Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पर्यटन को उद्योग से जोड़ने पर 10 लाख तक की छूट

पर्यटन को उद्योग से जोड़ने पर 10 लाख तक की छूट
Sep 01, 2025, 12:33 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से ताज होटल, वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय ‘आत्मनिर्भर भारत एमएसएमई-ओडीओपी शिखर सम्मेलन एवं व्यापार एक्सपो’ का रविवार को समापन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त मंच प्रदान करना था.


मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं


समापन सत्र के मुख्य अतिथि स्टांप एवं पंजीयन शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल ने उद्यमियों को राहत देने वाली कई घोषणाएं की. अब दुकान या शोरूम के लिए किराए के मकान के करारनामे पर पंजीयन शुल्क केवल 500 रुपये लगेगा. पर्यटन को उद्योग से सीधे जोड़ने की दिशा में उद्यमियों को 10 लाख रुपये तक की आर्थिक छूट प्रदान की जाएगी. मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि यह कदम न केवल व्यापार को सुचारू बनाने में सहायक होगा बल्कि स्थानीय उद्यमों और पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति देगा.


h


भारत की आर्थिक प्रगति पर जोर


मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद से देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं. उन्होंने बताया कि कभी अंग्रेज और पुर्तगाली यह मानते थे कि भारत केवल जादू-टोना जानता है, लेकिन आज भारत ने अपनी आर्थिक क्षमता से दुनिया को प्रभावित किया है. भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 11वें पायदान से चौथे स्थान तक छलांग लगाई है. आने वाले समय में देश तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा.


ALSO READ: काशी विद्यापीठ में आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' से खिलाड़ी उत्साहित


r


वोकल फॉर लोकल का संदेश


मंत्री ने उद्यमियों से आह्वान किया कि देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा.

उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि स्थानीय उद्योग और उत्पाद ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत है.


साइबर अपराध से सावधान रहने की अपील


कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने व्यापारियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत किया. उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, लोन स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, फर्जी नौकरी और कस्टमर केयर स्कैम जैसे मामलों से सावधान रहना जरूरी है. व्यापारियों को सलाह दी गई कि वे डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतें और किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.


ALSO READ: सनसनीखेजः वाराणसी में रसोइये ने चावल का गरम पानी फेंका, चौथी कक्षा का छात्र 20% झुलसा


f


11 राज्यों के उद्यमियों को मिला साझा मंच


एक्सपो में 11 राज्यों से आए उद्यमियों ने हिस्सा लिया. इस मंच पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहे और सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हुआ है. वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज मद्धेशिया ने कहा कि ऐसे मंच न केवल समस्याओं के समाधान में सहायक होते हैं, बल्कि एक-दूसरे के अनुभवों से प्रेरणा भी मिलती है.

इस तरह यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन और व्यापार एक्सपो उद्यमियों के लिए नए अवसर और महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आया, साथ ही सरकार की ओर से राहत भरी घोषणाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए और प्रेरित किया.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.