Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद के बयान पर दलित-हिंदू महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, नाम बताने और माफी मांगने की मांग

स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद के बयान पर दलित-हिंदू महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, नाम बताने और माफी मांगने की मांग
Mar 26, 2026, 10:15 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद का एक विवादित बयान इस वक्‍त सुर्खियों में है. इस विवादित बयान को लेकर वाराणसी में विरोध तेज हो गया है. गुरुवार को लालपुर-लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद स्‍मृति द्वार पर बड़ी संख्या में दलित महिला परिषद और हिंदू महिलाओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया.


l


प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि स्वामी ने अपने बयान में हजारों हिंदू बेटियों की शादी मुस्लिम परिवारों में कराए जाने की बात कही, जिससे समाज में भ्रम और आक्रोश फैल रहा है. दलित महिलाओं की नेता खुशी रमन के नेतृत्व में परिषद ने आक्रोश मार्च निकाला. हाथों में तख्तियां और भिंची हुई मुट्ठियों के साथ, दलित बेटियों ने स्वामी के खिलाफ नारेबाजी की.


क


यह भी पढ़ें: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित परिवार संग पहुंची काशी, बताई अपने आने की यह वजह


प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा कि स्वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद अपने बयान के समर्थन में प्रमाण पेश करें. उन्होंने मांग की कि जिन “10 लाख हिंदू बेटियों” का जिक्र किया गया है, उनके नाम और साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना सबूत ऐसे बयान देना समाज में वैमनस्य फैलाने जैसा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्वामी अपने बयान पर माफी नहीं मांगते या सबूत पेश नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा.


i


अभद्रता की गई कोशिश


प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और हमले की कोशिश भी हुई. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. महिलाओं ने राज्‍य सरकार से हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए. उनका आरोप है कि धार्मिक मंचों से दिए जा रहे इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं.


यह है पूरा विवाद


दरअसल, हाल ही में स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍रानंद के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जो समाज में तनाव पैदा करने वाला था. उन्होंने समाज सुधारक इन्द्रेश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 10 लाख हिन्दू बेटियों का विवाह मुसलमानों के घर करवा दिया. इस पर इन्द्रेश कुमार ने स्वामी के आरोपों को झूठा बताया. इस विवाद ने दलित महिलाओं में गहरी नाराजगी उत्पन्न कर दी है. कहा क‍ि इन्द्रेश कुमार, जो दलित बेटियों को अपनी बेटियों के समान मानते हैं, उन्‍होंने उनके लिए कई बार सम्मान प्रदर्शित किया है. अब दलित बेटियों को यह महसूस हो रहा है कि स्वामी उनके कामों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी गई है.


ग


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और साफ कहा—“या तो नाम बताएं या माफी मांगें, वरना आंदोलन जारी रहेगा.” प्रदर्शन में लक्ष्मीना, धनेसरा, चिंता, दुलरा, मीरा, पूनम, सुनीता, रीता, विद्या, अंजू, माला देवी, सविता, रेखा, मनीषा, तारा, मुन्नी, चमेली, जायफल, उर्मिला, सरिता, धनमन्नी, संजु, राजकुमारी, मीना, मुन्नी, सीमा, शिवकुमारी, अनीता, अन्नू, राधा, शिखा, दक्षिता, उजाला, इली जैसी कई महिलाएं शामिल रहीं.

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।