Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

Death Anniversary: महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने वाले विश्व नेता

Death Anniversary: महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने वाले विश्व नेता
Jan 30, 2026, 09:45 AM
|
Posted By Anurag Sachan

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की आज 78 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है. इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी समेत कई नेताओं ने उन्हें राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर जानते हैं महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने वाले पांच विश्व नेताओं के बारे में...


समय के साथ, शोषण के विरुद्ध संघर्ष का गांधीवादी तरीका स्वयं में एक राजनीतिक कार्यप्रणाली बन गया, जिसने दुनिया भर के कई अन्य क्रांतिकारियों को प्रेरित किया, जो शक्तिशाली लोगों को चुनौती देने का सपना देखा. उनकी राजनीतिक लामबंदी की विधियों ने विश्व भर में स्वतंत्रता और सामाजिक सुधार आंदोलनों को प्रभावित किया है और आज भी कर रही हैं.



मार्टिन लूथर किंग 'जूनियर'...


अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक मार्टिन लूथर किंग जूनियर ईसाई सिद्धांतों और गांधीवादी दर्शन में दृढ़ विश्वास रखते थे.किंग ने गांधी को "ईश्वर की आत्मा के कार्य को प्रकट करने वाले व्यक्तियों में से एक" बताया. उन्होंने अप्रैल 1959 में भारत की यात्रा की और अपने लेख 'गांधी की भूमि की मेरी यात्रा' में उन्होंने लिखा, "इस यात्रा का मुझ पर व्यक्तिगत रूप से गहरा प्रभाव पड़ा. उन्होंने लिखा- गांधी जी मेरे आदर्श और भारत मेरे लिए तीर्थ समान है.


martin luther king


नेल्सन मंडेला...


दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद-विरोधी आंदोलन के प्रतीक नेल्सन मंडेला गाँधी को अपना राजनितिक गुरु कहते थे. वे भारत की अपनी यात्राओं को अपने गुरु के स्थान की तीर्थयात्रा मानते थे, जिनके सत्य और अहिंसा के दर्शन के प्रति वे समर्पित थे.मंडेला गांधी जी को अपना सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत मानते रहे. गांधी जी की शिक्षाओं के प्रबल अनुयायी होने के नाते, उन्हें शांति स्थापना के प्रयासों के लिए 2001 में भारतीय सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि- गांधीजी का शांति और अहिंसा का संदेश 21वीं सदी में मानव अस्तित्व की कुंजी है.


nelson mandela


दलाई लामा...


साल 1956 दलाई लामा का दिल्ली दौरा, इसके बाद उन्होंने लिखा कि- महात्मा गांधी जीवित होते तो मुझे क्या ज्ञानवर्धक सलाह देते. मुझे पूरा विश्वास है कि वे तिब्बत के लोगों की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण अभियान में अपनी पूरी इच्छाशक्ति और चरित्र का इस्तेमाल करते.” दलाई लामा तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए गांधीवादी दर्शन से प्रेरित हैं.


dalai lama


हो चि मिन्ह...


वियतनाम के राष्ट्रपति हो ची मिन्ह को गांधीवादी विचारधारा का माना जाता है. वियतनाम के लिए हो ची मिन्ह ने गांधीवादी विचारों की स्थापना की.

