Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

देव दीपावलीः घाटों पर लाखों दीये जलेंगे 3 से 4 घंटे, 30 हजार लीटर तेल संग 20 लाख बत्ती का आर्डर

देव दीपावलीः घाटों पर लाखों दीये जलेंगे 3 से 4 घंटे, 30 हजार लीटर तेल संग 20 लाख बत्ती का आर्डर
Nov 03, 2025, 11:51 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः देव दीपावली पर गंगा किनारे घाटों पर सरकार द्वारा 10 लाख और जन सहभागिता से लाखों दिए जगमगाएंगे. इन दीयो को जलाने के लिए लगभग 25 से 30 हज़ार लीटर तेल और 20 लाख बत्ती का आर्डर है. एक साथ सभी दिए लगभग 3 से 4 घंटे तक घाटों. कुंडों और तालाबों को रोशन करेंगे.



बनारस के नौ गांवों के 350 से अधिक कुम्हार बना रहे दीये


घाटों पर जगमगाने वाले इन 10 लाख दीयों की सप्लाई करने वाले सार्क मल्टीमीडिया के सौरभ सिंह ने बताया कि बनारस के 9 गॉव हरिहरपुर, गहनी, जयपारऊदी, पलईपट्टी रसूलपुर, मुर्दहा, राजा तालाब, शिवपुर, पलिया प्रयागपुर के लगभग 400 से अधिक कुम्हार मिट्टी को दीयों का आकार दे रहे हैं, जो आग में तपने के बाद उनके लिए सोना हो जाता है. एक गांव से लगभग 8 से 9 परिवार देव दीपावली के लिए दीये बना रहा है.


पहले होती थी पांचत हजार कमाई,अब 25 पहुंची 25 हजार

दीयों को बनाने के कार्य में जुटे कुम्हार मोनू प्रजापति ने बताया कि योगी सरकार ने हमारे घरों में नई रोशनी भर दी है. देव दीपावली पर दीये तैयार करने के लिए पूरा परिवार लग जाता है. पहले कुम्हारों के परिवारों की कमाई लगभग 4 से 5 हजार रुपये तक होती थी, अब ये आमदनी बढ़कर लगभग 20 से 25 हजार रुपये तक की हो गई है. इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है बल्कि पारंपरिक कला और संस्कृति को भी नया जीवन मिला है.

/

सरकार की योजनाओं से मिल रहा काम


वहीं मूलचंद प्रजापति ने बताया कि पहले हमारी आमदनी बहुत सीमित थी. दीपावली और देव दीपावली के बाद काम मंदा हो जाता था, जिससे गुज़ारा करना मुश्किल होता था. लेकिन अब सरकार की योजनाओं और प्रोत्साहन से हमें लगातार काम मिल रहा है. सालभर दीये, कुल्हड़ और अन्य मिट्टी के सामान बनाने के ऑर्डर मिलते रहते हैं.

/

उत्सव की चमक छोटे कुम्हारों के घरों तक पहुंची

वहीं दीपक प्रजापति ने बताया कि योगी सरकार ने देव दीपावली को भव्य उत्सव का रूप दे दिया है. इस उत्सव की चमक अब हम जैसे छोटे कुम्हारों के घरों तक पहुंच गई है. दीपावली और देव दीपावली के समय हमें पर्याप्त काम मिल जाता है, जिससे हमारी आमदनी बढ़ी है और घर की खुशियां भी लौट आई हैं.

कई परिवार को बत्ती बनाने का मिला काम


इन दीयों को जलाने के लिए बत्ती बनाने वाले विक्रम उपाध्याय ने बताया कि सरकार द्वारा लाखों दीयो के आर्डर मिलने के साथ कई परिवार को बत्ती बनाने का काम मिल जाता है. दीयों में जलने वाली बत्ती की लय से हम लोग के घरों में आर्थिक समृद्धि की रोशनी बढ़ रही है.



2017 के बाद का सुनहरा सफर

2017 में जब योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली, तभी से काशी की देव दीपावली लोकल से ग्लोबल हो गई. घाटों, कुंडों और तालाबों पर लाखों दीयों की चमक ने न केवल सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर चमकाया, बल्कि कुम्हारों को राजाश्रय भी प्रदान किया. सरकार ने कुम्हारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा हैं, प्रशिक्षण दिया गया, इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराया, सरकारी खरीद के तहत उनके दीयों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे कुम्हारों की चाक की रफ्तार बढ़ रही है.


