Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी विद्यापीठ : आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम 02 फरवरी से

काशी विद्यापीठ : आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम 02 फरवरी से
Jan 31, 2026, 06:37 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : महामना मदनमोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा 'सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी शोधार्थियों के लिए शोध पद्धति और अकादमिक लेखन' विषयक दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम 02 से 11 फरवरी तक आयोजित है. पाठ्यक्रम निदेशक एवं महामना मदनमोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भगवान दास केन्द्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 02 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से होगा.


पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से स्क्रीनिंग के बाद चयनित 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो सामाजिक विज्ञान और मानविकी के क्षेत्र में शोधरत हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि यह पाठ्यक्रम शोधार्थियों को वैज्ञानिक शोध पद्धति, शोध अभिकल्प, डेटा संग्रह व विश्लेषण, संदर्भ लेखन, शोध नैतिकता तथा उच्च स्तरीय अकादमिक लेखन की व्यावहारिक समझ प्रदान करेगा.साथ ही, प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशन से जुड़ी बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा.


ALSO READ : काशी विद्यापीठ को काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शोध और सशक्त अकादमिक लेखन की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है.यह कार्यक्रम न केवल शोध की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा, बल्कि प्रतिभागियों के शैक्षणिक और शोध करियर को भी नई दिशा देगा. दस दिनों तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, समूह चर्चा और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे.यह कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान और मानविकी के क्षेत्र में गंभीर, मौलिक और समाजोपयोगी शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

