रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, दलित चौपाल में उठी आवाज

वाराणसी : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को सुईचक गंगापुर स्थित रामलीला मैदान में दलित चौपाल, सामाजिक समरसता भोज एवं कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी रहे.कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजीव पासी ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को समाज की मजबूती का आधार बताया. उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने का आह्वान किया .

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2026 को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. इनमें पद्म विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग प्रमुख रही. इसके अलावा राजा कंस पासी और महाराजा बिजली पासी के ऐतिहासिक किलों के संरक्षण तथा कौशांबी स्थित महाराजा कड़ेदीन पासी के किले के विकास की मांग रखी गई. पार्टी ने राष्ट्रीय युवा आयोग और राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन की भी मांग की.
ALSO READ : जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, प्रदेश महासचिव आशुतोष सिंह गहरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष हरकेश पासवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, वाराणसी मंडल अध्यक्ष प्रदीप खरवार, जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, चंदौली जिलाध्यक्ष गोविन्द पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.