ALSO READ:एनडीआरएफ अंतर-वाहिनी योग एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इन्हें मिले ख़िताब

वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत
वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत
वाराणसी : नमो घाट पर 25 अक्टूबर 2026 को ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ का आयोजन किया जा रहा है. गंगा के प्रतिष्ठित और भव्य तट की पृष्ठभूमि में आयोजित यह हवाई प्रदर्शन नागरिकों एवं आगंतुकों को भारतीय वायु सेना की सटीकता, व्यावसायिक दक्षता और उत्कृष्ट समन्वय का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन मध्य वायु कमान की छह दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा को भी प्रदर्शित करेगा. अपनी स्थापना के बाद से कमान और इसके अधीनस्थ संगठनों ने विस्तृत एवं परिचालन की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में युद्ध अभियानों, मानवीय सहायता, आपदा राहत तथा नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता के अनुसार, मध्य वायु कमान की परिचालन विरासत में वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों, मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस तथा कारगिल संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में उल्लेखनीय योगदान शामिल है. कमान के वायुयानों और वायु योद्धाओं ने निकासी, बाढ़ राहत, आकस्मिक चिकित्सा निकासी तथा विभिन्न मानवीय सहायता अभियानों को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. इन अभियानों के दौरान उन्होंने कठिन भूभाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाई है.परिचालन तत्परता बनाए रखते हुए नागरिकों को समयबद्ध सहायता प्रदान करने की कमान की क्षमता राष्ट्र सेवा के प्रति भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. नमो घाट पर आयोजित होने वाला ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के इस विशिष्ट स्थल पर वाराणसी के नागरिकों को भारतीय वायु सेना से निकटता से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना की विविध भूमिकाओं, क्षमताओं और गौरवशाली सेवा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएगा.ALSO READ : वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवाहवाई प्रदर्शन के समय, निर्धारित दर्शक क्षेत्रों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग तथा दर्शकों की सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोजन की तिथि के निकट अधिकृत माध्यमों से जारी की जाएगी. आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर विश्वास करें तथा जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें.
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी : शहर के खजुरी और पांडेयपुर में एक बार फिर पोस्टर को लेकर सियासी घमासान को हवा दी जा रही है. पांडेयपुर चौराहे पर बने ओवरब्रिज पर एक बैनर लगा है, जो लोगों में चर्चाओं को ज्‍नम दे रहा है. इस बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव की तस्वीरें लगी हैं.बैनर पर बड़े अक्षरों में लिखा है, "माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश." यह पोस्टर शहर में राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया है.पांडेयपुर चौराहे की बात की जाए तो यह शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. ऐसे में यहां लगे इस राजनीतिक संदेश वाले बैनर पर राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पड़ रही है.ALSO READ : जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौतइस बैनर के जरिए अखिलेश यादव और उनके कार्यकाल को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हुई है. हालांकि, इसे किस व्यक्ति या संगठन ने लगाया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बैनर लगाने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है, यह भी साफ नहीं हो पाया है. लखनऊ से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक पोस्टर वार के जरिए राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. अखिलेश के खिलाफ इस पोस्‍टर को कई जगह सपाइयों ने फाड़ डाले.
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
वाराणसी : कपसेठी बाजार में शनिवार को एक जनरल स्टोर में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट से घायल पांच साल के मासूम कार्तिक जायसवाल की मौत हो गई. विस्फोट इतना जबरदस्‍त रहा कि बारजा ढह गया. दुकान के दरवाजे, खिड़की और दीवार की रेलिंग टूट गई. बाजार से लगभग 200 मीटर दूर तक धमाके से ग्रामीण दहल गए. मासूम घर का इकलौता चिराग था.भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज से बच्चे के शव को पुलिस ने पंचायतनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया. सूचना के बाद गोमती जोन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. कार्तिक माता-पिता का इकलौता बेटा था. शुक्रवार को कार्तिक का पांचवां जन्मदिन था. ननिहाल से कार्तिक रात में ही घर लौटा था. खिलौने आदि भी ननिहाल से उपहार में कार्तिक को मिले थे. खिलौने लेकर वह तीसरी मंजिल पर गया था. अचानक फुलझड़ी जलाने के दौरान ही तेज धमाका हो गया. इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पिता आशीष और मां का रो-रोकर हाल खराब हो गया.कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आशीष जायसवाल का मकान है. मकान में ही जायसवाल जनरल स्टोर संचालित है. सुबह लगभग 8 बजे के बाद आशीष का बेटा कार्तिक जायसवाल खेलते हुए तीसरी मंजिल की दुकान पर जा पहुंचा. इस बीच वह फुलझड़ी जलाने का प्रयास कर रहा था कि अचानक एक बोरे में तेज धमाका हो गया. धमाके की गूंज से मकान समेत बाजार दहल उठा. तीसरे तल के आगे का बारजा ढह गया. दुकान की रेलिंग, खिड़की-दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए.ALSO READ : एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...कार्तिक जायसवाल लहूलुहान होकर अचेत हो गया. परिजन तुरंत उसे लेकर कपसेठी चौराहे स्थित शर्मा क्लिनिक पर गए, जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने हेरिटेज अस्पताल में रेफर किया. उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं, स्थानीय लोगों को कहना है कि एक माह बाद ही दशहरा और दिवाली है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है.