दीक्षोत्सव-2026: काशी विद्यापीठ के गोद लिए गांव बच्छाव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन...

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा दीक्षोत्सव-2026 एवं 'माँ-बेटी' कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए गांव बच्छाव में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, बच्छाव में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमणि सिंह ने किया। प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए मंजुला सिंह, हरेन्द्र यादव, विजय कुमार सिंह एवं सुरेन्द्र बहादुर सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
ALSO READ : दर्दनाक दुर्घटना: परिवार के सामने ट्रेलर ने ले ली मासूम की जान, हिरासत में चालक...
कहानी कथन प्रतियोगिता में तराना बानो ने प्रथम तथा अर्ष सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका सिंह प्रथम और वैभव कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में सपना यादव ने प्रथम तथा करन प्रजापति ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना सिन्हा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं।