काशी विश्‍वनाथ मंदिर में एप आधारित दर्शन व्‍यवस्‍था का विरोध, कांग्रेस और सपा ने लगाया यह आरोप
काशी विश्‍वनाथ मंदिर में एप आधारित दर्शन व्‍यवस्‍था का विरोध, कांग्रेस और सपा ने लगाया यह आरोप
Opposition to app-based darshan system at Kashi Vishwanath Temple, Congress and SP allege thisवाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रस्तावित एप आधारित दर्शन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है. इसको लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हालिया दौरे के बाद लागू की जा रही नई डिजिटल प्रणाली के खिलाफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. इस बीच सियासी घमासान की आशंकाओर विरोध को देखते हुए शुक्रवार को मंदिर परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि पुलिस बल की तैनाती को शुक्रवार की नमाज से जोडा जा रहा है.बाबा दरबार को “व्यापारिक और कॉरपोरेट मॉडल” में बदलने की कोशिशकांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मंदिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ के दरबार को “व्यापारिक और कॉरपोरेट मॉडल” में बदलने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण और एसडीएम शंभूशरण को तत्काल हटाने की मांग की. राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपरा, सरल दर्शन व्यवस्था और लोक आस्था से रही है, लेकिन वर्तमान प्रशासन श्रद्धालुओं को मोबाइल ऐप और डिजिटल प्रक्रियाओं के दायरे में बांधने का प्रयास कर रहा है. उनका आरोप था कि मंदिर को “प्रयोगशाला” बनाकर सनातन परंपराओं के साथ प्रयोग किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि सदियों से बाबा विश्वनाथ के दर्शन श्रद्धा और विश्वास के आधार पर होते आए हैं, लेकिन अब व्यवस्था को तकनीकी नियंत्रण और बाजारीकरण की ओर ले जाया जा रहा है. कांग्रेस के अनुसार, एप आधारित व्यवस्था से ग्रामीण श्रद्धालु, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर और तकनीकी संसाधनों से दूर लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रशासन स्थानीय नागरिकों और आम श्रद्धालुओं की सुविधा की बजाय वीआईपी संस्कृति और नियंत्रण आधारित व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है. पार्टी ने काशीवासियों के लिए निर्धारित दर्शन द्वारों की समय सीमा बढ़ाने और सरल दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग की.Also Read: शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत, दो घायलपार्टी ने चेतावनी दी कि यदि एप आधारित व्यवस्था वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस, संत समाज और स्थानीय लोग व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे. राघवेंद्र चौबे ने कहा कि “काशी की आत्मा को प्रशासनिक अहंकार और मोबाइल एप के जरिए नियंत्रित नहीं किया जा सकता.” वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इस व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे श्रद्धालुओं की आस्था पर अनावश्यक बंधन बताया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि धर्म और परंपरा को तकनीकी ढांचे में सीमित करने का प्रयास उचित नहीं है. फिलहाल मंदिर प्रशासन की ओर से इस विवाद पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk
शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत, दो घायल
शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत, दो घायल
A young man going to a wedding ceremony died tragically in a road accident, two others were seriously injured.वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत नेहिया गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर लगते ही युवक के परिवार में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के धरमलपुर गांव निवासी प्रिस राजभर पुत्र संतोष राजभर बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने चोलापुर क्षेत्र जा रहा था. उसके साथ बाइक पर मंजू देवी और मनदीप राजभर भी सवार थे.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग स्थित नेहिया गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिस राजभर को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल मंजू देवी और मनदीप राजभर का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही गोसाईपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतक प्रिस राजभर परिवार का इकलौता पुत्र था. उसकी दो बहनें हैं और करीब एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. जवान बेटे की अचानक मौत से माता-पिता, पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.रोहनिया में कार के धक्‍के से बाइक सवार की मौतरोहनियां थाना क्षेत्र के जगतपुर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने गुरुवार की रात वैगनार कार के धक्‍के से मोटरसाइकिल सवार सत्येंद्र कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय पुत्र राज नारायण पटेल निवासी मनियारीपुर थाना रोहनिया गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची रोहनियां पुलिस ने इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान सत्येंद्र पटेल की मृत्यु हो गई. इस मामले में रोहनियां थाने में कार चालक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk
युवती की हत्‍या के 24 घंटे के बाद पुलिस को मिली सफलता, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
युवती की हत्‍या के 24 घंटे के बाद पुलिस को मिली सफलता, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
24 hours after the murder of a young woman, the police got success, the accused lover was arrested.वाराणसी: लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद यादव गली स्थित एक किराये के मकान में युवती की हत्‍या के 24 घंटे बाद लक्‍सा थाने की पुलिस ने आरोपी प्रेमी मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता पुलिस टीम को शुक्रवार को उस समय मिली जब वह हरिश्‍चंद घाट से कहीं भागने के फिराक में था. हत्‍या की वजह प्रेमिका से अनबन बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी ने मृतका के मोबाइल से ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और फिर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था. मृतका की पहचान पूनम शर्मा (35), निवासी भेलूपुर के रूप में हुई थी.एक महीने पहले ही किशन का निधनबताया गया कि पूनम की शादी 18 साल पहले जैतपुरा निवासी किशन विश्वकर्मा से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं. एक महीने पहले ही किशन का निधन हो गया था. वर्ष 2021 से पूनम और मनोज के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद वह अपने पति को छोड़कर मनोज के साथ रहने लगी थी. मूल रूप से तिलभांडेश्वर, भेलूपुर निवासी आरोपी मनोज शर्मा चार भाइयों में से एक है. सभी घुंघरानी गली में रहते हैं. बीते जनवरी में मनोज, पूनम और अपने भाई सुनील के साथ औरंगाबाद यादव गली स्थित राजू के मकान में किराये पर रहने लगा था.पूनम की गला घोंटकर हत्या पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि बुधवार देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. आरोपी शराब का आदी है और पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था. देर रात ही मनोज ने पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने पूनम के मोबाइल से डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मोबाइल लेकर भाग निकला. जिस मकान में यह घटना हुई, वह करीब 50 साल पुराना है और उसके अधिकांश कमरे किराये पर दिए गए हैं.Also Read: स्मार्ट काशी ऐप से घर बैठे कराएं पालतू कुत्‍तों-बिल्‍ली का रजिस्ट्रेशन, वरना खैर नहींनीचे बैग बनाने का काम होता है, जबकि बगल में एक अन्य परिवार रहता है। थाना प्रभारी राजू ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही थी. इस बीच मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्‍यक्ष राजू कुमार, चौकी प्रभारी औरंगाबाद प्रमोद कुशवाहा, उनि सुमित कुमार, उनि अभिषेक पाण्डेय, उनि शिवम यादव, इन्द्रभान यादव और विकास कुमार शामिल थे.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk