Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

फरवरी में शुरू होगा बहुप्रतिक्षित सिग्‍नेचर ब्रिज का निर्माण, डिजाइन फाइनल, कंपनी का चयन

फरवरी में शुरू होगा बहुप्रतिक्षित सिग्‍नेचर ब्रिज का निर्माण, डिजाइन फाइनल, कंपनी का चयन
Jan 31, 2026, 06:50 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : गंगा नदी पर मालवीय पुल के पास बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का काम अगले महीने फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसकी डिजाइन फाइनल होने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से नए रेल-रोड ब्र‍िज की पर‍ियोजना के ल‍िए अंत‍िम तौर पर अब कंपन‍ियों का चयन कर ल‍िया गया है. इसके ल‍िए RVNL-GPT JV की साझा बोल‍ियों संग ही कंपनी चयन के साथ अब काम शुरू होने की तैयार‍ियां भी अब जोर पकड़ ली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ब्रिज की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा पीएम नगर निगम के नए सदन की आधारशिला भी रख सकते हैं. सिग्नेचर ब्रिज को करीब तीन साल में बनकर तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है.


राजघाट स्थित मालवीय पुल के 50 मीटर दूर उसके समानांतर, नमो घाट से पड़ाव के बीच इस रेल–रोड ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. सभी कार्यों की निगरानी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से नियुक्त टीम करेगी. इसी साल 8 नवंबर को काशी दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों के साथ मालवीय पुल के पास बनने वाले इस ब्रिज के लिए जगह का निरीक्षण किया था. उस समय उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज को देश का सबसे बड़ा ब्रिज बताया था. अब ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.


2600 करोड़ की लागत, 1074 मीटर लंबाई


2600 करोड़ की लागत से 1074 मीटर लंबे इस सिग्नेचर ब्रिज में नीचे की ओर 4 लेन का रेलवे ट्रैक और ऊपरी हिस्से में 6 लेन की सड़क बनाई जाएगी. ब्रिज निर्माण के लिए नई तकनीक से गंगा के बीच 8 पिलर खड़े किए जाएंगे. इसके साथ ही वाराणसी रेलवे स्टेशन और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को जोड़ने के लिए नया ट्रैक भी बनाया जाएगा.


चंदौली से वाराणसी पहुंचने के लिए मालवीय पुल ही अभी तक एकमात्र रास्ता है. इसके जर्जर होने के कारण डेढ़ दशक पूर्व बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी. छोटे वाहन 15 किमी की दूरी के लिए 50 रुपये वसूलते हैं, जबकि बसों का परिचालन शुरू होने पर यह शुल्क 20 रुपये में सिमट जाएगा. अनुमानित रूप से 50 हजार लोगों की रोजाना आवाजाही होती है. वर्तमान में बसें केवल पड़ाव तक ही पहुंच पाती हैं.


ALSO READ : काशी विद्यापीठ : आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम 02 फरवरी से


एडीआरएम, उत्तर रेलवे बीके यादव के मुताबिक सिग्नेचर ब्रिज बनाने की दिशा में जल्‍द काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है. निर्माण से संबंधित सभी जरूरी औपचारिकताएं अंतिम दौर में चल रही हैं. कंपनी के चयन सहित अन्य सभी प्रक्रियाएं रेल मंत्रालय के नियमानुसार पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा.

स्मार्ट काशी ऐप से घर बैठे कराएं पालतू कुत्‍तों-बिल्‍ली का रजिस्ट्रेशन, वरना खैर नहीं
स्मार्ट काशी ऐप से घर बैठे कराएं पालतू कुत्‍तों-बिल्‍ली का रजिस्ट्रेशन, वरना खैर नहीं
Register your pet dogs and cats from home using the Smart Kashi app, or you'll be in trouble.​वाराणसी: यदि आप भी पशु प्रेमी हैं और घर में कुत्ता या बिल्ली पालने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. नगर निगम अब पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (श्वान प्रजनन एवं विपणन) नियम 2017 को कड़ाई से अनुपालन कराने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत शहरी सीमा में पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है. नियमों की अनदेखी करने वाले पशुपालकों को न केवल आर्थिक दंड भुगतना होगा, बल्कि उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं नगर निगम पशुपालकों की सुविधा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है. ऐसे में अब स्मार्ट काशी ऐप के माध्यम से घर बैठे ही अपने पालतू जानवरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ​पशु कल्याण एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि पालतू जानवरों का पंजीकरण कराने के लिए पशुपालकों को ऑनलाइन व आफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. इस नियम का मुख्य उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा और शहर में पालतू जानवरों का सटीक डेटा रखना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण न कराने की स्थिति में पशुपालकों पर 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही गंभीर उल्लंघन के मामलों में पशु को जब्त करने जैसी कानूनी कार्रवाई भी संभव है.Also Read: वैशाख पूर्णिमा पर नमामि गंगे ने जगाई स्वच्छता की अलख, गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेशकुछ नस्लों पर विशेष पाबंदीनगर निगम ने पिटबुल, रॉटवीलर, डोगो अर्जेंटीनो, तोसा, फाइला ब्रासीलियो जैसे आक्रामक माने जाने वाले कुत्तों के पालतूकरण को प्रतिबंधित किया है. " कुत्तों और बिल्लियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए इसे पूरी तरह डिजिटल किया गया है. ऐसे में समय रहते अपने पालतू पशुओं का विवरण दर्ज करा लें, ताकि जुर्माने से बचा जा सके. - हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्तhttps://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk
वैशाख पूर्णिमा पर नमामि गंगे ने जगाई स्वच्छता की अलख, गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
वैशाख पूर्णिमा पर नमामि गंगे ने जगाई स्वच्छता की अलख, गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
On Vaishakh Purnima, Namami Gange raised awareness about cleanliness and gave the message of keeping the Ganga clean.वाराणसी: वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर नमामि गंगे ने शूक्रवार को अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया. भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्वनि विस्तारक यंत्र से जन-जन तक पहुंचाकर गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने किया. इस दौरान गंगा घाट पर पहुंची नमामि गंगे की टीम द्वारा गंगा की तलहटी और किनारे पड़ी गंदगी को उठाकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया. पॉलिथीन कचरा तथा गंगा में श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित की गयी पूजा सामग्री के अवशेषों को निकाला गया.नमामि गंगे परियोजना का विवरण दर्शातीश्रमदान में अन्य श्रद्धालुओं ने भी सहयोग किया. इस दौरान नमामि गंगे टीम ने सुबह ए बनारस के मंच पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नमामि गंगे परियोजना का विवरण दर्शाती पत्रिका का वितरण किया. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह ए बनारस के मंच पर स्वच्छता के स्वर गूंजे. संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि तथागत भगवान बुद्ध ने पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया है. वह कहते थे कि मनुष्य को अपने किसी भी कृत्य से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. कहा कि भारतीय जनजीवन में नदियों का महत्व इसी से जाना जा सकता है कि धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य , कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यावरण और न जाने कितने क्षेत्र हैं जो हमारी नदियों से सीधे-सीधे जुड़े हुए हैं.Also Read: ताइक्वांडो कप 2026: नन्हे खिलाड़ियों की दमदार किक, वाराणसी बना चैंपियनवसुधैव कुटुंबकम का संदेश कहा कि हमारी पवित्र नदियां विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देती हैं वैसे ही भगवान बुद्ध का संदेश हमें सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा और शांति के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है. हम सब बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता का संकल्प लें. आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक वह नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, डॉ रत्नेश वर्मा, फैजल, अमन, शिव आदि उपस्थित रहे.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk
ताइक्वांडो कप 2026: नन्हे खिलाड़ियों की दमदार किक, वाराणसी बना चैंपियन
ताइक्वांडो कप 2026: नन्हे खिलाड़ियों की दमदार किक, वाराणसी बना चैंपियन
Taekwondo Cup 2026: Powerful kicks from young players, Varanasi becomes championवाराणसी: मेहनत जब मैट पर उतरती है, तो हर किक और पंच एक कहानी बन जाती है. बीएचयू के विभूति नारायण सिंह इंडोर हॉल में 29-30 अप्रैल 2026 को आयोजित 5वीं स्व. जनार्दन मिश्र स्मृति ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां सैकड़ों बच्चों ने अपने हुनर से माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया. 3 साल के नन्हे खिलाड़ियों से लेकर 20 वर्ष तक के युवाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, बलरामपुर समेत कई जिलों और राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.किसी के चेहरे पर जीत की चमक थी तो कहीं हार के बाद भी सीखने का जज़्बा. मेजबान वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. गाजीपुर दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहा. UMAI ग्रुप के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया. वाराणसी की आश्वी मिश्रा ने फ्रेशर कैटेगरी में पहली बार उतरते ही गोल्ड मेडल जीतकर सबका ध्यान खींचा. आश्वी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया. कोच विकास यादव ने कहा, “ये मेडल सिर्फ धातु नहीं, बल्कि उन सुबहों की मेहनत है जब बच्चे सूरज से पहले अभ्यास के लिए मैदान में होते हैं.”फ्रेशर कैटेगरी के उभरते नामफ्रेशर वर्ग में समृद्धि, मानवी, लावण्या, क्योंरके इसीका, रितिका और रिसीका जैसे खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी. इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बनारस की धरती पर खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस उन्हें मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है.Also Read: काशी विश्‍वनाथ मंदिर में एप आधारित नई व्‍यवस्‍था, श्रद्धालुओं को होगा बेहतर अनुभवhttps://www.youtube.com/watch?v=OxmuubD2ofQ