नेपाल चुनाव में वोटों की गिनती जारी, नतीजों पर टिकी हर किसी की नजर

नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. मतगणना के सिलसिले में नेपाल के चुनाव आयोग ने मतगणना से पहले 24 घंटे के भीतर 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम जारी करने की बात कही थी. साथ ही यह भी कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है. इसिलए बाकी के बचे चुनावी नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे.

60 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट
आपको बता दें कि, बीते 05 मार्च गुरुवार को नेपाल में हुए चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला था. इस चुनाव में 65 पार्टियों के 3,400 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. नेपाल चुनाव में किस सीट पर कौन आगे चल रहा है और किसकी पार्टी सरकार बनाने के सफर पर है. नेपाल में वोटों की गिनती जारी है, शुरुआती रुझानों में रैपर से राजनेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) 41 सीटों पर आगे चल रही है. दूसरे नंबर पर नेपाली कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल 2 और श्रम शक्ति पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

बालेन शाह को 814 वोट मिले
झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन शाह आगे चल रहे हैं। कमल ग्रामीण नगरपालिका के बसबारी स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) और गौरादहा ग्रामीण नगरपालिका के मोती स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) में डाले गए 1,400 मतों में से बालेन शाह को 814 वोट मिले हैं। वहीं, सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 384 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. नेपाल चुनाव के लिए हो रही काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में Gen-Z के हीरो बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे आगे चल रही है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 41 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, दूसरी पार्टियां उनके बेहद पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं.


