Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आईआईटी (बीएचयू) में 'दीक्षा आरंभ-2026', नवप्रवेशी छात्रों का चल 7 दिवसीय ओरिएंटेशन.

आईआईटी (बीएचयू) में 'दीक्षा आरंभ-2026', नवप्रवेशी छात्रों का  चल 7 दिवसीय ओरिएंटेशन.
Aug 03, 2026, 01:23 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) में नवप्रवेशी छात्रों के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम 'दीक्षा आरंभ-2026' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत नए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, शोध सुविधाओं, छात्र गतिविधियों, क्लबों तथा बीएचयू परिसर की विशेषताओं से परिचित कराया जा रहा है, ताकि वे नए वातावरण में सहज होकर अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत कर सकें।


आईआईटी (बीएचयू) के डीन प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सात दिवसीय कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, उन्होंने कहा कि छात्र कठिन प्रतिस्पर्धा और जेईई जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा पास कर संस्थान तक पहुंचते हैं, इसलिए शुरुआत के इन दिनों में उनका तनाव कम करने और उन्हें संस्थान के माहौल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस दौरान नियमित कक्षाओं के बजाय ओरिएंटेशन गतिविधियों का आयोजन किया जाता है.

XYZ


उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल सुविधाओं और अन्य संसाधनों की जानकारी दी जाती है. साथ ही उन्हें काशी और बीएचयू की समृद्ध विरासत से भी परिचित कराया जाता है, छात्रों को पूरे परिसर का भ्रमण कराया जाता है, और संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों (एलुमनाई) की उपलब्धियों से अवगत कराया जाता है, ताकि वे उनसे प्रेरणा ले सकें.


प्रो. सिंह ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल क्लबों की गतिविधियों से भी परिचित कराया जाता है। इसका उद्देश्य उन्हें केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देना है.


प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में संस्थान की लगभग 1,590 सीटों के सापेक्ष 1,518 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है और शेष छात्र भी शीघ्र ही रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी सीटें भर जाएंगी।


उन्होंने बताया कि पीएचडी में 313 शोधार्थियों ने प्रवेश लिया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में उत्साहजनक संख्या है, वहीं एमएससी में लगभग 50 तथा एमटेक में 587 सीटों पर भी प्रवेश लगभग पूर्ण हो चुका है.


ALSO READ : काशी विद्यापीठ : दहेज निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लिया दहेज मुक्त समाज का सामूहिक संकल्प...


प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि शैक्षणिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की पहली पसंद अभी भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग जैसे पाठ्यक्रम बने हुए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान के सभी विभागों की सीटें भरती हैं और प्रत्येक शाखा का अपना महत्व है. रैंक के आधार पर छात्र कंप्यूटर साइंस को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अन्य सभी विभागों में भी उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध हैं.

बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन और बनारस स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेस किचन में तीन मशीनें अकार्यशील मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित आईआरसीटीसी बेस किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की।निरीक्षण के दौरान पीएलएम मशीन, डो नीडिंग मशीन और एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील मिलीं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की खराबी तत्काल दूर कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल की नियमित जांच, जल भंडारण टैंकों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई तथा भोजन और पेयजल में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पानी के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। साथ ही भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक प्रत्येक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।ALSO READ : नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पइसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर खड़ी 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पैंट्री मैनेजर को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने किचन की सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इनकी नियमित निगरानी जारी रहेगी।
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।