Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

उपनिदेशक शुभांशु द्विवेदी- फिट इंडिया कार्निवल स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम है

उपनिदेशक शुभांशु द्विवेदी- फिट इंडिया कार्निवल स्वास्थ्य और संस्कृति का संगम है
Mar 29, 2026, 06:41 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: "फिट इंडिया कार्निवल" को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां शामिल SAI के उपनिदेशक शुभांशु द्विवेदी ने समारोह को संमोधित करते हुए कहा कि, ये केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त भारत की दिशा में एक जन-आंदोलन है, जो उत्साह और संस्कृति का संगम भी है. इसी के आगे उन्होंने ये भी कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से देश को यह संदेश दिया है कि “फिटनेस कोई विकल्प नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए।” इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए हम सभी ने आज मिलकर यह संकल्प लिया है कि हम स्वयं भी स्वस्थ रहेंगे और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे.


hj


"फिट इंडिया कोर्निवाल' स्वास्थ्य का संगम है"


उपरोक्त बातें फिट इंडिया कार्निवल के पहले दिन उद्घाटन सत्र में SAI के उपनिदेशक शुभांशु द्विवेदी ने कहा, आज के कार्यक्रम में योग, ज़ुम्बा, खेल गतिविधियों एवं पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारी संस्कृति और आधुनिकता—दोनों मिलकर हमें एक बेहतर जीवन की ओर ले जा सकते हैं. बता दें, नमो घाट वाराणसी में कुल तीन सत्र में आयोजित 'फिट इंडिया कोर्निवाल' में स्वास्थ्य, उत्साह और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला.


jk


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने सहभागिता कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है. रोचक खेलों ने उपस्थित जनसमूह को उत्साहित किया. योग सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर तन-मन को ऊर्जावान बनाया गया है. सायंकालीन सत्र विशेष रूप से आकर्षक रहा, क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय पैराशूटर सुमेधा पाठक (स्वर्ण पदक विजेता) को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.


lo


सुमेधा पाठक ने कहा- फिट इंडिया का उद्देश्य फिजिकलि फिट


वहीं इस अवसर पर सुमेधा पाठक ने कहा कि फिट इंडिया का उद्देश्य न सिर्फ आपको फिजिकलि फिट रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, बीएचयू के मंच कला संकाय के कलाकारों द्वारा कथक प्रस्तुति रही. कोर्निवाल मे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री शालिनी यादव रहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती से पधारे प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र महानगर उपाध्यक्ष, विभोर भृगुवंशी (अंतरराष्ट्रीय कोच बॉस्केटबॉल) उपस्थित रहे.


ik


यह भी पढ़ें: भूमि क्रय को लेकर उपाध्यक्ष बोरा ने किया कल्लीपुर ग्राम का निरीक्षण, दिए ये निर्देश


सांस्कृतिक कार्यक्रम, अखाड़ा प्रदर्शन एवं एंकर गेम्स ने पूरे वातावरण को जीवंत बनाए रखा, कैलिस्थेनिक्स डेमो ने युवाओं को विशेष रूप से लुभाया. अंत में लाइव बैंड प्रस्तुति के साथ कार्निवल का शानदार समापन हुआ. इस दौरान कोर्निवाल मे बड़ी संख्या मे सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर यू ट्यूबर भी उपस्थित रहे.

ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने सत्र 2025-26 के कई पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश एवं काउंसलिंग प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया लंबित होने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।छात्रों ने कुलसचिव को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि सत्र 2025-26 की लंबित प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया तत्काल पूरी कर इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाए। साथ ही सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया भी बिना विलंब समयबद्ध तरीके से शुरू करने की मांग की गई।छात्रों ने नियमित पाठ्यक्रमों की तर्ज पर पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बीएचयू से परास्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को वरीयता देने और उनके लिए सीटें आरक्षित करने की भी मांग रखी।ALSO READ : जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी में तस्वीरों में दिखे आजादी के विविध रंगज्ञापन प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। प्रशासन की ओर से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए मामले का शीघ्र और सकारात्मक निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष कुमार शुक्ला, अमन मौर्या, विभांशु, अविनाश, चंदू, अभिषेक और आकाश सिंह शामिल रहे।