सहित कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए तत्काल डॉग कैचिंग अभियान चलाने की मांग की. इसके अतिरिक्त जैतपुरा, दशाश्वमेध, नाग कुंआ, मिर्जा बाबा, राजापुर सहित कई इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम के समय लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं.


gerbg

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है और दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि नगर निगम से लेकर मेयर, विधायक, एमएलसी और मंत्री तक सभी भारतीय जनता पार्टी के हैं. हर सप्ताह मुख्यमंत्री का दौरा होता है, इसके बावजूद आज काशी मूलभूत जनसमस्याओं से जूझ रही है. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है, लेकिन शिवालयों के आसपास न तो साफ-सफाई की स्थिति ठीक है और न ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है. टूटी सड़कें, गंदगी, जाम और अव्यवस्थित यातायात ने पूरे बनारस की व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है.


नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद काशी की हालत बद से बदतर होती जा रही है. विशेष रूप से माहे रमजान को लेकर नगर निगम की कोई ठोस तैयारी दिखाई नहीं दे रही है. कांग्रेस पार्षद दल जनता के हित में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा. अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया.


ALSO READ ;बाराबंकी में गरजे CM योगी, कहा- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे


प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी,सतनाम सिंह, रमजान अली,असलम खां,वोकास अंसारी,प्रमोद वर्मा,हसन मेहदी कब्बन,आशिष केशरी,अब्दुल हमीद डोडे,पुलक त्रिपाठी, विवेक यादव,अरशद लड्डू,शशि सोनकर, परमदीप तिवारी,किशन यादव,अरविन्द सेठ,रामजी गुप्ता, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।