काशी विद्यापीठ को काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. ‘काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता–2026’ में काशी विद्यापीठ के तीन छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है.इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छात्रों में प्रिंस राय, कुशाग्र रत्न त्रिपाठी और निर्भय कुमार शामिल हैं.इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 2.5 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण रही.
तीन चरणों में संपन्न हुई प्रतियोगिता
काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का प्रथम चरण 24 जनवरी 2026 को प्रारंभ हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रत्येक संकाय को एक इकाई मानते हुए संकाय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई.
प्रत्येक संकाय से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने 27 जनवरी को आयोजित द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले—
- प्रिंस राय (मानविकी संकाय)
- कुशाग्र रत्न त्रिपाठी (विधि संकाय)
- निर्भय कुमार (पर्यटन अध्ययन संस्थान)
ने 28 जनवरी को आयोजित तृतीय चरण की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया.
विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाई
जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में इन तीनों छात्रों ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया.
ALSO READ : वाराणसी में श्रद्धा, सेवा और भक्ति के साथ मनाई जा रही संत रविदास जी की 649वीं जयंती
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय तथा काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने तीनों विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


