Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

फर्जी काल सेंटर के जरिए शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगी उजागर, 9 गिरफ्तार

फर्जी काल सेंटर के जरिए शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगी उजागर, 9 गिरफ्तार
Dec 31, 2025, 10:28 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : फर्जी कालसेन्टर के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के जरिए लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सरगना सहित 09 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे मे भारी मात्रा मे मोबाइल, सिमकार्ड, बैंक एकाउन्ट, लैपटाप, जेवर,चार पहिया दो वाहन तथा 4,88,920 रुपये बरामद किए गए.

पुलिस महानिदेशक द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा प्रदेशव्यापी व्यापक अभियान के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में व्यापक स्तर पर साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध व्यापक कार्यवाही तथा जागरूकता प्रचार प्रसार किया जा रहा है.


Varanasi satir c hor ki girphtari


इसी क्रम में मंगलवार की रात साइबर क्राइम ब्रान्च में जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ साइबर अपराधियों द्वारा अवैध काल सेन्टर के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों के साथ साइबर अपराध की घटनाएं की जा रही हैं. इस प्रकरण के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम नीतू कादयान और एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में टीम का गठन कर प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना गोपाल जी कुशवाहा व टीम को निर्देशित किया गया.


thar bramad


उक्त प्रकरण में गठित टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम में धारा 318(2), 318(4), 61(2), 317(2) BNS & 66€, 66D IT Act का अभियोग दर्ज करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए गांधीनगर कालोनी लंका से उपरोक्त गैंग के सरगना सहित 09 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. तथा घटना से सम्बन्धित मोबाइल लैपटाप नकदी आदि बरामद किया गया है.


ठगी का तरीका


साइबर अपराधियों द्वारा सर्वप्रथम वेल-स्टेब्लिस्ड कम्पनियों के नाम का प्रयोग कर META, GOOGLE आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ADs लगाया जाता है. जिसके माध्यम से लोगों का डेटा प्राप्त करते है फिर इन्ही डेटा का प्रयोग कर लोगों को काल कर विभिन्न प्रकार का आफर देते हुए अपने आप को ट्रेडिंग एक्‍सपर्ट बताते हुए आम लोगो को अपने झांसे में फंसा लिया जाता है तथा उनका Demat Account का Login ID और Password प्राप्त कर लेते हैं तथा ब्रोकरेज का लाभ कमीशन लेने के उद्देश्य से ढेर सारा ट्रान्जेक्शन किया जाता है. लोगों की व्यापार में हानि करा दी जाती है. इसके अतिरिक्त जब लोगो के Demat Account की हैण्डलिंग इन साइबर अपराधियों के पास चला जाता है तो उसमें मौजूद पैसो को यह लोग फर्जी म्यूल बैंक खातों में ट्रान्सफर कर निकाल लिया जाता है.


ALSO READ : वाराणसी के आशापूर्ण काली मंदिर में लगी भयंकर आग, विशाल पेड़ जला


साइबर ठगी में गिरफ्तार आरोपी


इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शोभित मोदनवाल निवासी उर्दु बाजार बाना कावाली जौनपुर, अभय मोर्या निवासी ग्राम हसैनाबाद थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर, अमित सिंह निवासी ग्राम पकड़ी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, कृष्णा विश्वकर्मा निवासी ग्राम बढईटोला थाना कोतवाली जनपद जौनपुर, अभिषक्क तिवारी निवासी ग्राम महमदपर थाना सिकरारा जौनपुर. शिवा वैश्य निवासी ग्राम सैदअलीपुर बड़ों सहजीव थाना कोतवाली जौनपुर, अमन मौर्या निवासी ग्राम पदमपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर, वितंय कुमार उर्फ चिक्की निवासी ग्राम सिपाह पास्ट सदर थाना कोतवाली जौनुपर, सुजल चौरसिया शामिल हैं.

गुरु पूर्णिमा से पहले शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन, काशीवासियों से किया गौरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान.
गुरु पूर्णिमा से पहले शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन, काशीवासियों से किया गौरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान.
वाराणसी : गुरु पूर्णिमा से पूर्व काशी के श्रद्धालुओं ने सोमवार को शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की चरण पादुका का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर शंकराचार्य ने काशीवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा पर गौरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।बताया गया कि इस वर्ष शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गुरु पूर्णिमा के अवसर पर काशी में उपस्थित नहीं रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में चातुर्मास्य व्रत एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे। इसी कारण श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा से पहले ही उनकी चरण पादुका के पूजन की अनुमति मांगी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गौमाता की रक्षा के लिए 81 दिवसीय 'गविष्ठी यात्रा' पूर्ण करने पर शंकराचार्य का अभिनंदन भी किया। अपने संदेश में शंकराचार्य ने कहा कि गौमाता सनातन धर्म की आस्था का केंद्र हैं और शास्त्रों के अनुसार 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास उनमें माना गया है। उन्होंने कहा कि हर सनातनी को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गौरक्षा का संकल्प लेकर इस अभियान से जुड़ना चाहिए।शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि चातुर्मास के दौरान सपाद लक्षेश्वर धाम में विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें गौरक्षा आंदोलन और शंकराचार्य की गौरक्षा नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।ALSO READ: बीएचयू में 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के तहत 111 पौधों का रोपण.उन्होंने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार, 28 जुलाई को काशी से छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।कार्यक्रम में साध्वी पूर्णांबा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानंद, स्वामी निधिरव्यानंद, गिरीश चंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा, रवि त्रिवेदी, रमेश उपाध्याय, अभय शंकर तिवारी, विमल तिवारी, हजारी कीर्ति शुक्ला, मनीष पाण्डेय, मयंक दोषी, शाश्वत मिश्रा, लता पाण्डेय, मंजरी पाण्डेय, चांदनी चौबे, नीलम दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बीएचयू में 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के तहत 111 पौधों का रोपण.
बीएचयू में 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के तहत 111 पौधों का रोपण.
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत केंद्रीय कार्यालय परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने केंद्रीय कार्यालय के सामने नीलमोहर का पौधा लगाकर किया।अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर कुल 111 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 100 रक्तमंजरी और 11 नीलमोहर के पौधे शामिल हैं। खास बात यह रही कि बीएचयू परिसर में पहली बार नीलमोहर के पौधे लगाए गए हैं। आकर्षक नीले-बैंगनी फूलों वाला नीलमोहर (जैकारैंडा मिमोसिफोलिया) अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इन पौधों के रोपण से परिसर की जैव विविधता समृद्ध होगी और हरित वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।ALSO READ: सावन में कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। वहीं, रक्तमंजरी के पौधे भी परिसर की हरित आभा और सौंदर्य को और आकर्षक बनाएंगे।पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विशेषज्ञ इकाई के आचार्य प्रभारी प्रो. सरफराज आलम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रो. अनुराग दवे, प्रो. राकेश कुमार सिंह, डॉ. संजीव सर्राफ, अश्विनी देशवाल, भरत पांडे सहित उद्यान इकाई एवं केंद्रीय कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सावन में कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.
सावन में कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.
वाराणसी : सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। निगम प्रशासन ने शहरी सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी कांवड़ मार्गों पर अवैध रूप से संचालित मांस, मछली और मुर्गा विक्रेताओं की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर मांस-मछली की दुकानों का संचालन श्रद्धालुओं की आस्था को प्रभावित कर सकता है। इसे देखते हुए सभी जोनों में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम की टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर अवैध रूप से संचालित दुकानों को बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई दुकानदार निर्देशों की अनदेखी करते हुए मांस, मीट या मछली की बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ALSO READ: बीएचयू के डॉ. राघवेंद्र रमन मिश्र विश्व के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों में शामिल.उत्कृष्ट शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए मिला सम्माननगर निगम ने सभी संबंधित विक्रेताओं से अपील की है कि वे सावन माह के दौरान जारी निर्देशों का पालन करें और कांवड़ यात्रा की पवित्रता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।