वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों का सम्पर्क टुटा

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, बढ़ते जलस्तर का असर अब शहर के प्रमुख घाटों पर भी दिखाई देने लगा है, विश्व प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर गंगा का पानी शवदाह स्थल तक पहुंच गया है, इससे अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
घाट पर बने कई चोत्तरे और सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं,ऐसे में शवदाह के लिए ऊंचे स्थानों का उपयोग किया जा रहा है, घाट पर आने वाले लोगों और अंतिम संस्कार कराने वाले परिजनों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं, और लोगों से गंगा के किनारे सावधानी बरतने की अपील की गई है, जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी के अनुसार, शाम तक जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। इसके अलावा, दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती का स्थान भी प्रभावित हुआ है।
ALSO READ :आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामले में सुनवाई टली,अगली तिथि दस अगस्त तय
घाटों के किनारे स्थित कई छोटे-बड़े मंदिर जलमग्न हो चुके हैं, और गंगा में भारी मात्रा में जलीय पौधा नजर आया है। वहीं रात भर बारिश के बाद भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण गंगा एवं वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों के किनारे छोटे छोटे मंदिर जल में डूबे, और शिवाल घाट का संपर्क भी टूटा बाढ़ चौकिया अलर्ट जारी है