mfg

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगम
पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगम
System activated for PM Modi's visit, Municipal Corporation on high alert​वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को होने वाले प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शहर को वीआईपी मूवमेंट के अनुकूल स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम ने हाई-अलर्ट जारी करते हुए सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और जन-सुविधाओं की विशेष कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत आज से एक सप्ताह तक सभी वार्डों में महासफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसकी निगरानी सीधे सेंट्रल कमांड के जरिए होगी.​इस बाबत सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वीआईपी आगमन के दौरान व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.​सड़कों पर रहेंगे महापौर और आला अधिकारीअगले एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक चलने वाले सप्ताहव्यापी महा-अभियान की निगरानी स्वयं महापौर करेंगे. महापौर प्रतिदिन एक वार्ड का दौरा करेंगे. इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी ताकि वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुधारा जा सके. प्रशासनिक कार्यों में सुस्ती को दूर करते हुए महापौर ने जोनल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को अगले सात दिनों के भीतर एक विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत निस्तारित किया जाए. किसी भी स्थिति में कोई भी आवेदन पेंडिंग नहीं रहना चाहिए. इसके अतिरिक्त, शहर भर के वॉटर एटीएम को सुचारू रूप से संचालित करने और सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.​छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण और सौंदर्यीकरण पर जोरवीआईपी रूट और प्रमुख मार्गों को स्वच्छ रखने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिदिन वाटर स्प्रिंकलर से धुलाई कराने को कहा गया है. साथ ही, सड़कों पर कहीं भी सीवर ओवरफ्लो न हो, इसके लिए जलकल विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. शहर को सुंदर बनाने के लिए मूर्तियों की नियमित सफाई और प्रमुख चौराहों पर आकर्षक गमले लगाने की व्यवस्था की जा रही है. शहर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए विशेष टीम गठित कर मार्गों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं. ​बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अमित कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आरके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह सहित निगम व जलकल विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे.स्ट्रीट लाइट से लेकर सीवर तक पर. विशेष नजर​स्वच्छता और सौंदर्यीकरण: प्रमुख मार्गों, डिवाइडरों और पेड़ों की वाटर स्प्रिंकलर से धुलाई होगी. कहीं भी कचरा कंटेनर भरे नहीं होने चाहिए. उद्यान विभाग को मूर्तियों की सफाई, माल्यार्पण और प्रमुख स्थानों पर आकर्षक गमले रखने के निर्देश दिए गए. महाप्रबंधक जलकल को सड़कों पर कहीं भी सीवर ओवरफ्लो न होने देने और सभी वाटर एटीएम को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए. सभी मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त रहें, यदि कहीं कोई कमी है तो तत्काल मरम्मत कराई जाए. शहर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk
होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को लेकर अलर्ट, डीएम ने की ब्रीफिंग
होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को लेकर अलर्ट, डीएम ने की ब्रीफिंग
DM briefs on Home Guards enrollment examवाराणसी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा 25-27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा की अध्यक्षता में ब्र‍िफिंग की गई. बुधवार को यातायात पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस केंद्र प्रभारी, कार्यदायी संस्था के प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक शामिल रहे. जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने हेतु सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती अधिकारीद्वय ने पैकेजिंग और ओएमआर शीट संबंधी त्रुटियों को सुधारने पर विशेष जोर दिया. परीक्षा जिले की 45 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में अपराह्न 10 से 12 और पूर्वाह्न 3 से 5 बजे तक होगी. जिसमें कुल 20112 परीक्षार्थी शामिल होंगे. प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक एक सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसे सकुशल संपन्न कराने की ज़िम्मेदारी आप सभी की है. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति के साथ सीटिंग प्लान एवं मानक की व्यवस्था सुनिश्चित करा ले. उन्होंने कहा कि यातायात संबंधी कोई समस्या हो तो पास के लिए प्रशासन से संपर्क कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करा लें. कहा कि इस परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराए.200 मीटर तक की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानेंरहेंगी बंदउन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाइज करा लें औरअपने अधीनस्थों/कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग तथा डी-ब्रीफिंग अवश्य करा लें तथा उन्हें परीक्षा के नियम, प्रक्रिया व अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियों को समझा दें. स्कूलों में संचालित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए. परीक्षा केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित होगा एवं 200 मीटर तक की परिधि में फोटो स्टेट की दुकान परीक्षा अवधि तक नहीं खुलेगी. प्रवेश के समय चेकिंग/फ्रिस्किंग प्रॉपर किया जाए. उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान हर हालत में यह सुनिश्चित करा लिया जाय कि परीक्षा कक्ष (Exam Hall) में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वर्जित वस्तुएँ कोई भी अभ्यर्थी न ले जाने पाए. डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) से लगातार निगरानी होती रहे. अभ्यर्थियों को क्लॉक रूम में मोबाइल फोन रखने की सुविधा उपलब्ध हो.Also Read: आग लगने से जलनिगम की पाइप जलकर राख, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबूइस अवसर पर प्रशासन व पुलिस के नोडल अधिकारियों तथा भर्ती बोर्ड से जनपद आए सदस्यों द्वारा परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं तथा बारीकियों से सभी को अवगत कराया गया. उन्होंने परीक्षा दौरान सिल बुकलेट के खोलने से लेकर वितरण सहित एब्सेंट कैंडिडेट के संबंध में, वेरिफिकेशन सीट भरने की प्रक्रिया, वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सभी जानकारी देते हुए सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया. इस अवसर पर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, नम्रता श्रीवास्तव सहित परीक्षा से जुड़े समस्त प्रशासन व पुलिस के अधिकारी और सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk
आग लगने से जलनिगम की पाइप जलकर राख, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबू
आग लगने से जलनिगम की पाइप जलकर राख, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबू
Jal Nigam's pipe burnt to ashes due to fire, fire brigade personnel brought it under control.वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र में अनेई स्थित तुलसी दास इंटर कालेज के खेल मैदान में आज जल निगम की रिलायंस की काली पाइप में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घर घर पेयजल योजना के तहत जल निगम विभाग ने पिछले कई वर्षों से वहां पाइप इकट्ठा कर रखी थी, जिसमें रहस्‍यमय परिस्थितयों में आग लग गई. अग्निकांड के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि तुलसी दास इंटर कालेज के पास स्थित खाली जमीन पर, जहां इंटर कालेज के बच्चे खेलते हैं, जल निगम के कार्य में प्रयोग होने वाली पाइप में अचानक आग लग गई. इस आग से जल जीवन मिशन योजना के लिए प्रयोग में आने वाली लाखों रुपए की पाइप जलकर राख हो गई.कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे के करीब उन्होंने पाइप में आग की लपटें देखीं और तुरंत स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी खत्म होने के कारण वे आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं कर पाए. पाइप जलती रही, जबकि ग्रामीणों और जल निगम कर्मियों की मदद से पाइप के कुछ हिस्से को अलग कर दिया गया, जिससे वे जलने से बच गए.मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी साधोगंज, अविनाश सिंह ने बताया कि संभवतः पाइप के ऊपर से गुजर रहे तार से चिंगारी निकलने के कारण आग लगी होगी, लेकिन घटना की स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के कार्य के लिए जो पाइप यहाँ आई थी, वह पिछले कई महीनों से रखी हुई थी. यदि इसका समय पर उपयोग किया गया होता, तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती.Also Read: प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने केंद्र पर किया सियासी तंज, पीएम मोदी को दी ये चुनौतीदोपहर बाद तक दोनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ पानी लेकर नहीं आ पाईं और आग धीरे-धीरे अपने आप ही कम होने लगी है, लेकिन पूरी तरह से बुझी नहीं है. बीच-बीच में हवा चलने से आग एक विशाल चिंगारी बन जाती है. आग इतनी विकराल थी कि क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में काले धुएँ का गुब्बारा दिखाई दे रहा था.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk